UP Breaking News Live: लखनऊ पहुंचे आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मुलाकात हुई

UP Breaking News Live Updates in Hindi: लोक निर्माण विभाग ने गड्ढा मुक्ति अभियान की शुरूआत की. लखनऊ के कई प्रमुख सड़कों पर मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया है. विभाग के अधिकारी युद्ध स्तर पर कार्य में जुटे हुए हैं. बता दें कि बालू अड्डे की सड़क पर निर्माण कार्य शुरू है. उधर गोसाईगंज इलाके में पैच रिपेयरिंग कार्य पूरा हो गया है. इसके साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

Live Updates
9:52 PM. 22 Sept 23 9:52 PM. 22 Sept

लखनऊ पहुंचे आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मुलाकात हुई

आरएसएस के प्रमुख मोहन भागवत ने शुक्रवार की देर शाम को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की. दोनों नेताओं की यह मुलाकात करीब 40 घंटे की रही. इसमें दोनों नेताओं ने लोकसभा चुनाव को लेकर मंथन किया. राज्य और देश- दुनिया के विषयों के साथ- साथ पार्टी- कार्यकर्ताओं और सरकार को लेकर भी चर्चा की.

9:52 PM. 22 Sept 23 9:52 PM. 22 Sept

बाइक का चालान करने पर पुलिसकर्मी के साथ अभद्रता, कॉलर पड़कर की गाली गलौज

आगरा. आगरा में एक पुलिसकर्मी को बाइक सवार का चालान करना महंगा पड़ गया. बाइक सवार ने पुलिसकर्मी के साथ जमकर अभद्रता की गाली गलौज की और यहां तक के उसने पुलिस कर भी का कॉलर तक पकड़ लिया. जिससे उसकी वर्दी के बटन भी टूट गए. आरोपी व्यक्ति अपने आप को किसान नेता बता रहा था. इस मामले में पुलिस की तरफ से आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

9:52 PM. 22 Sept 23 9:52 PM. 22 Sept

अभिनेता सुनील शेट्टी ने वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा की

अभिनेता सुनील शेट्टी वाराणसी के दौरे पर हैं. शुक्रवार को उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा की है.

2:13 PM. 22 Sept 23 2:13 PM. 22 Sept

बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट कर महिला आरक्षण बिल का किया स्वागत

12:58 PM. 22 Sept 23 12:58 PM. 22 Sept

प्रयागराज में मारुति सुजुकी के गोदाम में लगी आग, 16 कारें जलकर खाक

प्रयागराज में झूंसी के अंदावा में पुरानी G.T रोड पर स्थित मारुति सुजुकी के गैरेज गोडाउन में 11 हजार लाइन का तार टूटकर गिर गया. इससे वहां खड़ी कारों में आग लग गई. आग लगने से कारों के CNG सिलेंडर फटने से धमाका होने लगा. गोडाउन में अफरा-तफरी मच गई. आग की लपटें बगल खड़ी कारों को चपेट में ले लिया. इससे गैरेज गोडाउन में खड़ी 16 गाड़ियां जलकर राख हो गई. इन कारों की कीमत करीब दो करोड़ बताई जा रही है.

चीफ फायर ऑफिसर आरके पांडेय ने बताया कि मारुति सुजुकी के गैरेज गोडाउन में आग लगने की सूचना मिली. फायर स्टेशन फूलपुर, सोरांव हंडिया, नैनी, सिविल लाइंस सहित 5 स्टेशन से 7 गाड़ियां पहुंची. आस-पास 40 पुलिसकर्मी तैनात किए गए. गैरेज में 400 गाड़ियां खड़ी थी. उन्हें आग में जलने से बचा लिया. फायर ब्रिगेड की टीम ने 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. 

12:58 PM. 22 Sept 23 12:58 PM. 22 Sept

पीएम मोदी ने लंबे समय से लंबित विधेयक को पारित करने का प्रयास किया है- बीजेपी नेता अपर्णा यादव

12:58 PM. 22 Sept 23 12:58 PM. 22 Sept

यूपी में हारी हुई लोकसभा सीटों को लेकर बीजेपी की बैठक होगी, सुनील बंसल होंगे शामिल

भाजपा हारी हुई लोकसभा सीटों को लेकर आज 11 बजे से पार्टी कार्यालय में बैठक करेगी. इन सीटों पर नियुक्त लोकसभा विस्तारक, प्रभारियों, संयोजकों समेत तमाम पदाधिकारी की बैठक राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल लेंगे. इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह मौजूद रहेंगे. बता दें कि बैठक में रायबरेली, अम्बेडकर नगर और लालगंज सीटों को लेकर मंथन होगा. घोसी में हुई हार के बाद बीजेपी पूर्वांचल में सक्रिय होने के लिए रणनीति बना रही है.

12:58 PM. 22 Sept 23 12:58 PM. 22 Sept

ट्रेन में महिला कांस्टेबल पर जानलेवा हमले में शामिल मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

यूपी एसटीएफ और अयोध्या पुलिस ने सरयू एक्सप्रेस में महिला कांस्टेबल पर जानलेवा हमले में शामिल मुख्य आरोपी नसीम को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया. वहीं, नसीम के दो अन्य साथी आजाद और विशंभर दयाल उर्फ लल्लू को अयोध्या के इनायतनगर से मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया.

जानकारी के मुताबिक मारा गया नसीम महिला कांस्टेबल से छेड़खानी कर रहा था, जिसके बाद महिला ने बदमाश को पटक दिया. वहीं तीनों बदमाशों ने महिला पर जानलेवा हमला कर दिया. ट्रेन की खिड़की से सिर लड़ाकर महिला को घायल कर दिया था. जब अयोध्या से पहले ट्रेन धीमी हुई तो तीनों बदमाश फरार हो गए थे.

12:58 PM. 22 Sept 23 12:58 PM. 22 Sept

राममंदिर निर्माण समिति की 2 दिवसीय बैठक आज से शुरू होगी

अयोध्या में आज से राममंदिर निर्माण समिति की 2 दिवसीय बैठक परिसर के विश्वामित्र आश्रम में होगी. यह बैठक 22 और 23 सितंबर को होगी. प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव से पहले 2 दिवसीय बैठक हो रही है. मंदिर निर्माण के कार्यों को पूरा करने को लेकर बैठक हो रही है. बैठक में नृपेंद्र मिश्रा व चंपत राय मौजूद रहेंगे. अयोध्या में होने वाली तैयारी पर मंथन होगा.

12:58 PM. 22 Sept 23 12:58 PM. 22 Sept

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या का रामपुर दौरा आज

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या एक दिवसीय कार्यक्रम में भाग लेने सुबह 11 बजे रामपुर जाएंगे. यहां विकास भवन में 12 बजे विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे. साथ ही अफसरों व जनप्रतिनिधियों संग बैठक करेंगे.

5:59 AM. 22 Sept 23 5:59 AM. 22 Sept

सीएम योगी ने ट्वीट कर राज्यसभा में महिला आरक्षण बिल पास होने पर प्रतिक्रिया दी

5:59 AM. 22 Sept 23 5:59 AM. 22 Sept

आयुष्मान भारत मिशन में यूपी पहले स्थान पर, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री करेंगे सम्मानित

आयुष्मान भारत मिशन में यूपी पहले स्थान पर है. प्रदेश के नेशनल हेल्थ अथॉरिटी को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया सम्मानित करेंगे. बता दें कि 2 दिवसीय आरोग्य मंथन-23 कार्यक्रम में सम्मान होगा. यूपी आयुष्मान भारत मिशन का सर्वाधिक लाभ देने वाला राज्य बन गया है.

5:59 AM. 22 Sept 23 5:59 AM. 22 Sept

लोक निर्माण विभाग ने गड्ढा मुक्ति अभियान किया शुरू, कई प्रमुख सड़कों पर कार्य किया शुरू

लोक निर्माण विभाग ने गड्ढा मुक्ति अभियान की शुरूआत की. लखनऊ के कई प्रमुख सड़कों पर मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया है. विभाग के अधिकारी युद्ध स्तर पर कार्य में जुटे हुए हैं. बता दें कि बालू अड्डे की सड़क पर निर्माण कार्य शुरू है. उधर गोसाईगंज इलाके में पैच रिपेयरिंग कार्य पूरा हो गया है.

मुख्य बातें

UP Breaking News Live Updates in Hindi: लोक निर्माण विभाग ने गड्ढा मुक्ति अभियान की शुरूआत की. लखनऊ के कई प्रमुख सड़कों पर मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया है. विभाग के अधिकारी युद्ध स्तर पर कार्य में जुटे हुए हैं. बता दें कि बालू अड्डे की सड़क पर निर्माण कार्य शुरू है. उधर गोसाईगंज इलाके में पैच रिपेयरिंग कार्य पूरा हो गया है. इसके साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sandeep kumar

Sandeep kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >