UP Breaking News Live : आगरा में आईसीएमआर की परीक्षा केंद्र संचालकों की लापरवाही से लेट

UP Breaking News Live Updates in Hindi: प्रतापगढ़ में जेठवारा थाना क्षेत्र के सराय आना देव के पास रोडवेज बस और कार में जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में पिता और पुत्री की मौत हो गई. इसके साथ ही परिवार के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया. इसके साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

Live Updates
6:16 PM. 1 Dec 23 6:16 PM. 1 Dec

आगरा में आईसीएमआर की परीक्षा केंद्र संचालकों की लापरवाही से लेट

आगरा में शुक्रवार को सुबह से होने वाली आईसीएमआर की परीक्षा की तीनों पालियों केंद्र संचालकों की लापरवाही के चलते काफी लेट हो गई. काफी देर तक परीक्षार्थी हंगामा करते रहे. दो परीक्षा केंद्र बदलने के बाद तीसरे परीक्षा केंद्र पर प्रथम और दूसरी पाली की परीक्षाएं कई अनियमितताओं के साथ संपन्न हो गई, लेकिन वहीं अभी तक तीसरी पाली की परीक्षा शुरू नहीं हुई है.

6:16 PM. 1 Dec 23 6:16 PM. 1 Dec

UP Breaking News Live: लखनऊ एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की उड़ान में हंगामा

1:39 PM. 1 Dec 23 1:39 PM. 1 Dec

मुज़फ्फरनगर में युवती की धारधार हथियार से गला रेतकर हत्या

मुज़फ्फरनगर में सीखेड़ा क्षेत्र के बहादरपुर गांव में दो दिन से लापता युवती की धारधार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई. युवती का शव घर में पड़ा मिला है. युवती का भाई फरार है. वहीं पिता को हिरासत में ले लिया गया है. सीओ मंडी समेत भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद है.

1:39 PM. 1 Dec 23 1:39 PM. 1 Dec

आरएलडी प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मंजीत सिंह ने ली भाजपा की सदस्यता

लोकसभा चुनाव से पहले आरएलडी को बड़ा झटका लगा है. प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मंजीत सिंह ने आज भाजपा ज्वाइन कर लिया. डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और भूपेंद्र चौधरी ने मंजीत सिंह को बीजेपी की सदस्यता दिलवाई.

1:39 PM. 1 Dec 23 1:39 PM. 1 Dec

पांच राज्यों के चुनाव नतीजे आएंगे तो आप देखेंगे कि लोगों को बीजेपी पर विश्वास है- मंत्री दानिश आजाद अंसारी

1:39 PM. 1 Dec 23 1:39 PM. 1 Dec

सपा नेता आजम खां को सुप्रीम कोर्ट से भी नहीं मिली राहत, बेंच बोली-पहले इलाहाबाद हाईकोर्ट जाइए

1:39 PM. 1 Dec 23 1:39 PM. 1 Dec

मुख्यमंत्री आवास पर श्रमिकों से मिलेंगे सीएम योगी

लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर उत्तराखंड में टनल से निकाले गए श्रमिकों से सीएम योगी मुलाकात करेंगे. सीएम योगी सिलक्यारा टनल से निकले गए श्रमिकों से दोपहर 12.00 बजे मुलाकात करेंगे.

1:39 PM. 1 Dec 23 1:39 PM. 1 Dec

सीएम योगी ने गोरखपुर में लगाया जनता दरबार, बोले- जनहित सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में जनता दरबार लगाया. इस दौरान विभिन्न जनपदों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं. सीएम योगी ने अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र निराकरण के लिए निर्देशित करते हुए कहा कि जनहित सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए.

1:39 PM. 1 Dec 23 1:39 PM. 1 Dec

आगरा में मसाला कारोबारी के दुकान और आवास पर आयकर विभाग की छापेमारी जारी

आगरा के मसाला कारोबारी मुंशी पन्ना मसाला के दुकान और आवास पर आयकर विभाग की छापेमारी की कार्रवाई चल रही है. आयकर विभाग के कई टीमों ने कारोबारी के घर, दुकान और गोदाम पर एक साथ कार्रवाई शुरू की है, जिसमें टीम ने दस्तावेज कंप्यूटर और अन्य कागजातों को अपने कब्जे में ले लिया है. बताया जा रहा है की आयकर विभाग को मुंशी पन्ना मसाला द्वारा बड़ी टैक्स चोरी की सूचना मिल रही थी. जिसको लेकर टीम ने यह बड़ी कार्रवाई की है. बता दें कि आयकर विभाग की करीब आधा दर्जन से ज्यादा टीम ने गुरुवार शाम को मुंशी पन्ना मसाले के रावतपाड़ा स्थित दुकान, नुनिहाई और कुबेरपुर स्थित फैक्ट्री व कमला नगर स्थित घर पर छापामार कार्रवाई करने पहुंची. टीम ने सभी जरूरी दस्तावेजों को अपने कब्जे में ले लिया है और इस मामले में पूरी रात कार्रवाई चलती रही. टीम के साथ आवास और दुकान पर पुलिस भी तैनात कर दी गई है. किसी को भी घर के अंदर प्रवेश की इजाजत नहीं है.

1:39 PM. 1 Dec 23 1:39 PM. 1 Dec

प्रदेश में आक्रोशित शिक्षकों का विभिन्न गुट आज विधानसभा का करेगा घेराव

उत्तर प्रदेश में शिक्षक अलग-अलग मुद्दों पर आक्रोशित हैं. इसके लिए शिक्षकों का विभिन्न गुट विधानसभा और निदेशालय का घेराव करेगा. साथ ही प्रदेश के सभी बीआरसी पर प्राथमिक शिक्षकों द्वारा धरना दिया जाएगा. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (चंदेल गुट) की ओर से एक दिसंबर को विधान सभा घेराव की घोषणा की गई है. इस क्रम में कई जिलों से पदाधिकारी व शिक्षक लखनऊ आने की तैयारी में थे. कुछ जिलों में पुलिस ने उन्हें नजरबंद कर लिया है. हालांकि इसके बाद भी संघ विधानसभा घेराव पर अड़ा है. संघ की ओर से हाल में माध्यमिक शिक्षा निदेशालय पर दो दिन धरना दिया गया था. वहीं शिक्षकों के विभिन्न मुद्दों पर विधानसभा घेराव का ऐलान किया था., इसमें तदर्थ शिक्षकों को विनियमित करने, एनपीएस घोटाले की सीबीआई जांच कराने, पुरानी पेंशन की बहाली प्रमुख मांग है.

5:05 AM. 1 Dec 23 5:05 AM. 1 Dec

प्रतापगढ़ में कार और बस की हुई भिड़ंत, हादसे में पिता-पुत्री की मौत, 5 घायल

प्रतापगढ़ में जेठवारा थाना क्षेत्र के सराय आना देव के पास रोडवेज बस और कार में जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में पिता और पुत्री की मौत हो गई. इसके साथ ही परिवार के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया.

मुख्य बातें

UP Breaking News Live Updates in Hindi: प्रतापगढ़ में जेठवारा थाना क्षेत्र के सराय आना देव के पास रोडवेज बस और कार में जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में पिता और पुत्री की मौत हो गई. इसके साथ ही परिवार के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया. इसके साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >