UP Breaking Live: रामपुर स्वार सीट से सपा प्रत्याशी अनुराधा चौहान चर्चा में, सीएम योगी को बताया अपना भाई
UP Breaking News Live Updates in Hindi: लखनऊ, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज कर्नाटक दौरा है. 10.30 बजे मैसूर एयरपोर्ट कर्नाटक पहुंचेंगे. इसके अलावा आज गाजियाबाद अखिलेश यादव जाएंगे. इसके साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी
UP Breaking Live: रामपुर स्वार सीट से सपा प्रत्याशी अनुराधा चौहान चर्चा में, सीएम योगी को बताया अपना भाई
Live Updates
10:38 PM. 27 Apr 235:08 PM. 27 Apr
सपा प्रत्याशी अनुराधा चौहान चर्चा में, सीएम योगी को बताया भाई
रामपुर सीट की स्वार विधान सभा सीट से सपा प्रत्याशी अनुराधा चौहान अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैे. उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ को अपना भाई बताया है. उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि वह भी ठाकुर हैं और सीएम योगी भी ठाकुर हैं. वह उनको आशीर्वाद देंगे.
10:38 PM. 27 Apr 235:08 PM. 27 Apr
अतीक के वकील सौलत हनीफ की न्यायिक हिरासत मंजूर
माफिया अतीक अहमद के वकील सौलत हनीफ की न्यायिक हिरासत मंजूर हो गयी है. सीजेएम कोर्ट में आज सौलत हनीफ मामले की सुनवाई थी. हनीफ उमेश पाल हत्याकांड में आरोपी है.
10:38 PM. 27 Apr 235:08 PM. 27 Apr
पहलवानों के बीच पहुंचे रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी
हमारे खिलाड़ियों का मनोबल बहुत ऊंचा है , वे हर लड़ाई लड़ सकते हैं। जरुरत पड़ी तो उत्तर प्रदेश की धरती पर हम खिलाड़ियों की महापंचायत भी कराएंगे। ” – चौधरी जयन्त सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय लोकदल
10:38 PM. 27 Apr 235:08 PM. 27 Apr
12वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
अयोध्या से बड़ी खबर सामने आ रही है. 12वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या कर ली है. रिजल्ट में नंबर कम आने से आत्महत्या की है. छात्रा पास हुई थी लेकिन कम नंबर आए थे. थाना इनायतनगर के सोहवल सलोनी का मामला है.
10:38 PM. 27 Apr 235:08 PM. 27 Apr
सीतापुर में महिला की हत्या
सीतापुर से बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां पर धारदार हथियार से महिला की हत्या कर दी गयी है. गांव के दबंगों पर महिला की हत्या करने का आरोप है. महिला की हत्या से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. यह घटना सीतापुर के थाना अटरिया क्षेत्र की बतायी जा रही है.
10:38 PM. 27 Apr 235:08 PM. 27 Apr
असद और गुलाम की एसटीएफ के साथ हुई मुठभेड़ की जांच को झांसी पहुंचा आयोग
उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी असद और गुलाम की एसटीएफ के साथ हुई मुठभेड़ की जांच के लिए यूपी सरकार द्वारा गठित दो सदस्यीय न्यायिक आयोग झांसी में मुठभेड़ स्थल पर पहुंचकर जांच कर रहा है.आयोग का नेतृत्व उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश राजीव लोचन मेहरोत्रा कर रहे हैं.
मुख्य बातें
UP Breaking News Live Updates in Hindi: लखनऊ, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज कर्नाटक दौरा है. 10.30 बजे मैसूर एयरपोर्ट कर्नाटक पहुंचेंगे. इसके अलावा आज गाजियाबाद अखिलेश यादव जाएंगे. इसके साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।