UP Breaking Live: बीएसपी सांसद अफजाल अंसारी को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत

UP Breaking News Live Updates in Hindi:सीएम योगी आज तीन जिलों में जनसभाएं करेंगे. आज सुबह मथुरा, फिरोजाबाद,आगरा नगर में चुनाव प्रचार करेंगे. इसके साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी

Live Updates
2:03 AM. 28 Apr 23 8:33 PM. 27 Apr

बीएसपी सांसद अफजाल अंसारी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत

यूपी में पूर्वांचल के बाहुबली पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी के परिवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. आज मुख्तार अंसारी के भाई और बसपा सांसद अफजाल अंसारी की दुकानों का नक्शा मांगे जाने के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई हुई, लेकिन मोहम्मदाबाद नगर पालिका ने कोर्ट को बताया कि इस मामले में नोटिस वापस ले लिया गया है. जिसके बाद इन दुकानों पर अब कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी. राज्य सरकार ने कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर इसकी जानकारी दी है.

12:08 AM. 28 Apr 23 6:38 PM. 27 Apr

कानपुर में स्पा सेंटर पर पुलिस का छापा, 20 गिरफ्तार

कानपुर के नजीराबाद थाना क्षेत्र में चल रहे तीन स्पा सेंटरों पर पुलिस ने छापेमारी की है, इस दौरान 13 महिलाएं और 7 पुरुष पकड़े गए है. पुलिस कमिश्नर के आदेश पर यह कार्रवाई हुई है.

12:08 AM. 28 Apr 23 6:38 PM. 27 Apr

कुशीनगर में शराब लदी पिकअप और बाइक में भिड़ंत, दो की मौत

कुशीनगर में तमकुहीराज के चखनी ड्रेन के समीप शराब लदी पिकअप और बाइक में भिड़ंत हो गया. जिसमें बाइक सवार पिता और पुत्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. और एक अन्य गंभीर घायल हो गया, जिसका जिला अस्पताल में इलाज जारी है. वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिता और पुत्र के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.

12:08 AM. 28 Apr 23 6:38 PM. 27 Apr

बदायूं में विवाहिता की गोली मारकर हत्या, पति फरार

बदायूं के मुजरिया थाना क्षेत्र के मुडसान गांव में आपसी विवाद में पति ने पत्नी को गोली मारकर हत्या की. हत्या के बाद पति ने शव को रोड पर फेंक कर फरार हो गया है. गोली लगा शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.

12:08 AM. 28 Apr 23 6:38 PM. 27 Apr

यूपी परिवहन निगम की ई-टिकटिंग वेबसाइट फिर हुई हैक

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम का डाटा हैक कर साइबर ठगों ने 40 करोड़ फिरौती की मांग की है. यह फिरौती बिटकॉइन में मांगी गई है. रकम न देने पर फिरौती की राशि 80 करोड़ करने की धमकी दी गई है. वहीं इस घटना की जानकारी होने के बाद परिवहन निगम के जीएम आईटी यजुवेंद्र सिंह ने एफआईआर दर्ज कराई है.

12:08 AM. 28 Apr 23 6:38 PM. 27 Apr

बाराबंकी में सुबह से घर से निकली छात्रा लापता

बाराबंकी में बड्डूपुर थाना के इंद्रानहर काज़ी बेहटा पुल के पास छात्रा की नहर के किनारे मिली चप्पलें साइकिल और बैग मिला है. गोताखोरों की मदद से छात्रा की नहर में तलाश की जा रही है. जानकारी के मुताबिक छात्रा ने साथियों को मामा के घर जाने की कही थी बात

मुख्य बातें

UP Breaking News Live Updates in Hindi:सीएम योगी आज तीन जिलों में जनसभाएं करेंगे. आज सुबह मथुरा, फिरोजाबाद,आगरा नगर में चुनाव प्रचार करेंगे. इसके साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >