UP Breaking News Live: उप्र में सरकार बे-लगाम हो गई : अखिलेश

UP Breaking News Live Updates in Hindi: आज़म खां पर हो रही आईटी कार्रवाई पर सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क बोले-इंसानियत से इंसान जीने नहीं दे रहा है. आजम खान के साथ ज्यादती और जुल्म हो रहा है. मेरा आज़म खान से गहरा नाता है. आवाज उठाने के लिए हर समय तैयार हूं. इसके साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

Live Updates
3:29 AM. 15 Sept 23 9:59 PM. 14 Sept

उप्र में सरकार बे-लगाम हो गई : अखिलेश

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि पूरे उप्र में बिजली की समस्या इतनी है कि मंत्री को देखते ही जनता ने शिकायत का पिटारा खोल दिया. बत्ती के प्रश्न पर माननीय की ही बत्ती गुल हो गयी. वो टालते हुए निकल लिए. इसे कहते हैं ‘पतली गली पकड़ना’. भाजपा के मंत्री, सांसद और विधायक इसीलिए जनता के बीच जाने से डरते हैं, हर मंत्रालय की लगाम एक हाथ में है और उस एक हाथ की लगाम कहीं दूर किसी और के हाथ में है. इसी चक्कर में उप्र में सरकार बे-लगाम हो गयी है.

3:29 AM. 15 Sept 23 9:59 PM. 14 Sept

महाराजगंज, महाराजगंज जनपद में एनआईए और पुलिस की टीम में फरेंद्र स्थित एक युवक के घर पर छापेमारी कर लोगों से पूछताछ की है युवक का तार अलीगढ़ से जुड़े होने का मामला सामने आया है. पुलिस और एनआईए के छापेमारी में मौके पर युवक नहीं मिला है इसलिए उसे कोर्ट के नोटिस के आधार पर लखनऊ हाजिर होने के लिए बुलाया गया है. एनआईए की टीम में फरेंद्र स्थित उसके मकान से युवक का लैपटॉप और कुछ जरूर वस्तुओं को साथ ले गई है.

3:29 AM. 15 Sept 23 9:59 PM. 14 Sept

लखनऊ की एनआइए स्पेशल कोर्ट ने दो आतंकवादियों को फांसी की सजा सुनाई

लखनऊ की एनआइए स्पेशल कोर्ट ने दो आतंकवादियों को फांसी की सजा सुनाई है. एनआइए कोर्ट ने हत्या, साजिश और देशद्रोह के मामले में आतिफ, मुजफ्फर और फैसल नाम के आतंकवादियों को गुरुवार को सजा सुनाई. एक रिटायर्ड टीचर की हत्या का आरोप भी इन पर था.

3:29 AM. 15 Sept 23 9:59 PM. 14 Sept

हापुड़ में स्कूल प्रबंधन के खिलाफ हिन्दू देवी देवताओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का केस दर्ज

हापुड़ में पुलिस ने एक स्कूल प्रबंधन के खिलाफ हिन्दू देवी देवताओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का केस दर्ज किया. बच्चों के हाथ से राखी उतारकर फेंकने का भी आरोप है. इस मामले में परिजनों ने स्कूल पहुंवकी किया हंगामा. रक्षा बंधन से अगले दिन का मामला है. सेंट एंथनी सर सेकेडरी स्कूल का है मामला

3:29 AM. 15 Sept 23 9:59 PM. 14 Sept

ज्ञानवापी मामले में जिला न्यायालय ने एएसआई को एक सूची तैयार करने के दिए आदेश : वकील 

ज्ञानवापी केस में हिंदू पक्ष का प्रतिनिधित्व करने वाले अधिवक्ता अनुपम द्विवेदी कहते हैं, “आयोग की कार्यवाही या एएसआई सर्वेक्षण के दौरान पाए जाने वाले ऐतिहासिक साक्ष्य या किसी अन्य साक्ष्य के उद्देश्य से दायर सभी आवेदनों पर, वाराणसी जिला न्यायालय ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) को एक सूची तैयार करने और सभी वस्तुओं को संरक्षित करने का निर्देश दिया है, जिसका ज्ञानवापी मस्जिद परिसर के वैज्ञानिक सर्वेक्षण के दौरान ऐतिहासिक महत्व है । अदालत ने अदालत और जिला मजिस्ट्रेट के समक्ष एक सूची की एक प्रति पेश करने का भी आदेश दिया है”

8:01 PM. 14 Sept 23 2:31 PM. 14 Sept

लखनऊ के अस्पताल में ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से दो मजदूर गंभीर रूप से घायल

लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके में अस्पताल में सिलेंडर उतारते वक्�� हादसा हुआ. इस दौरान ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से दो मजदूर गंभीर रूप से जख्मी हो गए. दोनों अस्पताल में सिलेंडर पहुंचाने आए थे. बताया जा रहा है कि हादसे में दोनों के हाथ पैर कट गए. उन्हें ट्रामा सेंटर में भर्ती किया गया है.

मुख्य बातें

UP Breaking News Live Updates in Hindi: आज़म खां पर हो रही आईटी कार्रवाई पर सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क बोले-इंसानियत से इंसान जीने नहीं दे रहा है. आजम खान के साथ ज्यादती और जुल्म हो रहा है. मेरा आज़म खान से गहरा नाता है. आवाज उठाने के लिए हर समय तैयार हूं. इसके साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >