UP Breaking News Live:सहारनपुर में तेज रफ्तार दो बाइकों में हुई जोरदार भिड़ंत, 2 लोगों की मौत

UP Breaking News Live Updates in Hindi: जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह आज लखनऊ में जल निगम ग्रामीण के प्रशासनिक भवन का उद्घाटन करेंगे. साथ ही अमृत वाटिका का भी उद्घाटन करेंगे. कार्यक्रम के बाद गंगा सम्मान समारोह का आयोजन होगा. इसके साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

Live Updates
2:39 AM. 9 Dec 23 9:09 PM. 8 Dec

सहारनपुर में तेज रफ्तार दो बाइकों में हुई जोरदार भिड़ंत, 2 लोगों की मौत

सहारनपुर में भीषण सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई. शुक्रवार की रात को तेज रफ्तार दो बाइकों में हुई जोरदार भिड़ंत के कारण यह हादसा हुआ. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. हादसा थाना देवबंद क्षेत्र में हुआ है.

2:39 AM. 9 Dec 23 9:09 PM. 8 Dec

सिद्धार्थनगर में बुजुर्ग के चेहरे पर कालिख पोती, जूतों की माला पहनाई,  वीडियो वायरल

सिद्धार्थनगर का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें दबंग बुजुर्ग को चेहरे पर कालिख पोतकर घुमाते नजर आ रहे हैं. दबंगों ने बुजुर्ग को जूते चप्पलों का माला भी पहनाई है. यह मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वीडियो गुरुवार का बताया जा रहा है. वायरल वीडियो गोल्हौरा थाना क्षेत्र के तिघरा गांव का है.

2:39 AM. 9 Dec 23 9:09 PM. 8 Dec

मऊ में शादी कार्यक्रम के दौरान दीवार गिरी, पांच लोगों की मौत

मऊ में शादी कार्यक्रम के दौरान दीवार गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई. मऊ के जिलाधिकारी अरुण कुमार का कहना है, ” एक पुरानी दीवार ढह गई. घटना में 4 महिलाओं और एक बच्चे की मौत हो गई है, बाकी घायलों का इलाज चल रहा

2:39 AM. 9 Dec 23 9:09 PM. 8 Dec

दरोगा की लापरवाही से पिस्टल से चली गोली एक महिला के सिर में जा लगी

अलीगढ़ के थाना कोतवाली में आज एक दरोगा की लापरवाही से पिस्टल से चली गोली एक महिला के सिर में जा लगी. महिला को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, इशरत अपना पासपोर्ट वेरिफिकेशन के लिए थाने आई थी तभी अचानक दरोगा मनोज शर्मा की सरकारी पिस्टल से गोली चल गई जो सीधे महिला के सिर के पीछे के हिस्से में जा लगी. दरोगा मनोज शर्मा को निलंबित किया गया है. सीसीटीवी फ़ुटेज वायरल हो गया है.

2:39 AM. 9 Dec 23 9:09 PM. 8 Dec

पुलिस भर्ती 2009-10 के अभ्यर्थी डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से मिले

पुलिस भर्ती 2009-10 के अभ्यर्थी डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से उनके आवास पर मिले. इस मुलाकात के बाद डिप्टी CM ने उनको उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है. अभ्यर्थी ईको गार्डन में धरना दे रहे हैं.

6:44 PM. 8 Dec 23 1:14 PM. 8 Dec

मऊ में स्कूल बस पलटा, हादसे में 60 बच्चे हुए घायल

मऊ में रियाज कॉन्वेंट सीनियर सेकेंड्री स्कूल की बच्चों से भरी बस रामपुर थाना क्षेत्र के मडांव गांव के पास अचानक सड़क छोड़कर खाई में पलट गई. बस में सवार करीब 60 बच्चे घायल हो गए. बस पलटने की सूचना से प्रशासन में हड़कंप मच गया है. जानकारी मिलते ही एसडीएम, खंड शिक्षा अधिकारी और थाना प्रभारी मौके पर पहुंच चुके हैं. बच्चों के परिजन भी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे हैं.

मुख्य बातें

UP Breaking News Live Updates in Hindi: जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह आज लखनऊ में जल निगम ग्रामीण के प्रशासनिक भवन का उद्घाटन करेंगे. साथ ही अमृत वाटिका का भी उद्घाटन करेंगे. कार्यक्रम के बाद गंगा सम्मान समारोह का आयोजन होगा. इसके साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >