UP Breaking Live: इटावा पुलिस ने करोड़ों की शराब सहित कन्टेनर किया बरामद

UP Breaking News Live Updates in Hindi: यूपी में आंधी बरसात का मौसम अब पूरी तरह से समाप्त हो गया है. मौसम विभाग ने रविवार से प्रदेश में गर्मी के साथ आने वाले दिनों में हीटवेव की चेतावनी जारी की है. कन्नौज से भाजपा सांसद सुब्रत पाठक ने अपने खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. इसके साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

2:57 AM. 5 Jun 23 2:57 AM. 5 Jun

गंगा नदी में नहाते समय डूबी किशोरी

प्रतापगढ़ स्थित गंगा नदी में नहाते समय किशोरी डूब गयी. गोताखोरों ने किशोरी को नदी से बाहर निकाला. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. यह घटना मानिकपुर थाना के राजघाट गंगा तट की बतायी जा रही है.

2:57 AM. 5 Jun 23 2:57 AM. 5 Jun

इटावा पुलिस ने करोड़ों की शराब सहित कन्टेनर किया बरामद

इटावा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने करोड़ों की शराब सहित कन्टेनर बरामद किया है. अनुमानित कीमत तीन करोड़ 5 लाख 60 हजार रुपये की बतायी जा रही हैं. पुलिस ने एक शराब तस्कर को भी गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई थाना बसरेहर की पुलिस टीम ने की है.

10:53 PM. 4 Jun 23 10:53 PM. 4 Jun

बलिया में संदिग्ध हालत में युवक का मिला शव, इलाके में फैली सनसनी

बलिया के सुखपुरा थाने के बेरूरबारी में संदिग्ध हालत में युवक का शव मिला है. शव घर से 10 किलीमीटर दूर चबूतरे पर मिला है. शव मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है.

10:10 PM. 4 Jun 23 10:10 PM. 4 Jun

सीतापुर में भीषण सड़क हादसा, इको वैन और गाड़ी में टक्कर, 2 लोगों की मौत, 11 घायल

सीतापुर से बड़ी खबर आ रही है. जहां पर तेज रफ्तार वैन अनियंत्रित होकर एक ट्रक से टकराकर पलट गई. इस वैन में सवार दो लोगों की मौत हो गयी. वहीं 9 लोग घायल हो गए है. जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहीं 9 घायलों का इलाज जारी है. वैन में सवार लोग शादी समारोह में शामिल होकर वापस अपने घर जा रहे थे.

7:14 PM. 4 Jun 23 7:14 PM. 4 Jun

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आज आजमगढ़ दौरे पर

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आज आजमगढ़ दौरे पर है. अखिलेश यादव एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचेंगे. अखिलेश का आजमगढ़ दौरा पूरी तरह से चुनावी है. बताया जा रहा है कि अखिलेश यादव लोकसभा का चुनाव आजमगढ़ से चुनाव लड़ने की तैयारी में है. अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी का पूरा ध्यान आजमगढ़ लोकसभा सीट पर है.

6:29 PM. 4 Jun 23 6:29 PM. 4 Jun

अखिलेश बोले- भाजपा काल में मचा है घमासान, शासन बनाम प्रशासन का संग्राम

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर भाजपा सरकार पर तंज कसा है. उन्होंने रविवार को ट्वीट किया कि भाजपा काल में मचा है घमासान,शासन बनाम प्रशासन का संग्राम. इससे पहले उन्होंने कन्नौज के सांसद सुब्रत पाठक के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने पेर गिरफ्तारी को लेकर भी सवाल पूछा था.

6:29 PM. 4 Jun 23 6:29 PM. 4 Jun

संतकबीर नगर में हाईवे पर सड़क किनारे पेड़ से टकराई पिकअप, चालक की मौत

गोरखपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बूधा कला गांव के पास रविवार को गोरखपुर की ओर जा रही पिकअप सड़क से उतरकर एक पेड़ से जा टकराई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही चालक की मौत हो गई. संभावना जताई जा रही है कि चालक को झपकी आ गई और पिकअप सड़क से नीचे उतर कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. पेड़ से जोरदार टक्कर के कारण पिकअप का पूरा केबिन चिपक गया था और चालक का शव उसी में फंसा हुआ था. पुलिस ने बस्ती से क्रेन बुलवाया और काफी मशक्कत के बाद शव निकाला जा सका. पिकअप चालक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं.

6:29 PM. 4 Jun 23 6:29 PM. 4 Jun

सीएम योगी ने गोरखपुर में लगाया जनता दरबार, 400 फरियादियों की सुनी समस्याएं

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर में मौजूद हैं. उन्होंने रविवार को गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित दिग्विजय नाथ सभागार के सामने जनता दरबार लगाया. इस दौरान लगभग 400 की संख्या में फरियादी सुबह से ही अपनी समस्या को लेकर जनता दरबार में पहुंचे थे. मुख्यमंत्री ने एक-एक कर फरियादी के पास पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनीं और निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए.

6:29 PM. 4 Jun 23 6:29 PM. 4 Jun

यूपी में छह पीसीएस अफसरों के तबादले

यूपी में छह पीसीएस अफसरों के तबादले किए गए हैं. सभी अफसर अपर जिलाधिकारी रैंक के हैं. इनमें रिंकी जयसवाल को एडीएम कानपुर, अभिनव रंजन श्रीवास्तव को एडीएम फर्रुखाबाद, सुभाष प्रजापति को एडीएम संतकबीरनगर, देवेंद्र प्रताप सिंह को एडीएम मीरजापुर और अमरेंद्र कुमार वर्मा को एडीएम श्रावस्ती बनाया गया है.

6:29 PM. 4 Jun 23 6:29 PM. 4 Jun

प्रयागराज में स्मैक के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या

प्रयागराज में कैंट के राजापुर में सभासद प्रत्याशी के भतीजे 20 वर्षीय आदिल को सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई. वारदात शनिवार देर रात की बताई जा रही है. परिजनों का आरोप है कि स्मैक का धंधा करने वाले राशिद और उसके गुर्गों ने इस वारदात को अंजाम दिया. उन्होंने चार हत्यारोपियों के नाम पुलिस को बताया है. पुलिस मामला दर्ज कर उनकी तलाश कर रही है.

6:29 PM. 4 Jun 23 6:29 PM. 4 Jun

सीएम योगी बोले- कबीरदास की शिक्षाएं मानवता के लिए अमूल्य निधि

भारत की महान संत परंपरा के अद्वितीय प्रतीक, विलक्षण विचारक एवं प्रतिबद्ध समाज सुधारक, लोक-धर्मी रचनाकार कबीरदास की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि. समरस समाज की स्थापना, रूढ़ियों की समाप्ति और मानवता के लिए उनकी शिक्षाएं अमूल्य निधि हैं.

6:29 PM. 4 Jun 23 6:29 PM. 4 Jun

बृजभूषण शरण सिंह अब 11 जून को करनैलगंज में करेंगे रैली

भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह अब अपने संसदीय क्षेत्र में शक्ति प्रदर्शन की तैयारी में हैं. वह गोंडा के करनैलगंज में 11 जून को बड़ी रैली करने जा रहे हैं. अयोध्या में रैली की इजाजत नहीं मिलने के बाद बृजभूषण शरण सिंह को रैली स्थगित करनी पड़ी थी. वहीं अब कुरुक्षेत्र में खाप पंचायतों की बैठक में उनकी गिरफ्तारी को लेकर सरकार को अल्टीमेटम देने के बाद बृजभूषण शरण सिंह की इस रैली को उनका जवाब माना जा रहा है.

6:29 PM. 4 Jun 23 6:29 PM. 4 Jun

सीएम योगी गोरखपुर में आज कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे टिफिन पर चर्चा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को गोरखपुर दौरे पर रहेंगे. वह गोकुल अतिथि भवन में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ टिफिन पर चर्चा करेंगे और उन्हें जनविश्वास जीतने का मंत्र देंगे. वहीं शाम 4 बजे सीएम भटहट सीएचसी जाएंगे और बाल स्वास्थ्य रक्षण के क्षेत्र में बड़ी सौगात देंगे. सीएम योगी एक साथ 5 सीएचसी पर पीकू का उद्घाटन करेंगे. सीएम रात्रि विश्राम गोरखनाथ मंदिर में करेंगे.

6:29 PM. 4 Jun 23 6:29 PM. 4 Jun

अखिलेश यादव आज आजमगढ़ दौरे पर, पार्टी पदाधिकारियों के साथ करेंगे बैठक

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव रविवार को आजमगढ़ दौरे पर रहेंगे. वह पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करने के साथ निजी कार्यक्रम में शामिल होंगे.

11:49 AM. 4 Jun 23 11:49 AM. 4 Jun

भाजपा सांसद सुब्रत पाठक ने पुलिस पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप

कन्नौज से भाजपा सांसद सुब्रत पाठक ने अपने खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. उन्होंने पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह पर भी आरोप लगाए. सुब्रत पाठक ने कहा कि एसपी ने मुकदमे में उनका शामिल कराया. सांसद ने निकाय चुनाव में एसपी पर बसपा की मदद करने को लेकर शिकायत की थी. उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरों की जांच कर ली जाए. सांसद ने मंडी समिति चौकी प्रभारी के पुलिस कर्मियों पर भी कार्यकर्ता के उत्पीड़न का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

मुख्य बातें

UP Breaking News Live Updates in Hindi: यूपी में आंधी बरसात का मौसम अब पूरी तरह से समाप्त हो गया है. मौसम विभाग ने रविवार से प्रदेश में गर्मी के साथ आने वाले दिनों में हीटवेव की चेतावनी जारी की है. कन्नौज से भाजपा सांसद सुब्रत पाठक ने अपने खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. इसके साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay singh

working in media since 2003. specialization in political stories, documentary script, feature writing.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >