UP Breaking News Live:KGMU औद्योगिक क्षेत्र कानपुर की महिलाओं के लिए खुली पहली प्रेरणा कैंटीन
UP Breaking News Live Updates in Hindi: बसपा सुप्रीमो मायावती आज से चार दिवसीय राजस्थान दौरे पर रहेंगी. यहां बीएसपी उम्मीदवारों के समर्थन में जनसभाएं करेंगी. राजस्थान में बसपा अध्यक्ष मायावती 4 दिन में 8 जनसभाएं करेंगी. बता दें कि राजस्थान में 17, 18,19 और 20 नवंबर को मायावती की जनसभा होगी. इसके साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.
UP Breaking News Live:KGMU औद्योगिक क्षेत्र कानपुर की महिलाओं के लिए खुली पहली प्रेरणा कैंटीन
Live Updates
3:36 AM. 18 Oct 2310:06 PM. 17 Oct
औद्योगिक क्षेत्र कानपुर की महिलाओं के लिए खुली पहली प्रेरणा कैंटीन
लखनऊ. उत्तर प्रदेश में मिशन शक्ति के माध्यम से महिलाओं को सुरक्षा और सम्मान के साथ ही उन्हें स्वावलंबी बनाने के लिए प्रयासरत योगी सरकार ने अब सेफ औद्योगिक क्षेत्रों में महिलाओं के लिए प्रेरणा कैंटीन खोलने की पहल की है. इसी क्रम में मंगलवार को उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) के औद्योगिक क्षेत्र रुरा, कानपुर में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की महिलाओं के लिए प्राधिकरण द्वारा पहली प्रेरणा कैंटीन का शुभारंभ किया गया. इस पहल के माध्यम से ने सिर्फ महिलाओं को पोशाक और स्वादिष्ट भोजन मिलेगा, बल्कि बड़ी संख्या में महिलाओं को रोजगार भी प्राप्त होगा.
3:36 AM. 18 Oct 2310:06 PM. 17 Oct
जौनपुर में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में फायरिंग पांच लोग घायल हो गए.
जौनपुर में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में फायरिंग पांच लोग घायल हो गए. दो लोग को गोली लगी है. पांचों को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है. यह घटना जौनपुर के बदलापुर थाना क्षेत्र में हुई है. यहां जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया.
3:36 AM. 18 Oct 2310:06 PM. 17 Oct
KGMU ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग 24 घंटे सिंगल डोनर प्लेटलेट्स की सुविधा देगा
KGMU ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग ने मरीज हित में प्लेटलेट मिलने का आदेश जारी किया है. 24 घंटे सिंगल डोनर प्लेटलेट्स की सुविधा मिलेगी विभाग की अध्यक्ष डॉ तूलिका चंद्रा ने बताया कि डेंगू के गंभीर मरीजों की हर समय एसडीपी (सिंगल डोनर प्लेटलेट) हो सकेगी.
3:36 AM. 18 Oct 2310:06 PM. 17 Oct
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हापुड़ में ‘अनुसूचित जाति-जनजाति सम्मेलन’ में सहभाग किया
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को जनपद हापुड़ में भारतीय जनता पार्टी, पश्चिमी क्षेत्र के तत्वावधान में आयोजित ‘अनुसूचित जाति-जनजाति सम्मेलन’ में सहभाग किया. इस अवसर पर ₹136 करोड़ लागत की जन-कल्याणकारी परियोजनाओं के लोकार्पण. शिलान्यास के साथ ही विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र भी वितरित हुआ.
3:36 AM. 18 Oct 2310:06 PM. 17 Oct
छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव ने कहा , भाजपा कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश, कई अन्य राज्यों में चुनावों को बहुत जल्दी भूली
लखनऊ, यूपी: विभिन्न राज्यों में आगामी विधानसभा चुनावों पर छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव ने कहा है कि “वे (भाजपा) कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश, कई अन्य राज्यों में चुनावों को बहुत जल्दी भूल गए हैं. यह उनका आचरण करने का तरीका है. कांग्रेस जीतेगी.
3:36 AM. 18 Oct 2310:06 PM. 17 Oct
आगरा के सदर बाजार में फायरिंग, दो लोग घायल
आगरा के कथित फायरिंग मामले में आगरा के DCP सूरज राय ने बताया कि “आज सुबह थाना सदर बाजार के राजपुर चुंगी क्षेत्र में दो पक्षों के बीच विवाद होने की सूचना मिली। झड़प में दो व्यक्ति घायल हुए हैं जिनका इलाज जारी है. दोनों खतरे से बाहर हैं. अभी फायरिंग होने की पुष्टि नहीं हो पाई है. तहरीर दिए जाने के बाद संगत धाराओं में मामला पंजीकृत किया जाएगा और आवश्यकता पड़ी तो आगे की कार्रवाई की जाएगी.
मुख्य बातें
UP Breaking News Live Updates in Hindi: बसपा सुप्रीमो मायावती आज से चार दिवसीय राजस्थान दौरे पर रहेंगी. यहां बीएसपी उम्मीदवारों के समर्थन में जनसभाएं करेंगी. राजस्थान में बसपा अध्यक्ष मायावती 4 दिन में 8 जनसभाएं करेंगी. बता दें कि राजस्थान में 17, 18,19 और 20 नवंबर को मायावती की जनसभा होगी. इसके साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।