UP Weather Live : लखनऊ में आंधी के साथ बारिश शुरू, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, किसानों के लिए 24 घंटे भारी

उत्तर प्रदेश में सोमवार को अपराह्न तीन बजे के बाद मौसम अचानक से बदल गया है. पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के मौसम विज्ञान विभाग ने मौसम में आए इस बदलाव को लेकर चेतावनी जारी की है. मौसम केंद्र लखनऊ के अनुसार फतेहपुर, उन्नाव ,रायबरेली अमेठी, हरदोई, लखनऊ , बाराबंकी, गोंडा, बस्ती में तेज बारिश की संभावना हैं. अभी बारिश के साथ तूफानी हवाएं चल रही हैं. फतेहपुर, उन्नाव ,रायबरेली अमेठी, हरदोई, लखनऊ , बाराबंकी, गोंडा, बस्ती में तूफान की रफ्तार 62 से 87 किलोमीटर प्रति घंटा है. शाम के 6:00 बजे तक आंधी- बारिश की स्थिति बरकरार रह सकती है. किसानों के लिए आगामी 24 घंटे भारी हैं.

Live Updates
5:25 PM. 24 Apr 23 5:25 PM. 24 Apr

कल इन जिला में गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को कौशांबी, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, मऊ, बलिया और आसपास के क्षेत्र में बिजली के साथ गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है.

5:25 PM. 24 Apr 23 5:25 PM. 24 Apr

इन जिला में गिर सकती है बिजली, खुले में न रहें

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई जिला में तेज हवा के साथ आंधी और बिजली गिरने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा,बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अम्बेडकर नगर, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास के इलाके में बिजली गिरने की संभावना है.

4:36 PM. 24 Apr 23 4:36 PM. 24 Apr

इन जिला में 61 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही तेज हवाएं

सिद्धार्थनगर , अंबेडकरनगर, अयोध्या, सुल्तानपुर, कानपुर नगर , औरैया , जालौन और इसके आसपास के क्षेत्र में 5 से 15 मिलीमीटर प्रति के औसत से बारिश होगी. सिद्धार्थनगर , अंबेडकरनगर, अयोध्या, सुल्तानपुर, कानपुर नगर , औरैया , जालौन और इसके आसपास के क्षेत्र में तेज हवा की रफ्तार 41 से 61 किलोमीटर प्रति घंटा की बनी हुई है. मौसम विभाग ने इन जिला को लेकर यलो एलर्ट जारी किया है.

मुख्य बातें

उत्तर प्रदेश में सोमवार को अपराह्न तीन बजे के बाद मौसम अचानक से बदल गया है. पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के मौसम विज्ञान विभाग ने मौसम में आए इस बदलाव को लेकर चेतावनी जारी की है. मौसम केंद्र लखनऊ के अनुसार फतेहपुर, उन्नाव ,रायबरेली अमेठी, हरदोई, लखनऊ , बाराबंकी, गोंडा, बस्ती में तेज बारिश की संभावना हैं. अभी बारिश के साथ तूफानी हवाएं चल रही हैं. फतेहपुर, उन्नाव ,रायबरेली अमेठी, हरदोई, लखनऊ , बाराबंकी, गोंडा, बस्ती में तूफान की रफ्तार 62 से 87 किलोमीटर प्रति घंटा है. शाम के 6:00 बजे तक आंधी- बारिश की स्थिति बरकरार रह सकती है. किसानों के लिए आगामी 24 घंटे भारी हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By अनुज शर्मा

Senior Correspondent

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >