UP Breaking News Live यूपी की पॉलिटिक्स, क्राइम, धर्म कर्म, हेल्थ, मेडिकल की आज की ताजा खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ.
UP Breaking News: केजीएमयू में कटा हाथ मुंह में लेकर घूमता रहा डॉग, हड़कंप
UP Breaking News Live Updates: यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

Breaking News
केजीएमयू में कटा हाथ मुंह में लेकर घूमता रहा डॉग
केजीएमयू के शताब्दी फेज टू में एक डॉग के मुंह में कटा हाथ देखकर लोगों में हड़कंप मच गया. इसकी जानकारी केजीएमयू प्रशासन को हुई तो मामले की जांच शुरू कर दी गई. बताया जा रहा है कि पुलिस ने भी हाथ की तलाश की है, लेकिन न तो कुत्ता मिला और न ही कटा हुआ हाथ. केजीएमयू सीएमएस डॉ. बीके ओझा का कहना है कि किसी कारण से मरीज का कोई अंग काटा जाता है तो उसके परिवारीजनों को दे दिया जाता है. इसके लिए उनसे एक फार्म भी भराया जाता है.

यूपी के भदोही से तृणमूल कांग्रेस के ललितेशपति त्रिपाठी प्रत्याशी
लोकसभा चुनाव 2024 में ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) भी यूपी के रण में दिखेगी. समाजवादी पार्टी ने भदोही की सीट टीएमसी के लिए छोड़ी है. शुक्रवार 15 मार्च को समाजवादी पार्टी ने छह सीटों पर प्रत्याशी का ऐलान किया है. सातवीं सीट भदोही को उन्होंने तृणमूल कांग्रेस के खाते में दे दिया है. सपा के इस ऐलान से यूपी की राजनीति का तापमान गर्म हो गया है. इस सीट से टीएमसी से ललितेशपति त्रिपाठी मैदान में हैं. ललितेशपति यूपी के पूर्व सीएम कमलापति त्रिपाठी के परपौत्र हैं. ब्राह्मण बाहुल्य भदोही सीट टीएमसी को देकर अखिलेश यादव ने बड़ा दांव खेला है. वहीं टीएमसी से अपने निजी रिश्ते भी बनाकर रखे हैं.
गोरखपुर में 1878 करोड़ रुपये की 76 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण
सीएम योगी ने शुक्रवार को गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) की 1878 करोड़ रुपये की 76 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया. इस मौके पर उन्होंने नई टाउनशिप राप्तीनगर विस्तार एवं स्पोर्ट्स सिटी के साथ 25 परियोजनाओं का शिलान्यास तथा 51 परियोजनाओं का लोकार्पण किया. सीएम ने मंच पर नया सवेरा में कियॉस्क पाने वाले स्ट्रीट वेंडर को आवंटन प्रमाण पत्र भी वितरित किए.
सपा ने लोकसभा प्रत्याशियों की चौथी लिस्ट जारी की, भदोही टीएमसी के खाते में
समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपने प्रत्याशियों की चौथी लिस्ट जारी की है. इस लिस्ट में कुल 7 नाम हैं. चौंकाने वाली बात ये है कि सपा ने भदोही सीट तृणमूल कांग्रेस के लिए खाली छोड़ी है. वहीं बिजनौर से यशवीर सिंह, नगीना से मनोज कुमार, मेरठ से भानु प्रताप सिंह, अलीगढ़ से बिजेंद्र सिंह, हाथरस से जसवीर वाल्मीकि, लालगंज से दरोगा सरोज को टिकट दिया गया है.