UP Breaking News Live: मुरादाबाद जिले के भोजपुर इलाके में एक कपड़े के गोदाम में भीषण आग

UP Breaking News Live Updates in Hindi: सीएम योगी आदित्यनाथ का आज गोरखपुर दौरा है. एक बजे सीएम योगी बीजेपी क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचेंगे. जहां निकाय चुनाव के मद्देनजर बैठक करेंगे. बारी बारी प्रत्येक जनपद के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे. फिलहाल सीएम जनता दर्शन कार्यक्रम में भाग नहीं लेंगे. इसके साथ ही उत्तर प्रदेश (UP) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

Live Updates
2:41 AM. 20 Apr 23 9:11 PM. 19 Apr

मुरादाबाद  में कपड़े के गोदाम में भीषण आग

यूपी के मुरादाबाद जिले के भोजपुर इलाके में एक कपड़े के गोदाम में भीषण आग लग गई है. दमकल की 5 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं. आग बुझाने का काम जारी है.

2:41 AM. 20 Apr 23 9:11 PM. 19 Apr

अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़

नोएडा पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है. गिरोह ने लोगों को महंगे उपहारों का लालच देकर और उनसे उच्च कस्टम ड्यूटी का भुगतान करवाकर उन्हें ठगा. गिरोह में 7 पश्चिम अफ्रीकी और 1 भारतीय नागरिक शामिल हैं.

2:41 AM. 20 Apr 23 9:11 PM. 19 Apr

कोरोना के 245 नये रोगी मिले, 105 रोगी संक्रमण मुक्त

लखनऊ में बुधवार को कोरोना के 245 नये रोगी पाये गये हैं. टूडियागंज-11, सिल्वर जुबली-16, इन्दिरानगर-17 अलीगंज-29, सरेाजनीनगर-29, आलमबाग-31, चिनहट-38, एनके रोड-38 तथा गोसाईगंज में पांच नये रोगी मिले हैं. अच्छी खबर यह है कि 105 रोगी कोविड संक्रमण से स्वस्थ हो गये हैं. लखनऊ में कोविड एक्टिव केसों की संख्या 1027 हो गयी है. चिकित्सकों की सलाह है कि कोविड-19 से बचाव के लिए वृद्ध एवं बच्चों को भीड़- भाड़ वाले जगहों से बचने की सलाह दी जा रही है. सार्वजनिक स्थलों, कार्यालयों, बाजारो एवं अन्य भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर मास्क, सेनेटाइजर की व्यवस्था करते हुए सोशल डिस्टेसिंग का अनुपालन करने को कहा गया है.

2:41 AM. 20 Apr 23 9:11 PM. 19 Apr

प्रयागराज में पार्षद पद के उम्मीदवार राजकुमार रज्जू कांग्रेस से निष्कासित , पुलिस ने एफआइआर कर हिरासत में लिया

प्रयागराज में पार्षद पद के उम्मीदवार राजकुमार रज्जू कांग्रेस से निष्काषित, पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर हिरासत में लिया

कांग्रेस ने प्रयागराज में पार्षद पद के उम्मीदवार राजकुमार रज्जू को बाहर कर दिया है. वहीं पुलिस ने राजकुमार को हिरासत में ले लिया है. उन पर आरोप है कि अतीक अहमद और अशरफ अहमद को दफन करने बाद कब्र पर झंडा रखा था. पुलिस इस मामले में उनके खिलाफ केस भी दर्ज कर रही है.

2:41 AM. 20 Apr 23 9:11 PM. 19 Apr

भाजपा नगर निकाय चुनाव के लिए संकल्प पत्र जारी करेगी : सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि बीजेपी मजबूत कानून व्यवस्था और अभूतपूर्व विकास के मुद्दे पर निकाय चुनाव लड़ेगी. निकाय प्रमुख के साथ भाजपा के बहुमत का बोर्ड भी बनवाना है. भाजपा नगर निकाय चुनाव के लिए संकल्प पत्र जारी करेगी. सीएम ने बुधवार को गोरखपुर मंडल के 52 निकायों में प्रचंड जीत के लिए सभी जिलों के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. निकाय चुनाव की तैयारियों का जाना हाल. मुख्यमंत्री गोरखपुर के दौरे पर हैं.

2:41 AM. 20 Apr 23 9:11 PM. 19 Apr

भीषण गर्मी के चलते सुबह 7.30 से दोपहर 12.30 बजे तक खुलेंगे स्कूल

राजधानी लखनऊ के स्कूली बच्चों को राहत मिल गयी है. भीषण गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल दिया गया है. कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल सुबह 7.30 से दोपहर 12.30 बजे तक खुलेंगे. कक्षा 9 से 12 तक के स्कूल सुबह 7.30 से दोपहर 1.30 बजे तक खुलेंगे. डीएम सूर्यपाल गंगवार ने सभी स्कूलों को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं.

मुख्य बातें

UP Breaking News Live Updates in Hindi: सीएम योगी आदित्यनाथ का आज गोरखपुर दौरा है. एक बजे सीएम योगी बीजेपी क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचेंगे. जहां निकाय चुनाव के मद्देनजर बैठक करेंगे. बारी बारी प्रत्येक जनपद के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे. फिलहाल सीएम जनता दर्शन कार्यक्रम में भाग नहीं लेंगे. इसके साथ ही उत्तर प्रदेश (UP) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >