UP Breaking News Live : लखनऊ के तेज कुमार प्लाजा के सामने डिवाइडर से कार टकराई
UP Breaking News Live Updates in Hindi: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव सोमवार को वाराणसी दौरे पर रहेंगे. अखिलेश यादव बाबतपुर एयरपोर्ट से सड़क मार्ग से मुरदहा जाएंगे, जहां वे नेशनल इक्वल पार्टी के कार्यालय का उद्घाटन करेंगे. नेशनल इक्वल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शशि प्रताप सिंह हैं. इसके साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.
UP Breaking News Live : लखनऊ के तेज कुमार प्लाजा के सामने डिवाइडर से कार टकराई
Live Updates
3:34 AM. 5 Dec 2310:04 PM. 4 Dec
लखनऊ के तेज कुमार प्लाजा के सामने डिवाइडर से कार टकराई
लखनऊ के तेज कुमार प्लाजा के सामने डिवाइडर से कार टकरा गई है. तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई थी. हालांकि कार का एयरबैग खुलने से कार चालक की जान बच गई. कार में 3 लोग सवार थे. तीनों लोग बाल बाल बचे हैं.
3:34 AM. 5 Dec 2310:04 PM. 4 Dec
काकोरी थाना क्षेत्र में बेकाबू ट्रक ने 3 लोगो को रौंदा, 2 की मौत
काकोरी थाना क्षेत्र में बेकाबू ट्रक ने 3 लोगो को रौंदा. सोमवार को हुए इस हादसा में 2 लोगों की मौत हो गई. एक गंभीर रूप से घायल हो गया. ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया.
3:34 AM. 5 Dec 2310:04 PM. 4 Dec
आगरा की जूता कंपनी “ठाकुर शूज ” के यहां GST का छापा
हींग की मंडी स्थित TFC (ठाकुर शूज) के यहां GST की कार्रवाई हुई है. जूता कारोबारी के यहां GST दो टीमें लेखा जोखा खंगाल रही हैं. कर अधिकारियों को बड़ी टैक्स चोरी की आशंका है.
3:34 AM. 5 Dec 2310:04 PM. 4 Dec
नोएडा की HCL कंपनी में काम करने वाले 21 इंजीनियर नैनीताल में हादसे का शिकार
नोएडा की HCL कंपनी में काम करने वाले 21 इंजीनियर नैनीताल में हुए हादसे का शिकार. 2 लड़कियों की लौटी लाश
3:34 AM. 5 Dec 2310:04 PM. 4 Dec
सरकार ने 103529 किसानों से 6.75 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा
सरकार धान और बाजरा की खरीद में तेजी ला रही है सरकार. 27 नवंबर तक 6.75 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद हो चुकी है. अब तक 103529 किसानों से 6.75 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा जा चुका है. किसानों को 1182 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया है. वहीं प्रदेश में 1.54 लाख मीट्रिक टन बाजरा की खरीद हुई है.बाजारा बेचने वाले 29278 किसानों को 336.77 करोड़ रुपए का भुगतान किया जा चुका है.
8:50 PM. 4 Dec 233:20 PM. 4 Dec
अखिलेश बोले- बीजेपी से मुकाबले के लिए करनी पड़ेगी बहुत तैयारी
सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को वाराणसी में कहा कि हार से हम लोग निराश नहीं हैं. राजनीति में ऐसे परिणाम आते रहते हैं. लड़ाई लंबी है और हम इन परिणामों से निराश नहीं हैं. बीजेपी से मुकाबले के लिए बहुत तैयारी करनी पड़ेगी. आने वाले समय में परिणाम दूसरे होंगे. मध्य प्रदेश में कांग्रेस की राजनीतिक परिस्थितियों नहीं थीं. मध्य प्रदेश में कांग्रेस सपा को अपने साथ ले, हार हुई है और इसे सभी को स्वीकार करना पड़ेगा.
मुख्य बातें