UP Breaking Live: भाजपा सांसद सुब्रत पाठक समेत 42 कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज

UP Breaking News Live Updates in Hindi: यूपी में IAS अफ़सरों के तबादले हुए हैं. IAS जितेंद्र प्रताप सिंह बागपत के नए जिलाधिकारी बने. IAS अखंड प्रताप सिंह देवरिया के नए जिलाधिकारी बने. इसके साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी

Live Updates
3:00 AM. 4 Jun 23 9:30 PM. 3 Jun

गोरखपुर में कोषागार के अकाउंटेंट पद पर तैनात कर्मचारी की सड़क हादसे में मौत

गोरखपुर के कोषागार के अकाउंटेंट 53 वर्षीय मनोज कन्नौजिया की झांसी-कानपुर हाइवे पर सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई. वो दोस्त के साथ प्रॉपर्टी से जुड़े काम से झांसी गए हुए थे. लौटते वक्त चिरगांव के पास उनकी कार एक ट्रक से टकरा कर डिवाइडर पर चढ़ गई. जिसमें मनोज की दर्दनाक मौत हो गई. जबकि उनका दोस्त बाल बाल बच गया. मनोज कन्नौजिया उत्तर प्रदेश के उरई जिले के पटेल नगर के रहने वाले थे.

3:00 AM. 4 Jun 23 9:30 PM. 3 Jun

भाजपा सांसद सुब्रत पाठक समेत 42 कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज

उत्तर प्रदेश के कन्नौज से बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां पर भाजपा सांसद सुब्रत पाठक समेत 42 कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिसकर्मियों के साथ गाली गलौज व मारपीट के आरोप में सांसद पर मुकदमा दर्ज किया गया है. देर रात मंडी समिति पर विवाद हुआ था. जिसके बाद पुलिस ने 10 नामजद और 42 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज की है.

3:00 AM. 4 Jun 23 9:30 PM. 3 Jun

अयोध्या के सरयू में स्नान के दौरान एक युवक की डूबने से मौत

अयोध्या से बड़ी खबर सामने आ रही है. सरयू में स्नान करने के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गयी. बताया जा रहा है कि कच्चे घाट पर स्नान के दौरान गहरे पानी में चला गया था, गोताखोर और जल पुलिस ने शव को बाहर निकाला.

3:00 AM. 4 Jun 23 9:30 PM. 3 Jun

कौशांबी में तीन अपराधियों ने युवक पर किया चाकू से हमला

कौशांबी से बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां पर तीन अपराधियों ने एक युवक पर दिनदहाड़े चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है. घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. यह घटना सैनी थाना क्षेत्र के सिराथू कस्बे की बतायी जा रही है.

3:00 AM. 4 Jun 23 9:30 PM. 3 Jun

पहलवानों के समर्थन में उतरीं लखनऊ विश्वविद्यालय की छात्राएं

पहलवानों के समर्थन में लखनऊ विश्वविद्यालय की छात्राएं भी सड़क पर उतर गयीं हैं. परिवर्तन चौक पर बड़ी संख्या में पहुंची महिला व छात्राओं ने धरना दिया. इस दौरान बृजभूषण सिंह की गिरफ्तारी की मांग की. प्रोटेस्ट के दौरान छात्राओं के साथ पुलिस की झड़प भी हुई है.

3:00 AM. 4 Jun 23 9:30 PM. 3 Jun

फर्रुखाबाद में सांप काटने से बच्चे की मौत

फर्रुखाबाद से बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां पर ढाई वर्षीय बच्चे के सांप काटने से मौत हो गयी है. बताया जा रहा है कि खेलते वक्त बच्चे को रेंगते हुए सांप दिखा था. बच्चे ने सांप को पकड़कर मुंह में रखा था. बच्चे ने सांप को मुंह में रखकर चबा गया था, जिसके बाद सांप की भी मौत हो गयी है. इस दौरान बच्चे की हालत बिगड़ने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. यह घटना मोहम्मदाबाद क्षेत्र के मदनापुर गांव की बतायी जा रही है.

मुख्य बातें

UP Breaking News Live Updates in Hindi: यूपी में IAS अफ़सरों के तबादले हुए हैं. IAS जितेंद्र प्रताप सिंह बागपत के नए जिलाधिकारी बने. IAS अखंड प्रताप सिंह देवरिया के नए जिलाधिकारी बने. इसके साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >