सनी लियोन-नोरा फतेही के शो के नाम पर लखनऊ में करोड़ों की ठगी, 9 महीने बाद तीन आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ में बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोन, नोरा फतेही, एक्टर टाइगर श्राफ, सिंगर गुरु रंधावा जैसे फिल्मी सितारों से शो कराने के नाम पर झांसा देकर फरार तीन आयोजक को 9 महीने बाद STF की गिरफ्तार किया है. उन्हें ट्रांजिट रिमांड पर लखनऊ लाया गया है.

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोन, नोरा फतेही, एक्टर टाइगर श्राफ, सिंगर गुरु रंधावा जैसे फिल्मी सितारों से शो कराने के नाम पर झांसा देकर फरार तीन जालसाजों को गिरफ्तार कर लिया. फाइनेंसर के साथ लाइव कंसर्ट और दर्शकों को ऑनलाइन टिकट बेचकर करोड़ों की ठगी करने वाले तीन आयोजक 9 महीने बाद STF की गिरफ्त में आए हैं. गिरफ्तार आयोजकों ने श्री सुविधा फाउंडेशन द्वारा मई-2022 में शो कराने के नाम पर टिकट बेचे थे. शो से कुछ दिन पहले ही आयोजक फोन बंद करके फरार हो गए थे. इनके खिलाफ लखनऊ के गोमती नगर विस्तार थाने में 3 मुकदमे दर्ज हुए.

ट्रांजिट रिमांड पर आरोपियों  को लाया गया है लखनऊ

STF ने जयंती डेरा वालिया, विराज त्रिवेदी, समीर शर्मा को अरेस्ट किया है. रविवार को इन्हें ट्रांजिट रिमांड पर लखनऊ लाकर पूछताछ की जा रही है. STF की पूछताछ में मास्टरमाइंड विराज ने बताया कि 12वीं पास करने के बाद मैंने कोरियर कंपनी में डिलीवरी ब्याय के रूप में 7 साल तक काम किया. 1999 से पुष्पक कोरियर की एजेंसी लेकर अपना खुद का बिजनेस गुजरात में 2014 तक चलाया. इसके बाद कोरियर का ही एक और ऑफिस मलाड मुंबई में खोला. 2020 में लॉकडाउन के बाद सारा काम बंद हो गया.

लखनऊ में हॉस्पिटल खोलने का था प्लान

मास्टरमाइंड विराज ने STF को बताया कि 2021 में समीर शर्मा से मिला था. लखनऊ में एक हॉस्पिटल खोलने का प्लान बनाया. यहां अस्पताल खोजने के दौरान इकाना स्टेडियम में एक चैरिटी शो कराने के लिए स्टेडियम के मैनेजर से मुलाकात हुई. स्टेडियम में शो के लिए 1 करोड़ की बुकिंग की.

बुकिंग फाइनल होने के बाद स्टेडियम के मैनेजर गौरव ने ही मेरी और समीर की मुलाकात अमित सिंह से कराई, जो चैरिटी शो के लिए स्टार्स की बुकिंग कराते थे. इसके बाद स्टार तय होने के बाद शो की तारीख मई-2022 में रखी गई. साथ ही फाइनेंस के लिए इनवेस्टर्स को एक करोड़ का डेढ़ करोड़ वापस करने का लालच दिया. फिर सुविधा फाउंडेशन में करीब 5 करोड़ रुपए इनवेस्ट कराए.

लग्जरी गाड़ी डिस्काउंट में दिलाने के नाम पर इनवेस्ट कराया

STF की पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने फाइनेंसर से करीब पांच करोड़ रुपए इकट्ठा किए थे. झांसा दिया था कि एक करोड़ पर डेढ़ करोड़ शो के बाद वापस कर देंगे. बार-बार तारीख बदलने से निवेशकों ने शो कैंसिल होने के डर से रुपए लगाने से इनकार कर दिया. इस पर आरोपियों ने झांसा दिया कि जितने लोग शो फाइनेंस करेंगे, उनको लग्जरी गाडियां 30% छूट पर दिलाई जाएंगी.

इस स्कीम में लखनऊ के कई पैसे वाले फंस गए. कुछ ही दिनों में 35 चार पहिया और करीब सौ बाइक की बुकिंग की गई. कुछ दिन में चार करोड़ रुपए जमा करा दिए. दूसरी तरफ बुक माई शो औक अन्य प्लेटफॉर्म के जरिए सिर्फ दो हजार टिकट बिके. इस स्थित में शो होना नामुमकिन है, तब वह अपने मोबाइल स्विच ऑफ कर फरार हो गए. फाइनेंसर को ठगी का एहसास हुआ तो पुलिस और आयकर विभाग से बचने के लिए FIR दर्ज नहीं कराई.

फाइनेंसर से बाद में गुवाहाटी में प्रोग्राम कराने की बात कही

ठगों ने पूछताछ में बताया कि इकाना स्टेडियम में मैच होने के कारण मई-2022 की तारीख को आगे बढ़ाकर 6 अक्टूबर 2022 रखी गई. इस बार भी इकाना स्टेडियम में मैच होने के कारण तारीख आगे बढ़ाने का झांसा देते रहे. इस पर इंवेस्टर भड़क गए. लेकिन, स्टारों को दिया पैसा डूबने की बात कह कर भारत में कहीं भी शो करवाने की बात कही.

इसके बाद हम लोगों ने गुवाहाटी में शो करवाने का फैसला किया. जिस दिन शो होना था, उसके एक दिन पहले बारिश होने लगी, जिसके कारण गुवाहाटी का भी शो नहीं हो पाया. इसके बाद 20 नवंबर 2022 को फिर इकाना स्टेडियम में शो की तारीख तय की गई. इसके लिए प्रिंट मीडिया, टीवी न्यूज चैनल के साथ शहर में बैनर पोस्टर आदि के जरिए प्रचार किया गया.

टिकट के लिए लखनऊ सदर में खोला ऑफिस

शो के लिए टिकट की कीमत 499 रुपए से लेकर छह हजार रुपए तक रखी गई थी. टिकट ऑनलाइन बेचे गए थे. सिर्फ दो हजार टिकट ही बिके तो आयोजकों को लगा कि अगर इतने ही टिकट बिकेंगे तो शो कराने का खर्चा भी नहीं निकल पाएगा. इसके बाद वे फरार हो गए. लखनऊ के सदर इलाके में कंपनी की तरफ से एक ऑफिस भी खोला गया था. जो टिकट बिक्री से संबंधित कामकाज देखता था.

गिरफ्तार तीनों गुजरात के रहने वाले

STF के एएसपी विशाल विक्रम सिंह के मुताबिक, गिरफ्तार आयोजकों में शो कराने के मास्टरमाइंड सूरत निवासी विराज त्रिवेदी उर्फ विवेक जोशी, सुविधा फाउंडेशन के सीएमडी समीर कुमार, जितेंद्र शर्मा और करोड़ राजकोट निवासी जयंती डेरा वालिया को पकड़ा गया है. जिसमें विराज और जयंती को पुणे, समीर कुमार को अहमदाबाद से गिरफ्तार किया गया. सुविधा फाउंडेशन ट्रस्ट ने 20 नवंबर 2022 को सनी लियोन के नाम पर म्यूजिकल नाइट कराने के लिए इकाना स्टेडियम बुक किया था. इसके लिए एक करोड़ रुपए जमा कर दिए थे. इसके बाद शहर में पोस्टर लगाकर प्रचार-प्रसार किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sandeep kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >