UP Weather Live: पूर्वी यूपी में आज भारी बारिश के आसार, जानें बुंदेलखंड और एनसीआर में कब बदलेगा मौसम

UP Weather Live: यूपी में मानसून के मेहरबान होने से लोगों को बेहद राहत मिली है. प्रदेश में सभी हिस्सों में मानसून अब सक्रिय है, इस वजह से बादल बरस रहे हैं. अलग अलग हिस्सों में हल्की से तेज बारिश हो रही है. राजधानी लखनऊ सहित आसपास के जनपदों में सोमवार सुबह बादल जमकर बरसे. शुरुआत रिमझिम बारिश से हुई और इसके बाद आसमान में काले बादलों ने डेरा जमा लिया और मानसून ने अपना असर दिखाया. प्रदेश में आज हल्की से तेज बारिश के आसार हैं. मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वांचल में बारिश का ज्यादा असर देखने को मिलेगा.

Live Updates
3:23 AM. 5 Jul 23 9:53 PM. 4 Jul

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग के अनुसार श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बस्ती, आजमगढ़, मऊ, बलिया, गाजीपुर, मुरादाबाद, अमरोहा, बिजनौर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली, बागपत और आसपास के इलाकों में बारिश की संभावना है. इन जिलों में विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए भारी बारिश होने की बात कही है.

3:23 AM. 5 Jul 23 9:53 PM. 4 Jul

कल पूर्वांचल में होगी बारिश

यूपी के पूर्वांचल में बुधवार को तेज बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, बस्ती, अंबेडकर नगर, आजमगढ़, संत कबीर नगर, गोरखपुर, देवरिया, मऊ और बलिया में गरज और चमक के साथ मध्यम बारिश के लिए चेतावनी जारी किया है.

3:23 AM. 5 Jul 23 9:53 PM. 4 Jul

इन जगहों पर बारिश की संभावना

शाम होते-होते एक बार फिर नई दिल्ली के आसपास वाले इलाकों में आसमानों पर बादलों का डेरा नजर आने लगा. इसके साथ ही हवाएं भी चल रही है. मौसम विभाग की मानें तो अगले कुछ घंटों में दिल्ली और इससे सटे यूपी के इलाकों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है.

3:23 AM. 5 Jul 23 9:53 PM. 4 Jul

पांच जुलाई तक अच्छी बारिश की संभावना

लखनऊ और आसपास के जिलों में बुधवार को भी मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने पांच जुलाई तक अच्छी बारिश की उम्मीद जतायी है. मौसम विभाग के अनुसार मॉनसून की ट्रफ लाइन फिलहाल पूर्वी उत्तर प्रदेश में सक्रिय है.

3:23 AM. 5 Jul 23 9:53 PM. 4 Jul

पूर्वी यूवी में गुरुवार तक होगी बारिश

यूपी की राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में मंगलवार की सुबह बारिश हुई है. गुरुवार तक पूर्वी यूपी के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है. इसके अलावा पश्चिम यूपी और बुंदेलखंड में भी हल्की बारिश हो सकती है.

8:10 PM. 4 Jul 23 2:40 PM. 4 Jul

आगरा में सबसे ज्यादा तपिश

प्रदेश में बीते चौबीस घंटे में आगरा में सबसे ज्यादा तपिश देखने को मिली. यहां अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान मुरादाबाद में 25 डिग्री दर्ज किया गया.

मुख्य बातें

UP Weather Live: यूपी में मानसून के मेहरबान होने से लोगों को बेहद राहत मिली है. प्रदेश में सभी हिस्सों में मानसून अब सक्रिय है, इस वजह से बादल बरस रहे हैं. अलग अलग हिस्सों में हल्की से तेज बारिश हो रही है. राजधानी लखनऊ सहित आसपास के जनपदों में सोमवार सुबह बादल जमकर बरसे. शुरुआत रिमझिम बारिश से हुई और इसके बाद आसमान में काले बादलों ने डेरा जमा लिया और मानसून ने अपना असर दिखाया. प्रदेश में आज हल्की से तेज बारिश के आसार हैं. मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वांचल में बारिश का ज्यादा असर देखने को मिलेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >