UP Breaking News Live :निठारी हत्याकांड:2006 में शुरू हुई एक लड़ाई आज खत्म हो गई: वकील मनीषा भंडारी

UP Breaking News Live Updates in Hindi: पीएम मोदी आज गाजियाबाद में रैपिड रेल का उद्घाटन करेंगे. साहिबाबाद रैपिडएक्स स्टेशन पर 11.15 बजे दुहाई डिपो से जोड़ने वाली रैपिडेक्स ट्रेन को रवाना करेंगे. पीएम दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ RRTS कॉरिडोर के खंड का उद्घाटन करेंगे. इसके साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

Live Updates
10:08 PM. 20 Oct 23 10:08 PM. 20 Oct

निठारी हत्याकांड:2006 में शुरू हुई एक लड़ाई आज खत्म हो गई: वकील मनीषा भंडारी

निठारी हत्याकांड: लक्सर जेल से मोनिंदर सिंह पंढेर की रिहाई पर वकील मनीषा भंडारी का कहना है, “2006 में शुरू हुई एक लड़ाई आज खत्म हो गई है, उम्मीद है… वह अपने परिवार के साथ वापस आ गया है। वह उनके परिवार का नाम, स्वास्थ्य, परिवार, वर्षों की संख्या आदि हार गया है. उन्हें बीमारियाँ हो गई हैं. वह अपनी लड़ाई खुद लड़ रहे हैं. हम सभी बहुत खुश हैं. हम मोनिंदर सिंह पंढेर और उनके परिवार के लिए खुश हैं..

10:08 PM. 20 Oct 23 10:08 PM. 20 Oct

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नौसेना शौर्य संग्रहालय का करेंगे शिलान्यास

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को सुबह नौसेना शौर्य संग्रहालय का शिलान्यास करेंगे. इकाना स्टेडियम के निकट संग्रहालय बनेगा. कार्यक्रम में पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ,पश्चिमी नौसेना कमान के कमांडिंग -इन -चीफ़ वाइस एडमिरल दिनेश त्रिपाठी और यूपी के मुख्य सचिव डीएस मिश्रा उपस्थित रहेंगे.

10:08 PM. 20 Oct 23 10:08 PM. 20 Oct

कांग्रेस बीजेपी को हराना चाहती है तो सभी विपक्षी दल को एक साथ लाए : शिवपाल यादव

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के बयान पर समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल सिंह यादव का कहना है, कि अगर वे (कांग्रेस) भारत गठबंधन को मजबूत करना चाहते हैं और बीजेपी को हराना चाहते हैं, तो उन्हें सभी विपक्षी दल को एक साथ लाना चाहिए. तभी भाजपा को हटाया जा सकता है. उन्हें मध्य प्रदेश में किए गए वादे पर कायम रहना चाहिए था. तभी भारत गठबंधन मजबूत होगा और भाजपा हारेगी..

2:02 PM. 20 Oct 23 2:02 PM. 20 Oct

फिरोजाबाद में घर की दीवार गिरने से मलबे में दबी दो बच्चियों की मौत

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र में घर की दीवार गिरने से उसके मलबे में नीचे दबने से दो बच्चियों की मौत हो गई. हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा. लेकिन परिजन यहां से भी बिना पीएम कराए वापस घर लेकर चले गए.

जानकारी के मुताबिक मांडवी (5) पुत्री मुकेश, गौरी (6) पुत्री अभिषेक उर्फ आशु अपने घर पर खेल रही थीं. तभी अचानक से घर की दीवार गिर गई. जिससे दीवार पर चढ़कर खेल रही दोनों बच्चियां दीवार के मलबे में दब गई. मलबे में बच्चियों के दबने से परिवार में कोहराम मच गया. मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई. ग्रामीणों ने मलबे में दबी दोनों बच्चियों को निकालकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टर ने मांडवी को मृत घोषित कर दिया. वहीं दूसरी घायल बच्ची की इलाज के दौरान थोड़ी देर बाद मौत हो गई. हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल कालेज भेज दिया.

2:02 PM. 20 Oct 23 2:02 PM. 20 Oct

निठारी कांड: ग्रेटर नोएडा के लुकसर जेल से आज रिहा होगा मनिंदर सिंह पंढेर

निठारी कांड में दोषमुक्त हुए मनिंदर सिंह पंढेर को ग्रेटर नोएडा के लुकसर जेल से आज यानि शुक्रवार को रिहाई होगी. बता दें कि इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सोमवार को निठारी कांड में दोषी मोनिंदर सिंह पंढेर और सुरेंद्र कोली को बरी कर दिया था. इन्हें सबूतों के अभाव में बरी किया गया है. कोर्ट के आदेश पर पंढेर जेल से रिहा किए जा रहे हैं.

2:02 PM. 20 Oct 23 2:02 PM. 20 Oct

राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र आज लखनऊ में रहेंगे

राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र आज लखनऊ के ऐशबाग की ऐतिहासिक राम लीला में शामिल हुए. इस दौरान राज्यपाल ने आयोजकों और कलाकारों से मुलाकात की.

2:02 PM. 20 Oct 23 2:02 PM. 20 Oct

सपा नेता आज़म खां पर आयकर विभाग ने कसा शिकंजा, जौहर विश्वविद्यालय में टीम ने डाला डेरा

सपा नेता आज़म खां पर आयकर विभाग ने एक फिर शिकंजा कसा है. आयकर विभाग की टीम ने जौहर विश्वविद्यालय में मौजूद है. विश्वविद्यालय में 740 करोड़ रुपये की हेराफेरी की जांच हो रही है. विश्वविद्यालय का CPWD से मूल्यांकन कराया जा रहा है.

4:50 AM. 20 Oct 23 4:50 AM. 20 Oct

अखिलेश यादव का 2 दिवसीय हरदोई दौरा आज

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का आज से 2 दिवसीय हरदोई दौरे पर रहेंगे. यहां लोक जागरण कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर में शामिल होंगे. बता दें कि हरदोई के राजकीय इंटर कॉलेज में कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का 20-21 अक्टूबर को आयोजन हो रहा है. अखिलेश यादव शुक्रवार को शाम में हरदोई पहुंचेंगे. अखिलेश यादव शिविर में कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव में जीत के टिप्स देंगे. साथ ही अखिलेश 21 अक्टूबर को सुबह 10 बजे प्रेस वार्ता करेंगे.

4:50 AM. 20 Oct 23 4:50 AM. 20 Oct

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज लखीमपुर दौरे पर रहेंगे

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज लखीमपुर के कबीर धाम में चल रहे कार्यक्रम में शामिल होंगे. कार्यक्रम में मंत्री दयाशंकर सिंह, राकेश सचान, मुन्नू लाल भी शामिल होंगे.

4:50 AM. 20 Oct 23 4:50 AM. 20 Oct

पीएम मोदी आज गाजियाबाद में रैपिड रेल का करेंगे उद्घाटन

पीएम मोदी आज गाजियाबाद में रैपिड रेल का उद्घाटन करेंगे. साहिबाबाद रैपिडएक्स स्टेशन पर 11.15 बजे दुहाई डिपो से जोड़ने वाली रैपिडेक्स ट्रेन को रवाना करेंगे. पीएम दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ RRTS कॉरिडोर के खंड का उद्घाटन करेंगे.

मुख्य बातें

UP Breaking News Live Updates in Hindi: पीएम मोदी आज गाजियाबाद में रैपिड रेल का उद्घाटन करेंगे. साहिबाबाद रैपिडएक्स स्टेशन पर 11.15 बजे दुहाई डिपो से जोड़ने वाली रैपिडेक्स ट्रेन को रवाना करेंगे. पीएम दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ RRTS कॉरिडोर के खंड का उद्घाटन करेंगे. इसके साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >