‘ATM काटो और कैश निकालो’... लखनऊ में बदमाशों की बड़ी साजिश नाकाम, एक गिरफ्तार

UP Crime: लखनऊ के मोहनलालगंज में एटीएम लूटने की कोशिश कर रहे बदमाशों को ग्रामीणों के शोर मचाने पर भागना पड़ा. पुलिस ने पीछा कर एक आरोपी को कार समेत पकड़ा है, जबकि उसका साथी फरार हो गया. इस घटना में बदमाश एटीएम से नकदी चुराने में असफल रहे.

UP Crime: लखनऊ के मोहनलालगंज में गुरुवार-शुक्रवार की दरम्यानी रात बदमाशों ने ATM को काटकर नकदी लूटने की कोशिश की. करीब 12:30 बजे बिना नंबर की सफेद कार से पहुंचे बदमाशों ने मौरावां रोड पर लगे इंडिया वन ATM को निशाना बनाया. बदमाश मशीन को काटकर कैश निकालने का प्रयास कर रहे थे, तभी आसपास के ग्रामीणों को इसकी आहट मिल गई. ग्रामीणों के शोर मचाने पर बदमाश घबरा गए और ATM की स्क्रीन समेत कुछ सामान लेकर कार से भागने लगे.

पुलिस ने कार समेत एक आरोपी को पकड़ा

ग्रामीणों से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने बदमाशों का पीछा शुरू कर दिया. इस दौरान पुलिस ने एक आरोपी को कार समेत पकड़ लिया, जबकि उसका दूसरा साथी मौके से फरार हो गया. पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है. पकड़े गए बदमाश से पूछताछ की जा रही है, ताकि उसके फरार साथी और वारदात में शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके.

ATM के कई हिस्से तोड़े, कैमरा भी ले गए

इंडिया वन ATM के फ्रेंचाइजी पार्टनर और आलमबाग के मवइया निवासी राहुल गुप्ता के मुताबिक, 20/21 अगस्त की रात करीब 12:30 बजे कुछ बदमाश कार से पहुंचे थे. उन्होंने ATM मशीन का ऊपरी हिस्सा तोड़ दिया. बदमाश ATM की स्क्रीन, की-पैड, कार्ड रीडर, मशीन का लोगो और अन्य पुर्जे निकालकर अपने साथ ले गए. इसके अलावा ATM में लगा कैमरा भी तोड़कर चोरी कर लिया गया.

नकदी चोरी करने में कामयाब नहीं हुए बदमाश

आसपास के लोगों से फोन पर घटना की जानकारी मिलने के बाद राहुल गुप्ता मौके पर पहुंचे. वहां पहुंचने पर उन्हें ATM को हुए नुकसान की जानकारी हुई. हालांकि, इस पूरी वारदात में राहत की बात यह रही कि बदमाश ATM के अंदर रखी नकदी निकालने में सफल नहीं हो सके. पुलिस अब पकड़े गए आरोपी से पूछताछ के आधार पर फरार साथी और घटना में शामिल अन्य लोगों का पता लगाने में जुटी है.

Must Read- ‘चौकी में बंद कर पीटा’... लखनऊ में लॉ छात्र से मारपीट का आरोप, विरोध में सड़क पर उतरे यूनिवर्सिटी छात्र


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By कोमल अग्रवाल

कोमल अग्रवाल पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. वे डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और विभिन्न विषयों पर समाचार एवं लेख लिखती हैं. इससे पहले उन्होंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में इंटर्नशिप एवं कार्य अनुभव प्राप्त किया है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग, सोशल मीडिया मैनेजमेंट और वीडियो एडिटिंग जैसे क्षेत्रों में काम किया. उन्होंने पटना विमेंस कॉलेज से जनसंचार एवं पत्रकारिता की पढ़ाई की है. कोमल तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता में विश्वास रखती हैं तथा सरल, सटीक और प्रभावी समाचार लेखन को प्राथमिकता देती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >