UP Breaking News Live: इटावा में दो सगी बहनों की हत्या से हड़कंप, एडीजी मौके पर रवाना
Copied link
UP Breaking News Live Updates in Hindi: बीकेटी थाना क्षेत्र के मांझी गोमती पुल से परिजनों की डांट से नाराज युवती ने छलांग लगा दी. गोताखोरों के मदद से युवती की तलाश की जा रही है. जानकारी के मुताबिक परिजनों ने युवती को लड़के के साथ घूमते देखा था. जब युवती घर पहुंची तो परिजनों ने डांटा था. वहीं पुलिस युवक को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है. इसके साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.
3:06 AM. 9 Oct 233:06 AM. 9 Oct
इटावा में दो सगी बहनों की हत्या से हड़कंप, एडीजी मौके पर रवाना
इटावा में दो सगी बहनों की हत्या से हड़कंप मच गया हैृ कानपुर जोन के एडीजी और अन्य अधिकारी मौके पर रवाना हो गए हैं. दोनों बहने पशुओं के लिए चारा लेने गई थीं. ..
लखनऊ में चलती बस में आग लगी, 60 यात्री सुरक्षित निकाले गए
लखनऊ में चलती बस में आग लगी, 60 यात्री सुरक्षित निकाले गए
3:06 AM. 9 Oct 233:06 AM. 9 Oct
बरेली के निजी अस्पताल में महिला की ऑपरेशन से पहले मौत, हंगामा
बरेली : उत्तर प्रदेश के बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन से पहले एक महिला की मौत हो गई.महिला की मौत के बाद परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया.अस्पताल के डॉक्टर ने पुलिस को सूचना दी.इसके बाद पुलिस ने मामला शांत किया.पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया.बदायूं के उसहैत थाना क्षेत्र की नगर पालिका उसहैत के वार्ड-10 के निवासी तहजीब की पत्नी शहनाज (40 वर्ष) की पित्त की थैली में पथरी थी.उनको ऑपरेशन के लिए रविवार सुबह करीब 6 बजे बरेली में पीलीभीत हाइवे पर सतीपुर चौराहा के पास एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया.शहनाज की ननद गुलिस्तां ने बताया कि इस दौरान पेट में भारीपन लगने पर डॉक्टरों की गैर मौजूदगी में अस्पताल के स्टाफ ने शहनाज को एक इंजेक्शन लगाया था.इसके बाद भी आराम नहीं मिला, तो ड्रिप लगाई गई.मगर,उनको आराम नहीं मिला.इसके बाद अल्ट्रासाउंड कराने को कहा गया. गुलिस्तां ने आगे बताया कि अल्ट्रासाउंड कराने के बाद शहनाज को स्टाफ ने दोबारा ड्रिप लगा दी.इसके कुछ देर बाद दोपहर 12 बजे उसकी मौत हो गई.महिला की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया.
3:06 AM. 9 Oct 233:06 AM. 9 Oct
देवरिया हत्याकांड का मुख्य आरोपी नवनाथ मिश्रा को गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त राइफल बरामद
देवरिया हत्याकांड का मुख्य आरोपी नवनाथ मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया है. उसके पास से प्रेमचंद की राइफल भी बरामद कर ली गई है. नवनाथ पर तीन पर तीन लोगों की हत्या का आरोपी है. देवरिया में दो अक्टूबर को नौ बीघा जमीन को लेकर छह लोगों की हत्या कर दी गई थी. इसमें एक पक्ष से एक ही परिवार के पांच लोग को मार दिया गया था.
3:06 AM. 9 Oct 233:06 AM. 9 Oct
हिन्दू रक्षा दल के चीफ पिंकी चौधरी को हिष्ट्रीशीटर घोषित
हिन्दू रक्षा दल के चीफ पिंकी चौधरी को हिष्ट्रीशीटर घोषित कर दिया गया है. गाजियाबाद पुलिस ने गुंडा एक्ट लगाने के बाद अब ये कार्रवाई की है.पिंकी चौधरी की हिस्ट्रीशीट साहिबाबाद थाना पुलिस ने खोल दी है. हिस्ट्रीशीट संख्या-9ए है. अब उस पर अन्य हिस्ट्रीशीटऱ अपराधियों की तरह हर गतिविधियों पर नजर रखेगी पुलिस.
3:06 AM. 9 Oct 233:06 AM. 9 Oct
लखनऊ में परिजनों की डांट से नाराज युवती गोमती नदी में कूदी, तलाश जारी
बीकेटी थाना क्षेत्र के मांझी गोमती पुल से परिजनों की डांट से नाराज युवती ने छलांग लगा दी. गोताखोरों के मदद से युवती की तलाश की जा रही है. जानकारी के मुताबिक परिजनों ने युवती को लड़के के साथ घूमते देखा था. जब युवती घर पहुंची तो परिजनों ने डांटा था. वहीं पुलिस युवक को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है.
4:55 PM. 8 Oct 234:55 PM. 8 Oct
जौनपुर में पुलिस से बदमाशों के साथ हुई मुठभेड़, दो गिरफ्तार
जौनपुर में लूट के मामले में वांछित चल रहे दो बदमाशों की एसओजी और मछली शहर पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई. बदमाशों ने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. पुलिस के तरफ से हुए जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई. पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया. घायल बदमाश को जिला अस्पताल रेफर किया गया है.
4:55 PM. 8 Oct 234:55 PM. 8 Oct
सीएम योगी का बाबा केदारनाथ धाम में हुआ जोरदार स्वागत
सीएम योगी का बाबा केदारनाथ धाम में शॉल देकर जोरदार स्वागत हुआ. सीएम योगी ने केदारनाथ में नंदी की पूजा की. इसके बाद बाबा केदारनाथ धाम में प्रवेश किया. सीएम योगी बाबा केदारनाथ के गर्भगृह में पूजा अर्चना कर रहे हैं.
4:55 PM. 8 Oct 234:55 PM. 8 Oct
रायबरेली में मालगाड़ी हुई डिरेल, पटरी से उतरे चार डिब्बे
रायबरेली के ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के NTPC में मालगाड़ी से कोयला अनलोड करते समय चार डिब्बे पटरी से उतर गए. इस दौरान दो डिब्बे पलट गए. डिब्बे पटरी से उतरने पर हड़कंप मच गया. फिलहाल हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. जानकारी के मुताबिक मालगाड़ी झारखण्ड से कोयला लेकर NTPC आई थी.
4:55 PM. 8 Oct 234:55 PM. 8 Oct
लखनऊ एयरपोर्ट पर फर्जी सीआईएसएफ कर्मी गिरफ्तार
लखनऊ के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ की वर्दी पहनकर घूम रहे युवक को पकड़कर सरोजिनी नगर पुलिस के हवाले किया गया. पुलिस फर्जी सीआईएसएफ कर्मी से पूछताछ कर रही है. बता दें कि एयरपोर्ट पर वर्दी पहनकर फर्जीवाड़ा करने का यह दूसरा मामला है. पुलिस पूछताछ में युवक ने अपनी पहचान हरदोई जिला निवासी सचिन कुमार बताया है.
4:55 PM. 8 Oct 234:55 PM. 8 Oct
देवरिया हत्याकांड मामले में ओमप्रकाश राजभर आज दोनों पक्ष के घर जाएंगे
देवरिया हत्याकांड मामले में ओमप्रकाश राजभर आज करीब सुबह 10 बजे फतेहपुर गांव पहुंचेंगे. यहां मृतक प्रेमचंद यादव और सत्य प्रकाश दुबे के घर जाएंगे. पीड़ित परिवार के लोगों से मुलाकात करेंगे. साथ ही घटनास्थल का भी दौरा करेंगे.
4:55 PM. 8 Oct 234:55 PM. 8 Oct
प्रयागराज के बमरौली एयरपोर्ट पर वायु सेना दिवस पर आज एयर शो का होगा प्रदर्शन
भारतीय वायुसेना दिवस पर प्रयागराज में एशिया का सबसे बड़ा एयर शो का आज आगाज होगा. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी . राज्यपाल आनंदी बेन व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल होंगे. वायुसेना चीफ बीआर चौधरी भी हो सकते हैं शामिल.
4:55 PM. 8 Oct 234:55 PM. 8 Oct
सीएम योगी ने बद्रीनाथ धाम के सुंदर नाथ गुफा में पूजा-अर्चना की
मुख्य बातें
UP Breaking News Live Updates in Hindi: बीकेटी थाना क्षेत्र के मांझी गोमती पुल से परिजनों की डांट से नाराज युवती ने छलांग लगा दी. गोताखोरों के मदद से युवती की तलाश की जा रही है. जानकारी के मुताबिक परिजनों ने युवती को लड़के के साथ घूमते देखा था. जब युवती घर पहुंची तो परिजनों ने डांटा था. वहीं पुलिस युवक को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है. इसके साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।