UP Breaking Live: पंचतत्व में विलीन हुए पंडित हरिशंकर तिवारी, लोगों ने नम आंखों से दी विदाई

UP Breaking News Live Updates in Hindi: उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की दो रिक्त सीटों पर उपचुनाव के लिए भाजपा ने पदमसेन चौधरी और मानवेंद्र सिंह को प्रत्याशी घोषित किया है. महराजगंज जेल में बंद सपा विधायक इरफान सोलंकी के चाचा इश्तियाक सोलंकी सहित तीन अन्य पर मुकदमा दर्ज किया गया है. यूपी में बुधवार को कई जगह आंधी और बारिश के आसार हैं. इसके साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

Live Updates
3:03 AM. 18 May 23 9:33 PM. 17 May

पूर्व कैबिनेट मंत्री रहे पंडित हरिशंकर तिवारी का हुआ अंतिम संस्कार

पूर्व कैबिनेट मंत्री रहे पंडित हरिशंकर तिवारी का आज बुधवार को बड़हलगंज के मुक्तिधाम पर सरयू नदी के तट पर अंतिम संस्कार किया गया. पंडित हरिशंकर तिवारी ने मंगलवार की शाम 7:30 बजे उन्होंने धर्मशाला बाजार स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली थी. बुधवार की सुबह लगभग 10:00 बजे गोरखपुर के धर्मशाला स्थित उनके आवास से शव यात्रा निकाली गई. जो उनके पैतृक गांव बड़हलगंज के टांडा पहुंचीं. जहां मौजूद लोगों ने उनका अंतिम दर्शन किया. उसके बाद उनके पार्थिक शरीर को बड़हलगंज स्थित नेशनल पीजी कॉलेज में रखा गया. जहां पर जन सैलाब उनके अंतिम दर्शन करने के लिए पहुंचा था. जिसके बाद बड़हलगंज मुक्तिधाम पर उनका अंतिम संस्कार किया गया. पंडित हरिशंकर तिवारी के बड़े पुत्र भीष्म शंकर तिवारी उर्फ कुशल तिवारी ने उन्हें मुखाग्नि दी.

3:03 AM. 18 May 23 9:33 PM. 17 May

पत्नी से झगड़ा कर होमगार्ड ने लगायी फांसी

हरदोई से बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां पर पत्नी से झगड़ा कर होमगार्ड ने फांसी लगा ली है. होमगार्ड का शव छत से लटका हुआ मिला है. परिजनों ने आनन-फानन में सीएचसी में भर्ती कराया. चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया है. यह घटना माधौगंज थाना के रुइयापुरवा की बतायी जा रही है.

3:03 AM. 18 May 23 9:33 PM. 17 May

नोएडा से करीब 300 करोड़ की ड्रग्स के साथ 9 तस्कर गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश की ग्रेटर नोएडा में करीब 300 करोड़ की ड्रग्स जब्त की गई है. इसके साथ ही ड्रग्स के साथ 9 विदेशी नागरिकों को पुलिस ने अरेस्ट किया है. सभी आरोपी अफ्रीकी मूल के बताए जा रहे हैं. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

3:03 AM. 18 May 23 9:33 PM. 17 May

बागपत से पांच शातिर चोर गिरफ्तार

बागपत से बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां पर पुलिस ने पांच शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार चोरों के पास से चोरी किया हुआ सामान बरामद किया गया है. इनके पास से दो तमंचे और एक बोलेरो भी बरामद हुआ है.

3:03 AM. 18 May 23 9:33 PM. 17 May

बरेली में किसान से रिश्वत लेते लेखपाल को एंटी करप्शन टीम ने पकड़ा

उत्तर प्रदेश के बरेली के बहेड़ी थाना क्षेत्र के हाथमडा गांव निवासी किसान दलजीत सिंह की फसल बर्बाद हो गई. इसकी जांच पड़ताल करने के बाद लेखपाल को रिपोर्ट लगानी थी. मगर, लेखपाल धर्मेंद्र सिंह ने किसान दलजीत से रिपोर्ट लगाने के बदले में रिश्वत की मांग की. इसकी शिकायत किसान ने पिछले दिनों एंटी करप्शन से की. शिकायत मिलने पर एंटी करप्शन की टीम ने बुधवार दोपहर लेखपाल को रंगे हाथ पकड़ लिया.

3:03 AM. 18 May 23 9:33 PM. 17 May

सहारनपुर में संदिग्ध हालत में मिला विवाहिता का शव

सहारनपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है. संदिग्ध हालत में छत से लटका एक विवाहिता का शव मिला है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. यह घटना सहारनपुर गंगोह थाना क्षेत्र के बुड्ढाखेड़ा गांव की बतायी जा रही है.

मुख्य बातें

UP Breaking News Live Updates in Hindi: उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की दो रिक्त सीटों पर उपचुनाव के लिए भाजपा ने पदमसेन चौधरी और मानवेंद्र सिंह को प्रत्याशी घोषित किया है. महराजगंज जेल में बंद सपा विधायक इरफान सोलंकी के चाचा इश्तियाक सोलंकी सहित तीन अन्य पर मुकदमा दर्ज किया गया है. यूपी में बुधवार को कई जगह आंधी और बारिश के आसार हैं. इसके साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sanjay singh

working in media since 2003. specialization in political stories, documentary script, feature writing.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >