UP Breaking News Live: अयोध्या में 22 लाख दिये जलाने का बना रिकॉर्ड, सीएम योगी ने दिए दिवाली की शुभकामनाएं

UP Breaking News Live Updates in Hindi:एडीजी रेलवे ने चारबाग रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और पुलिस बल के साथ चेकिंग अभियान चलाया. त्योहारों को देखते हुए GRP, RPF और पुलिस बल सतर्क है. चारबाग रेलवे स्टेशन पर चलाया चेकिंग अभियान के दौरान GRP, RPF, डॉग स्क्वॉयड और बम निरोधक दस्त साथ थे. बता दें कि प्रदेश के 65 स्टेशनों पर जीआरपी ने अभियान चलाया है. इसके साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आप��ो यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

Live Updates
1:04 AM. 12 Nov 23 7:34 PM. 11 Nov

अयोध्या में ‘दीपोत्सव’ दौरान की गई जोरदार आतिशबाज़ी

1:04 AM. 12 Nov 23 7:34 PM. 11 Nov

सीएम योगी बोले- अयोध्या आए 54 देशों के राजदूतों का स्वागत, इस आयोजन के लिए पीएम का आभार

दीपोत्सव कार्यक्रम के बाद सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या आए 54 देशों के राजदूतों का स्वागत है, इस आयोजन के लिए पीएम का आभार. अयोध्या को वैश्विक मान्यता मिलने का अवसर है. 54 देशों के राजदूत भव्य आयोजन के साक्षी बने हैं. सभी प्रदेश वासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं.

1:04 AM. 12 Nov 23 7:34 PM. 11 Nov

अयोध्या में सरयू नदी पर हुआ लेजर शो का आयोजन

1:04 AM. 12 Nov 23 7:34 PM. 11 Nov

22 लाख दीयों से जगमगाई रामनगरी, सरयू के जलधारा पर लेजर शो की हुई शुरुआत

अयोध्या में 7वें दीपोत्सव पर योगी सरकार का अपना पुराना रिकॉर्ड टूट गया. सरयू के किनारे राम की पैड़ी से जुड़े 51 घाटों पर 22 लाख 23 हजार दिये जले और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बना. होलोग्राफिक लाइट के जरिए महर्षि वाल्मीकि की राम की कथा सुनाई गई. बता दें कि 24 लाख दियों को जलाने के लिए 1 लाख 5 हजार लीटर सरसों तेल का इस्तेमाल किया गया है. इस दीपोत्सव कार्यक्रम में 54 देशों के राजदूत भी पहुंचे हैं.

1:04 AM. 12 Nov 23 7:34 PM. 11 Nov

अयोध्या में निर्माणाधीन राम मंदिर के गर्भगृह में जलाए जा रहे दीये

1:04 AM. 12 Nov 23 7:34 PM. 11 Nov

अयोध्या में निर्माणाधीन राम मंदिर के अंदर के दृश्य

मुख्य बातें

UP Breaking News Live Updates in Hindi:एडीजी रेलवे ने चारबाग रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और पुलिस बल के साथ चेकिंग अभियान चलाया. त्योहारों को देखते हुए GRP, RPF और पुलिस बल सतर्क है. चारबाग रेलवे स्टेशन पर चलाया चेकिंग अभियान के दौरान GRP, RPF, डॉग स्क्वॉयड और बम निरोधक दस्त साथ थे. बता दें कि प्रदेश के 65 स्टेशनों पर जीआरपी ने अभियान चलाया है. इसके साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >