UP Breaking News Live : ज्ञानवापी सर्वेक्षण मामले में अब कल होगी सुनवाई

UP Breaking News Live Updates in Hindi: यूपी विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज से शुरुआत होगा. भूतपूर्व सदस्यों के निधन पर शोक व्यक्त किया जाएगा. 29 नवंबर को अध्यादेश और अधिसूचनाएं पटल पर रखी जाएंगी. 30 नवंबर को अनुपूरकों अनुदानों पर चर्चा की जाएगी. 1 दिसंबर को सदन में विधायी कार्य निपटाए जाएंगे. इसके साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

Live Updates
1:57 AM. 29 Nov 23 8:27 PM. 28 Nov

ज्ञानवापी सर्वेक्षण मामले में अब कल होगी सुनवाई, 

वाराणसी के ज्ञानवापी सर्वेक्षण मामले में हिंदू पक्ष का प्रतिनिधित्व कर रहे वकील विष्णु शंकर जैन ने कहा है कि “वाराणसी की जिला अदालत में आज इस मामले की सुनवाई नहीं हो सकी. मामले की सुनवाई कल बुधवार को होगी.एएसआई ने अर्जी दाखिल कर अपनी रिपोर्ट दाखिल करने के लिए तीन हफ्ते का समय मांगा है.तो कल इस पर अदालत के सामने बस होगी.

1:57 AM. 29 Nov 23 8:27 PM. 28 Nov

सीएम योगी ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल बैडमिंटन टूर्नामेंट 2023 का किया उद्घाटन

सीएम योगी आदित्यनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल बैडमिंटन टूर्नामेंट 2023 का उद्घाटन किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि “…2004 में इस चैंपियनशिप को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली. हाल ही में विश्व बैडमिंटन महासंघ द्वारा पुरस्कार राशि लगभग 1.75 करोड़ रुपये तय की गई है.

1:57 AM. 29 Nov 23 8:27 PM. 28 Nov

भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह के खिलाफ आरोप तय करने पर लिखित दलील दायर

भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह के खिलाफ आरोप तय करने पर लिखित दलील दायर की गई है. राउज़ एवेन्यू कोर्ट में शिकायतकर्ता के वकील की ओर दलील दायर की गई है. आरोपी पहले ही अपनी लिखित दलील दाखिल कर चुके हैं.

UP Breaking News Live : टनल से मजदूरों को बाहर निकलने की प्रक्रिया शुरू, कभी भी आ सकते हैं बाहर

7:44 PM. 28 Nov 23 2:14 PM. 28 Nov

आगरा में पुलिस ने टटल्लू गैंग के मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार

आगरा में थाना कस्बा पिनाहट क्षेत्र के भदरौली तिराहा पर पुलिस ने टटल्लू गैंग के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी के पास से अवैध तमंचा सहित जिंदा कारतूस बरामद किया है. जानकारी के मुताबिक टटल्लू गैंग का मुख्य आरोपी अपने गैंग के साथ कई जगह लोगों के साथ धोखाधड़ी कर चुका है. बैंक के बाहर लोगों को नकली नोटों की गड्डी थमाकर, असली रुपए और आभूषण चकमा देकर वारदात को अंजाम देता था. बीते दिनों पिनाहट में युवक के साथ 43 हजार की धोखाधड़ी की गई थी. इस मामले में एक आरोपी को पुलिस पहले ही जेल में भेज चुकी है. मुख्य आरोपी संजू उर्फ पोपे निवासी माफल का पुरा सैफऊ राजस्थान को न्यायालय में पेशकर जेल भेजा गया है. इस मामले में एक और आरोपी फरार है, जिसकी तलास जारी है.

7:44 PM. 28 Nov 23 2:14 PM. 28 Nov

आगरा में पीडब्ल्यूडी कर्मचारी हत्या मामले में पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी बेटे समेत 4 गिरफ्तार

आगरा में फतेहाबाद थाना क्षेत्र के मिठपुरा गांव में पीडब्ल्यूडी कर्मचारी की हुई हत्या थी. पुलिस ने इस मामले में आरोपी बेटे सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर खुलासा किया है. पुलिस ने बताया कि पिता ने खर्च के लिए पैसे नहीं तो बेटे ने दोस्तो के साथ मिलकर गला घोंटकर हत्या कर दिया. इसके लिए दोस्तो को एक-एक लाख रुपए देने का लालच दिया था. गमछे से गला घोंट कर हत्या कर दी. इसके बाद शव को खेत में फेंक दिया था.

7:44 PM. 28 Nov 23 2:14 PM. 28 Nov

सीएम योगी ने BBD में सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल बैडमिंटन टूर्नामेंट का किया उद्घाटन

मुख्य बातें

UP Breaking News Live Updates in Hindi: यूपी विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज से शुरुआत होगा. भूतपूर्व सदस्यों के निधन पर शोक व्यक्त किया जाएगा. 29 नवंबर को अध्यादेश और अधिसूचनाएं पटल पर रखी जाएंगी. 30 नवंबर को अनुपूरकों अनुदानों पर चर्चा की जाएगी. 1 दिसंबर को सदन में विधायी कार्य निपटाए जाएंगे. इसके साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >