UP Breaking News Live: कुंज गलियों से अतिक्रमण हटाकर बनेगा बांके बिहारी कॉरिडोर

UP Breaking News Live Updates in Hindi: पश्चिमी यूपी में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाकर उससे आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह का खुलासा हुआ है. पुलिस को बुलंदशहर, गाजियाबाद के फर्जी कागजात मिले हैं.वहीं शामली, मेरठ, मुजफ्फरनगर के आधार भी फर्जीवाड़ा करके बनाए जाने की जानकारी मिली है. आगरा के थाना शमसाबाद क्षेत्र में दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले. इसके साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

Live Updates
3:03 AM. 21 Nov 23 9:33 PM. 20 Nov

कुंज गलियों से अतिक्रमण हटाकर बनेगा बांके बिहारी कॉरिडोर

कुंज गलियों से अतिक्रमण हटाकर बनेगा बांके बिहारी कॉरिडोर. हाई कोर्ट ने बांके बिहारी कॉरिडोर बनाने की दी इजाजत. मंदिर के खाते में जमा 262 करोड़ का सरकार नहीं करेगी प्रयोग.

3:03 AM. 21 Nov 23 9:33 PM. 20 Nov

केनरा बैंक की हजरतगंज ब्रांच में आग लगी, दमकलों ने मोर्चा संभाला 

हजरतगंज स्थित केनरा बैंक में आग लग गई है. दकमल की गाड़ियां उसे बुझाने में लगी हुई हैं. आग में कितना नुकसान हुआ है. किसी के हताहत होने की सूचना अभी नहीं मिली है. केनरा बैंक में लगी भीषण आग के कारण बैंक के कर्मचारियों ने कूद कर अपनी जान बचाई. भीषण आग को बुझाने के लिए मौके पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं. हजरतगंज थाना क्षेत्र के लीला सिनेमा के पीछे स्थित है यह बैंक.

3:03 AM. 21 Nov 23 9:33 PM. 20 Nov

हलाल सर्टि फाइड प्रोडक्ट पर योगी सरकार की सख्ती , FSDA की टीम ने सहारा मॉल में छापा मारा

हलाल सर्टि फाइड प्रोडक्ट पर योगी सरकार की सख्ती हो गई है. FSDA की टीम ने सहारा मॉल में छापा मारा. जांच टीम हलाल प्रोडक्ट चेक करने पहुंची.खाद्य समाग्री , कोल्ड ड्रिंक्स अन्य आइटम चेक किए गए. मीट ड्राई फ्रुट् कोल्ड ड्रिंक सहित नॉन फूड आइटम चेक किए गए. हज़रतगंज थाने में आठ कंपनियों पर मुकदमा दर्ज कराया गया है. सरकार की सख्ती के बाद FSDA ने यूपी में हलाल सर्टिफाईड प्रोडक्ट पर बैन लगाया है.

3:03 AM. 21 Nov 23 9:33 PM. 20 Nov

भाजपा सरकार बताए कि ‘नारी शक्ति वंदन’ के ढोंग का नाटक वो क्यों कर रही है: अखिलेश

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर हमला बोला है. पूर्व सीएम ने कहा कि, उप्र में जब एक पीसीएस महिला अधिकारी वीडियो के ज़रिये एक दूसरे अधिकारी के द्वारा उसके घर में घुसकर उसकी अस्मिता व जीवन के लिए ख़तरा बनने की बात कह रही हो लेकिन उसकी FIR तक लिखने में कई दिन लग गये हों तो भाजपा सरकार बताए कि ‘नारी शक्ति वंदन’ के ढोंग का नाटक वो क्यों कर रही है.

3:03 AM. 21 Nov 23 9:33 PM. 20 Nov

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने एक राष्ट्र, एक चुनाव के लिए सभी दल से मांगा समर्थन

रायबरेली पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति और ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ समिति के अध्यक्ष रामनाथ कोविंद ने कहा है कि भारत सरकार ने एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया और मुझे इसका अध्यक्ष नियुक्त किय है. समिति के सदस्य एक राष्ट्र, एक चुनाव परंपरा को फिर से लागू करने के संबंध मेंजनता के साथ मिलकर सरकार को सुझाव देंगे.. मैंने सभी राष्ट्रीय स्तर पर पंजीकृत राजनीतिक दलों से भी संवाद किया है और उनके सुझाव मांगे हैं. हर राजनीतिक दल ने कभी न कभी इसका समर्थन किया है. हम अनुरोध कर रहे हैं सभी दल उनके रचनात्मक समर्थन के लिए हैं क्योंकि यह देश के लिए फायदेमंद है. यह राष्ट्रीय हित का मामला है…”

3:03 AM. 21 Nov 23 9:33 PM. 20 Nov

हलाल सर्टिफिकेट मामले में यूपी सरकार के बैन की राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग को शिकायत

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से हलाल सर्टिफिकेट को बैन किए जाने और हलाल सर्टिफिकेट लिखे खाद्य एवं अन्य सामग्रियों पर कानूनी कार्रवाई किए जाने के आदेश के संबंध में राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग को शिकायत भेजी है. उन्होंने कहा है कि यह आदेश प्रथमदृष्टया विधि सम्मत नहीं दिखता है. खाद्य पदार्थ, औषधि, चिकित्सा सामग्री, प्रसाधन आदि से जुड़े किसी भी कानून में ऐसा लिखा नहीं दिखता है कि कोई कंपनी उन कानून में अपनी ओर से कोई और सर्टिफिकेट या मापन नहीं लिख सकता है. लेकिन, इसका यह अर्थ नहीं है कि यदि कोई व्यक्ति इस प्रकार से हलाल सर्टिफिकेट लिखता है तो वह गैरकानूनी माना जाए और उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए.

मुख्य बातें

UP Breaking News Live Updates in Hindi: पश्चिमी यूपी में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाकर उससे आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह का खुलासा हुआ है. पुलिस को बुलंदशहर, गाजियाबाद के फर्जी कागजात मिले हैं.वहीं शामली, मेरठ, मुजफ्फरनगर के आधार भी फर्जीवाड़ा करके बनाए जाने की जानकारी मिली है. आगरा के थाना शमसाबाद क्षेत्र में दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले. इसके साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sanjay singh

working in media since 2003. specialization in political stories, documentary script, feature writing.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >