UP Election 2022: दुर्लभ दृश्य! बीजेपी की रैली से लौट रहे लोगों ने प्रियंका गांधी को लगाई आवाज...

यूपी विधानसभा 2022 के पहले, दूसरे और तीसरे चरण का मतदान संपन्न हो चुका है. ऐसे में अब सियासी पारा अपने चरम पर है. लगातार प्रचार प्रसार जारी है. राजनीतिक पार्टियां भी धुआंधार प्रचार कर रही है.

UP Election 2022: यूपी विधानसभा 2022 के पहले, दूसरे और तीसरे चरण का मतदान संपन्न हो चुका है. ऐसे में अब सियासी पारा अपने चरम पर है. लगातार प्रचार प्रसार जारी है. राजनीतिक पार्टियां भी धुआंधार प्रचार कर रही है. वहीं, राजनीति के गलियारे से आज एक दुर्लभ दृश्य देखने को मिला है. दरअसल भाजपा की रैली से लौट रहे लोगों ने जब प्रियंका गांधी से घोषणा पत्र और लड़की हूं लड़ सकती हूं की प्रचार सामग्री लेने के लिए आवाज लगाई. इतना ही नहीं इस दौरान लोगों ने सेल्फी भी ली. दीदी-दीदी वो ब्रेसलेट दे दो कहते हुए लड़कों ने लड़की हूं लड़ सकती हूं का बैंड मांगा. प्रियंका गांधी ने पूरी विनम्रता से उन सबको सामग्री दी और सारे घोषणा पत्र भी दिए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >