UP Breaking News Live: UP की ब्यूरोक्रेसी के भारी बदलाव , आधी रात बदल गए 10 जिलों के SSP, 14 अफसरों के तबादले

UP Breaking News Live Updates in Hindi: सीएम योगी आज लखनऊ के एनेक्सी में कमाण्ड सेंटर का उद्घाटन करेंगे. यहां वे दोपहर बारह बजे सीएम डैशबोर्ड का शुभारम्भ करेंगे. पीलीभीत में कांवड़ यात्रा और ताजिया जुलूस में भिड़ंत हो गई. दोनों पक्षों में पथराव हुआ. जिसमें सीओ सदर प्रतीक दहिया घायल हो गए. प्रशासन दोनों पक्षों को समझाने में जुटा हुआ है. इसके साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

Live Updates
12:17 AM. 31 Jul 23 12:17 AM. 31 Jul

14 आईपीएस का तबादला

UP की ब्यूरोक्रेसी के भारी भूचाल, आधी रात बदल गए 10 जिलों के SSP, 14 अफसरों के तबादलों से हडकंप

12:17 AM. 31 Jul 23 12:17 AM. 31 Jul

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मिले डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से शिष्टाचार भेंट की. राज्यपाल को विदुर नीति पुस्तक भी भेंट की.

12:17 AM. 31 Jul 23 12:17 AM. 31 Jul

मुख्यमंत्री ने व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों से किया संवाद

अपने दो दिवसीय दौरे पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को गोरखपुर पहुंचे.गोरखपुर पहुंचने के बाद सीएम योगी ने दोपहर बाद सर्किट हाउस में व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों बात चीत की. इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि व्यापारियों को सुरक्षा, सुविधा और सहूलियत देने के लिए सरकार संकल्पित है.बीते छह सालों से इस संकल्प के अमल में आने से गोरखपुर समेत समूचे प्रदेश में व्यापार समृद्ध हुआ है.

12:17 AM. 31 Jul 23 12:17 AM. 31 Jul

अखिलेश यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं को किया सम्बोधित, बोले- लोकतंत्र और संविधान को बचाने का चुनाव

अखिलेश यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं को किया सम्बोधित, बोले- लोकतंत्र और संविधान को बचाने का चुनाव.

12:17 AM. 31 Jul 23 12:17 AM. 31 Jul

गोरखपुर में फावड़े से हमला कर बहू की हत्या करने वाला गिरफ्तार

गोरखपुर में हत्या में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार. विवाद में फावड़े से हमला कर बहू की हत्या की थी, हत्या के बाद से फरार चल रहा था अभियुक्त, पिपराईच क्षेत्र से हुई अभियुक्त की गिरफ्तारी.

12:17 AM. 31 Jul 23 12:17 AM. 31 Jul

बरेली के जोगी नवादा में कांवड़ यात्रा को लेकर दो समुदाय आमने-सामने माहौल गर्माने पर उड़ी अफवाह,शहर में दहशत

Bareilly : उत्तर प्रदेश के बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र के जोगी नवादा में एक बार फिर कांवड़ यात्रा को लेकर दो समुदाय आमने- सामने आ गए हैं. यहां बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद है, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो, और बवाल की अफवाह से शहर में दहशत है.एक समुदाय का आरोप है कि कांवड़ियों को नए रूट से निकाला जा रहा है.इसका पुलिस से विरोध किया, लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है.नई परंपरा से खफा एक समुदाय की महिलाएं रोड पर बैठ गई हैं.

12:17 AM. 31 Jul 23 12:17 AM. 31 Jul

रामलला के दर्शनार्थियों के लिए जन्मभूमि पथ शुरू

रामलला के दर्शनार्थियों के लिए जन्मभूमि पथ शुरू . प्रवेश और निकास दोनों होगा जन्मभूमि पथ से ही. ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, ट्रस्ट के सदस्य रहे मौजूद. आज द्वितीय बेला में शुरू हुआ जन्मभूमि पथ.

12:17 AM. 31 Jul 23 12:17 AM. 31 Jul

बलिया में सुर्खियां बटोरने वाली महिला की कहानी में नया मोड़, जिस व्यक्ति को पति समझा वो कोई और निकला

बलिया में सुर्खियां बटोरने वाली महिला की कहानी में नया मोड़ आया है. जिस व्यक्ति को अपना पति समझा वो कोई और निकला है. महिला ने अस्पताल में विक्षिप्त व्यक्ति को 10 साल से लापता अपना पति बताया था. दाढ़ी बनवाने के बाद खुद ग्रामीणों ने माना वह कोई और है, महिला का पति नहीं है.

2:21 PM. 30 Jul 23 2:21 PM. 30 Jul

बरेली में फायरिंग से दहशत, दुकानदार को लगी गोली, इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती

बरेली के प्रेम नगर थाना क्षेत्र के जाटवपुरा में दो दोस्तों के बीच कहासुनी हो गई. इसके बाद एक दोस्त पर फायरिंग का आरोप है. जिसके चलते इलाके में दहशत फैल गई. फायरिंग के दौरान एक गोली के छर्रे दुकानदार को लगने की बात सामने आई है. उसको घायल अवस्था में इलाज को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है. हालांकि, पुलिस ने गोली लगने की पुष्टि नहीं की है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. जांच के बाद एफआईआर दर्ज करने की तैयारी चल रही है. शहर के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के जाटवपुरा में जतिन सैनी और दीपक के बीच कहासुनी हो गई.दोनों के बीच कहासुनी काफी बढ़ गई. इसमें से जतिन सैनी पर बीच सड़क पर फायरिंग का आरोप है. फायरिंग के दौरान प्रेमनगर थाना क्षेत्र के मोहल्ला जाटवपुरा निवासी आत्माराम अपनी परचून की दुकान पर बैठे थे. इसमें एक गोली का छर्रा आत्माराम को लग गया. बताया जाता है कि जतिन सैनी ने दीपक पर फायर किया था. यह फायर आत्माराम की पीठ पर जाकर लगा. फायर की आवाज सुनते ही मोहल्ले में खलबली मच गई. लोगों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची. उन्होंने आत्माराम को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया. हालांकि, प्रेमनगर थाना पुलिस का कहना है कि दुकानदार आत्माराम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, लेकिन गोली लगने की पुष्टि नहीं हुई हैं. डॉक्टर भी स्पष्ट नहीं कर सके हैं. पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद एफआईआर दर्ज करने की बात कही है. इसके साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

2:21 PM. 30 Jul 23 2:21 PM. 30 Jul

अयोध्या हाईवे पर टैंकर में लगी भीषण आग, हादसे से गाड़िया लंबी कतार में फंसीं

अयोध्या के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर सुबह एक टैंकर में भीषण आग लग गई. फायर ब्रिगेड मौके पर आग बुझाने का प्रयास कर रही है. आग कैसे लगी, ये अभी नहीं पता चल सका है. कैंट थाना इलाके के देवी सिंह ढाबा के पास टैंकर में लगी आग से हाईवे पर जाम जैसी स्थिति बन गई. गाड़ियों की लंबी कतार रास्ता साफ होने का इंतजार कर रही है. टैंकर के ड्राइवर और क्लीनर का अभी पता नहीं चल सका है. फिलहाल आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है.

2:21 PM. 30 Jul 23 2:21 PM. 30 Jul

मेरठ में सो रहे युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या

मेरठ के थाना दौराला के क्षेत्र में सो रहे युवक की बेरहमी से ईंट-डंडों से पीट पीटकर हत्या कर दी गई. युवक का खोखे में लहूलुहान हालात में शव मिला है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

2:21 PM. 30 Jul 23 2:21 PM. 30 Jul

कुशीनगर में फंदे से लटकता मिला नव विवाहिता का शव

कुशीनगर के अहिरौली क्षेत्र के आसना छोटा टोला में फंदे से लटकता नव विवाहिता का शव मिला है. जानकारी के मुताबिक पति विदेश में नौकरी करता है. हत्या और आत्महत्या के बीच गुत्थी उलझी हुई है. पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी हुई है.

2:21 PM. 30 Jul 23 2:21 PM. 30 Jul

गोरखपुर में रील बनाने वाला कॉन्स्टेबल सस्पेंड

गोरखपुर में वर्दी में एक कॉन्स्टेबल को रील बनाना महंगा पड़ गया. SSP डॉ. गौरव ग्रोवर ने कॉन्स्टेबल संदीप कुमार चौहान को सस्पेंड कर दिया. कॉन्स्टेबल कैंट थाने पर तैनात था. कॉन्स्टेबल ने पहले बाइक पर स्टंट करते हुए रील बनाई. फिर उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया. देखते ही देखते उसकी ये रील वायरल हो गई. इस बीच कॉन्स्टेबल का वीडियो पुलिस कप्तान तक पहुंच गया. कुछ लोगों ने इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट किए जाने की भी शिकायत की. इसके बाद SSP ने वीडियो की जांच कराई तो मामला सही निकला. फिर कॉन्स्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया.

2:21 PM. 30 Jul 23 2:21 PM. 30 Jul

सीतापुर में तेज रफ्तार ट्रक ने रोडवेज बस में मारी टक्कर, 6 यात्री घायल

सीतापुर में वैदेही वाटिका के पास तेज रफ्तार ट्रक ने रोडवेज बस में टक्कर मार दी. हादसे में बस में सवार करीब 6 यात्री घायल हो गए.जिसके बाद घटनास्थल पर अफरा तफरी मच गई. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है. सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है.

2:21 PM. 30 Jul 23 2:21 PM. 30 Jul

बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट कर स्वामी प्रसाद मौर्या के बयान पर साधा निशाना

2:21 PM. 30 Jul 23 2:21 PM. 30 Jul

लखनऊ में फ्लाइट के अंदर सेल्फी लेने के लिए दो पक्ष आपस में भिड़े

लखनऊ में अकासा एयरलाइंस की फ्लाइट में सेल्फी लेने के लिए दो पक्ष आपस में भिड़ गए. अधिकारियों ने 5 यात्रियों को विमान से उतार कर सरोजनी नगर पुलिस को सौंप दिया. पुलिस के साथ हुई पूछताछ के बाद हिदायत देकर उन्हें छोड़ा गया. जिसके बाद दूसरी फ्लाइट की टिकट लेकर यात्री रवाना हुए.

2:21 PM. 30 Jul 23 2:21 PM. 30 Jul

माफिया अतीक के वकील विजय मिश्रा पर पुलिस का बड़ा एक्शन, लखनऊ के होटल से किया गिरफ्तार

माफिया अतीक अहमद के वकील को पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया है. अतीक अहमद और उसके परिवार के अन्य सदस्यों का केस हाईकोर्ट और जिला न्यायालय में लड़ने वाले अधिवक्ता विजय मिश्रा को देर रात प्रयागराज और लखनऊ पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन के बाद हिरासत में लिया है. जानकारी के मुताबिक अधिवक्ता विजय मिश्रा को लखनऊ के विभूति खंड में होटल हयात रीजेंसी के पास से दोस्तों के साथ कोल्ड ड्रिंक पीने के दौरान उठाया गया. तीन गाड़ियों से पहुंचे पुलिस कर्मियों ने विजय मिश्रा से पहले बात की और उन्हें गाड़ी में बैठा लिया. बातचीत के बाद विजय मिश्रा को पुलिस अपने साथ ले गई.

2:21 PM. 30 Jul 23 2:21 PM. 30 Jul

सीएम योगी आज दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर जाएंगे

सीएम योगी आदित्यनाथ आज यानी रविवार को दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आएंगे. वे यहां अलग-अलग बैठकें कर व्यापारियों और प्रधानाचार्यों से संवाद करेंगे. संवाद का यह कार्यक्रम सर्किट हाउस या एनेक्सी भवन सभागार में होने की संभावना है. दोपहर बाद सीएम योगी के गोरखपुर पहुंचने की संभावना है. वहीं, सोमवार को मुख्यमंत्री अधिवक्ताओं को 9.25 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात देंगे.

2:21 PM. 30 Jul 23 2:21 PM. 30 Jul

पीलीभीत में कांवड़ यात्रा और ताजिया जुलूस में भिड़ंत, भारी फोर्स मौके पर

पीलीभीत में जहानाबाद क्षेत्र के खमरिया पुल पर कांवड़ यात्रा और ताजिया जुलूस में भिड़ंत हो गई. दोनों पक्षों में पथराव हुआ. साथ ही पुलिस पर भी पथराव किया गया. जिसमें सीओ सदर प्रतीक दहिया घायल हो गए. भारी फ़ोर्स के साथ एसपी मौके पर मौजूद हैं. प्रशासन दोनों पक्षों को समझाने में जुटा हुआ है.

7:24 AM. 30 Jul 23 7:24 AM. 30 Jul

सीएम योगी आज एनेक्सी में कमाण्ड सेंटर का उद्घाटन करेंगे

सीएम योगी आज लखनऊ के एनेक्सी में कमाण्ड सेंटर का उद्घाटन करेंगे. यहां वे दोपहर बारह बजे सीएम डैशबोर्ड का शुभारम्भ करेंगे.

मुख्य बातें

UP Breaking News Live Updates in Hindi: सीएम योगी आज लखनऊ के एनेक्सी में कमाण्ड सेंटर का उद्घाटन करेंगे. यहां वे दोपहर बारह बजे सीएम डैशबोर्ड का शुभारम्भ करेंगे. पीलीभीत में कांवड़ यात्रा और ताजिया जुलूस में भिड़ंत हो गई. दोनों पक्षों में पथराव हुआ. जिसमें सीओ सदर प्रतीक दहिया घायल हो गए. प्रशासन दोनों पक्षों को समझाने में जुटा हुआ है. इसके साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >