UP Breaking Live: हरदोई सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल

UP Breaking News Live Updates in Hindi: पीएम मोदी आज वर्चुअल कान्फ्रेंसिंग के जरिए 71 हजार नियुक्ति पत्र देंगे. ये नियुक्ति पत्र लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मुरादाबाद और गोरखपुर में दिए जाएंगे. इस दौरान लखनऊ में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी शामिल होंगी. केंद्रीय मंत्री महेंद्र पांडे वाराणसी में शामिल होंगे. इसके साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

Live Updates
2:59 AM. 17 May 23 9:29 PM. 16 May

हरदोई सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

हरदोई में भीषण सड़क हादसा हुआ है. वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गयी. दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है. घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. कछौना के गौसगंज मार्ग पर कलौली के पास की घटना बतायी जा रही है.

2:59 AM. 17 May 23 9:29 PM. 16 May

पूर्व कैबिनेट मंत्री पंडित हरिशंकर तिवारी का निधन

चिल्लूपार विधानसभा से कई बार लगातार विधायक रहे और पूर्व कैबिनेट मंत्री पंडित हरिशंकर तिवारी का निधन हो गया है. उन्होंने लगभग शाम 7 बजकर 30 मिनट पर अंतिम सांस ली. उनकी मौत गोरखपुर स्थित आवास पर हुई है.

2:59 AM. 17 May 23 9:29 PM. 16 May

टैक्टर और कार की आमने-सामने भिड़ंत, की मौत

कन्नौज में भीषण सड़क हादसा हुआ है. जहां पर टैक्टर और कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गयी. इस हादसे में एक की मौत हो गयी और दो घायल है. टक्कर लगने के बाद टैक्टर खाई में गिरा गया. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. यह घटना जलालपुर ठकुरन गांव के सामने की है.

2:59 AM. 17 May 23 9:29 PM. 16 May

रायबरेली में ट्रैक्टर ने एक मासूम बच्ची को रौंदा

रायबरेली से बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां पर ट्रैक्टर ट्रॉली ने एक मासूम बच्ची को रौंद दिया है. इस हादसे में 7 वर्षीय बच्ची की मौके पर दर्दनाक मौत हो गयी. पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को हिरासत में ले लिया है. वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. यह घटना बछरावां थाना क्षेत्र के सुदौली गांव की बतायी जा रही है.

10:57 PM. 16 May 23 5:27 PM. 16 May

लखनऊ के महानगर स्थित शिल्प कला केंद्र के पास लगी आग

लखनऊ स्थित ट्रांसफार्मर में भीषण आग लग गयी है. महानगर स्थित शिल्प कला केंद्र के पास आग लगी है. देखते ही देखते धू-धूकर ट्रांसफार्मर जल गया. आसपास के इलाकों की बत्ती गुल हो गयी है. सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे है.

10:57 PM. 16 May 23 5:27 PM. 16 May

एटा में होमगार्ड को गोली मारकर आरोपी मौके से फरार

एटा से बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां पर होमगार्ड को गोली मारकर आरोपी मौके से फरार हो गये. घायल होमगार्ड को पुलिस ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया. बताया जा रहा है कि गोली मारने वाले आरोपी चचेरे भाई के साले और ससुर है. पीड़ित होमगार्ड एसएसपी आवास पर तैनात था. होमगार्ड के चचेरे भाई का उसकी पत्नी से विवाद चल रहा था. यह घटना आवागढ़ थाना के गदेसरा गांव के पास की बतायी जा रही है.

मुख्य बातें

UP Breaking News Live Updates in Hindi: पीएम मोदी आज वर्चुअल कान्फ्रेंसिंग के जरिए 71 हजार नियुक्ति पत्र देंगे. ये नियुक्ति पत्र लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मुरादाबाद और गोरखपुर में दिए जाएंगे. इस दौरान लखनऊ में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी शामिल होंगी. केंद्रीय मंत्री महेंद्र पांडे वाराणसी में शामिल होंगे. इसके साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >