UP Breaking News Live: महोबा में संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी की मौत, मामले की जांच में जुटी पुलिस
UP Breaking News Live Updates in Hindi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सोनभद्र दौरे पर रहेंगे. यहां सीएम 2 घंटे तक सोनभद्र में मौजूद रहेंगे. जिले को करोड़ों की सौगात मिल सकती है. कई कार्यक्रमों का लोकार्पण, शिलान्यास करेंगे. इसके साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.
UP Breaking News Live: महोबा में संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी की मौत, मामले की जांच में जुटी पुलिस
Live Updates
3:13 AM. 17 Jun 239:43 PM. 16 Jun
अमेठी पुलिस ने एक स्मैक तस्कर को किया गिरफ्तार
अमेठी पुलिस ने एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है. 25 लाख रुपये की कीमत का स्मैक भी बरामद किया है. पुलिस ने स्मैक तस्कर के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया है. जगदीशपुर पुलिस ने स्मैक तस्कर को अरेस्ट किया है.
3:13 AM. 17 Jun 239:43 PM. 16 Jun
संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी की मौत
महोबा से बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां पर संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी की मौत हो गयी. गांव के लड़के पर किशोरी के साथ दुष्कर्म आरोप है. जिसके कारण किशोरी ने जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया. अस्पताल में इलाज के दौरान किशोरी की मौत हो गयी. कबरई थाना के ग्रामीण क्षेत्र का मामला बताया जा रहा है. मामले की जांच पुलिस शुरू कर दी है.
3:13 AM. 17 Jun 239:43 PM. 16 Jun
उत्तर प्रदेश में योगी सरकार एक्शन में, ‘लव जिहाद’ मामले में 427 केस दर्ज
उत्तर प्रदेश में योगी सरकार एक्शन में है. यूपी में ‘लव जिहाद’ मामले में 2021 से अप्रैल 2023 तक 427 केस दर्ज किए गये है. धर्मांतरण कानून के तहत 833 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
3:13 AM. 17 Jun 239:43 PM. 16 Jun
नदवा कॉलेज के बाद मनकामेश्वर मंदिर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे हुए है. यहां पर मनकामेश्वर मंदिर जलाभिषेक किया.
3:13 AM. 17 Jun 239:43 PM. 16 Jun
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ एयरपोर्ट से नदवा कॉलेज के लिए हुए रवाना
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ एयरपोर्ट से नदवा कॉलेज के लिए रवाना हुए है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे हैं. विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद 18 जून को दिल्ली के लिए रवाना होंगे.
3:13 AM. 17 Jun 239:43 PM. 16 Jun
तौकीर रजा ने लव जिहाद को भगवा लव ट्रैप बताया
मौलाना तौकीर रजा का विवादित बयान सामने आया है. तौकीर रजा ने लव जिहाद को भगवा लव ट्रैप बताया है. तौकीर रजा ने उत्तराखंड में मुसलमानों के पलायन के मुद्दे पर बोले है. उन्होंने कहा कि हमने भी हाथों में चूड़ियां नहीं पहन रखी है. हमे मजबूर मत करो, उत्तराखंड जाकर सरकार का घेराव करेंगे. मुसलमान यूसीसी की मुखालफत न करें.
मुख्य बातें
UP Breaking News Live Updates in Hindi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सोनभद्र दौरे पर रहेंगे. यहां सीएम 2 घंटे तक सोनभद्र में मौजूद रहेंगे. जिले को करोड़ों की सौगात मिल सकती है. कई कार्यक्रमों का लोकार्पण, शिलान्यास करेंगे. इसके साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।