UP Breaking News Live : 60 घंटे चली आईटी की रेड, आयकर अधिकारियों को दरवाजे तक विदा करने आए आजम खान

UP Breaking News Live Updates in Hindi: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज 3 दिवसीय दौरे पर लखनऊ में रहेंगे. शाम 6 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे, यहां से कालिदास मार्ग पर स्थित अपने आवास पर जाएंगे. 16 सितंबर को शहर में बन रहे पुल का अवलोकन करेंगे. साथ ही गोमती नगर स्टेशन के विकास कार्यों का जायजा लेंगे. इसके साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

Live Updates
7:59 PM. 15 Sept 23 7:59 PM. 15 Sept

आगरा में बीमारी से परेशान व्यापारी ने तरीका गगूल में सर्च किया फिर गला रेतकर दे दी जान

आगरा. पुलिस ने आगरा के चावल व्यापारी की मौत का खुलासा कर दिया है. अभी तक की पुलिस जांच में मामला आत्महत्या का निकला है.व्यापारी ने दुकान से चाकू खरीद कर खुद ही अपना गला रेत लिया था. व्यापारी काफी दिनों से बीमार चल रहा था. गला कैसे रेतना है यह जानकारी उसने गूगल पर सर्च की. इसके बाद अपने हाथों से अपनी जान दे दी. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखा तो व्यापारी एक दुकान से चाकू खरीदता हुआ नजर आया था. डीसीपी वेस्ट सनम कुमार के निर्देशन में एत्मादपुर पुलिस ने इस घटना का खुलासा किया.

7:59 PM. 15 Sept 23 7:59 PM. 15 Sept

वकीलों से हुए समझौता के तहत सरकार ने हापुड़ के एएसपी को हटाया

सरकार ने हापुड़ के एएसपी मुकेश चंद्र मिश्र को हटा दिया है. उनको बरेलर में एएसपी ग्रामीण के पद पर भेजा गया है. वहीं बरेली में इसी पद पर तैनात राजकुमार को मिश्र की जगह हापुड़ का एएसपी बनाया है. हापुड़ में वकीलों पर हुए लाठीचार्ज के बाद उनकी प्रदेशव्यापी हड़ताल को खत्म कराने के लिए सरकार ने यह कदम उठाया है.

2:06 PM. 15 Sept 23 2:06 PM. 15 Sept

भाजपा ने नए जिलाध्यक्षों की सूची जारी की

यूपी भाजपा ने नए जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर दी है. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने शुक्रवार को ये लिस्ट जारी की. इसमें 19 जिलाध्यक्षों को बदला गया है. मथुरा, फिरोजाबाद अलीगढ़, कासगंज, हाथरस, मैनपुरी, बरेली महानगर, बरेली जिला, बदायूं, शाहजहांपुर महानगर, शाहजहांपुर जिला और पीलीभीत समेत 19 जिलाअध्यक्ष बदले गए हैं.

वाराणसी महानगर का जिलाअध्यक्ष विद्यासागर राय को, वाराणसी जिलाअध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा और पीलीभीत की जिम्मेदारी संजीव प्रताप सिंह को दी गई है.

2:06 PM. 15 Sept 23 2:06 PM. 15 Sept

नोएडा में आम्रपाली बिल्डिंग की लिफ्ट गिरने से 4 की मौत, दहशत का माहौल

नोएडा की बिसरख कोतवाली क्षेत्र की एक हाउसिंग सोसाइटी में लिफ्ट गिर गई. इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई. आम्रपाली ग्रुप की एक निर्माणाधीन इमारत में यह लिफ्ट गिरी है. मरने वालों में वहां काम करने वाले मजदूर शामिल हैं. यूपी के सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने इस हादसे पर अफसोस जताया है.

2:06 PM. 15 Sept 23 2:06 PM. 15 Sept

मिर्जापुर कैश वैन लूट और हत्याकांड मामले में हुई कार्रवाई

मिर्जापुर में हुए कैश वैन लूट और हत्याकांड मामले में एसपी सिटी श्रीकांत प्रजापति, सीओ सिटी हटा कर मुख्यालय से अटैच कर दिया गया है. वहीं SHO, चौकी इंचार्ज समेत 4 पुलिसकर्मी निलंबित कर दिया गया है.

2:06 PM. 15 Sept 23 2:06 PM. 15 Sept

गाजियाबाद में दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे से रोडवेज की बस नीचे गिरी, 20 यात्री घायल

गाजियाबाद में दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे से रोडवेज की बस नीचे गिर गई. जिसमें सवार 18 से 20 यात्री घायल हो गए. घायलों को जिला अस्पताल और सर्वोदय में भर्ती कराए गया है. जानकारी के मुताबिक बस मेरठ से दिल्ली जा रही थी.

2:06 PM. 15 Sept 23 2:06 PM. 15 Sept

लखनऊ में अभियंता दिवस समारोह पर भारत रत्न विश्वेश्वरैया की नई प्रतिमा का होगा अनावरण

लखनऊ में आज भारत रत्न विश्वेश्वरैया की 163वें जन्मदिवस पर नई प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा. विश्वेश्वरैया प्रेक्षागृह में लगे प्रतिमा का लोक निर्माण विभाग मंत्री जितिन प्रसाद अनावरण करेंगे. साथ में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह और ब्रजेश सिंह मौजूद रहेंगे.

2:06 PM. 15 Sept 23 2:06 PM. 15 Sept

सीएम आवास पर होगा डेविस कप विश्व ग्रुप-2 ड्रा समारोह का आयोजन

लखनऊ में सीएम आवास पर डेविस कप विश्व ग्रुप-2 ड्रा समारोह का आयोजन होगा. सीएम योगी ड्रा समारोह के आयोजन में शामिल होंगे. मिनी स्टेडियम में मोरक्को के साथ टेनिस मैच होना है. यह मुकाबला शनिवार और रविवार को खेला जाएगा.

2:06 PM. 15 Sept 23 2:06 PM. 15 Sept

कौशांबी में बेटी, दामाद और पिता की गोली मारकर हत्या, ट्रिपल मर्डर की वारदात से लोगों में आक्रोश

कौशांबी के संदीपनघाट थाना क्षेत्र में बेटी, दामाद और पिता की गोली मारकर हत्या कर दी गई. ट्रिपल मर्डर की वारदात से नाराज लोगों ने जमकर हंगामा किया. आक्रोशित लोगों ने एक दर्जन घरों में आग लगा दी. दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं हुईं हैं. इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है.

2:06 PM. 15 Sept 23 2:06 PM. 15 Sept

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा आज स्ट्रीट वेंडर्स प्रशिक्षण कार्यक्रम में होंगे शामिल

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा आज फूड सेफ्टी हाइजीन को लेकर स्ट्रीट वेंडर्स के प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होंगे. लखनऊ में दोपहर 12.30 बजे होटल टेकरीज इन में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन होगा.

2:06 PM. 15 Sept 23 2:06 PM. 15 Sept

स्वास्थ्य राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह एक दिवसीय दौरे पर अमेठी रहेंगे

स्वास्थ्य राज्य मंत्री एक दिवसीय दौरे पर अमेठी के तिलोई विधानसभा में रहेंगे. साथ ही प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा भी मौजूद रहेंगे. यहां निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज और जिला रेफरल अस्पताल का निरीक्षण करेंगे

2:06 PM. 15 Sept 23 2:06 PM. 15 Sept

यूपी में वकीलों की हड़ताल ख़त्म होने के बाद अब काम पर लौटेंगे

उत्तर प्रदेश में वकीलों की हड़ताल ख़त्म हो गई है. सभी वकील अब अपने काम पर लौटेंगे. सरकार ने अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट के लिए कमेटी का गठन किया. हापुड़ के ASP और सीओ का ट्रांसफर होगा, इंस्पेक्टर सस्पेंड होंगे. डीएम और एसपी का ट्रांसफर नहीं होगा. साथ ही सरकार आंदोलन के दौरान वकीलों पर लगे मुकदमे वापस लेगी.

2:06 PM. 15 Sept 23 2:06 PM. 15 Sept

सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर जन्मदिन आज

सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर का पार्टी कार्यालय पर आज जन्मदिन मनाया जाएगा

2:06 PM. 15 Sept 23 2:06 PM. 15 Sept

सपा नेता आज़म खां के घर आज तीसरे दिन भी आयकर विभाग की कार्रवाई जारी

सपा नेता आज़म खां के घर में आज तीसरे दिन भी आयकर विभाग की कार्रवाई जारी है. आजम खां के घर पर मुंबई के इंजीनियर समेत आयकर विभाग की टीम 49 घंटों से मौजूद है. भाजपा नेता आकाश सक्सेना की शिकायत पर जौहर विश्वविद्यालय की संपत्ति को लेकर जांच हो रही है.

2:06 PM. 15 Sept 23 2:06 PM. 15 Sept

सीएम योगी आज इंडियन स्टील एसोसिएशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में होंगे शामिल

सीएम योगी आज इंडियन स्टील एसोसिएशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे. लखनऊ के ताज होटल में सुबह 10.15 बजे कार्यक्रम का आयोजन होगा.

2:06 PM. 15 Sept 23 2:06 PM. 15 Sept

इटावा में पुलिस से बदमाशों की हुई मुठभेड़, एक घायल

5:27 AM. 15 Sept 23 5:27 AM. 15 Sept

कानपुर में एलएलबी के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

कानपुर में कल्याणपुर थाना क्षेत्र पनकी रोड पर एलएलबी के छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. जानकारी के मुताबिक छात्र जॉब ना मिलने की वजह से परेशान रहता था. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम घटना की जांच में जुटी हुई है.

5:27 AM. 15 Sept 23 5:27 AM. 15 Sept

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज 3 दिवसीय दौरे पर लखनऊ में रहेंगे

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज 3 दिवसीय दौरे पर लखनऊ में रहेंगे. शाम 6 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे, यहां से कालिदास मार्ग पर स्थित अपने आवास पर जाएंगे. 16 सितंबर को शहर में बन रहे पुल का अवलोकन करेंगे. साथ ही गोमती नगर स्टेशन के विकास कार्यों का जायजा लेंगे.

मुख्य बातें

UP Breaking News Live Updates in Hindi: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज 3 दिवसीय दौरे पर लखनऊ में रहेंगे. शाम 6 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे, यहां से कालिदास मार्ग पर स्थित अपने आवास पर जाएंगे. 16 सितंबर को शहर में बन रहे पुल का अवलोकन करेंगे. साथ ही गोमती नगर स्टेशन के विकास कार्यों का जायजा लेंगे. इसके साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >