Chandrayaan-3 की सफल लॉचिंग, Lucknow की रितु कराएंगी सॉफ्ट लैंडिंग, जानें कौन है रितु करिधालI UP

chandrayaan-3 launch: 14 जुलाई 2023 को दोपहर 2.35 बजे आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित चंद्रयान-3 को लांच किया गया. 23-24 अगस्त को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर विक्रम लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग कराई जाएगी. इसरो द्वारा शुक्रवार को चंद्रयान-3 को लांच किया गया.

chandrayaan-3 launch: लखनऊ. 14 जुलाई 2023 को दोपहर 2.35 बजे आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित चंद्रयान-3 को लांच किया गया. 23-24 अगस्त को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर विक्रम लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग कराई जाएगी. इसरो द्वारा शुक्रवार को चंद्रयान-3 को लांच किया गया. पूरे देश को इसका बेसब्री से इंतजार था. इसे सही सलामत चंद्रमा पर लैंडिंग कराने की जिम्मेदारी जिसके कंधों पर दी गई है, वह और कोई नहीं ‘रॉकेट वुमेन’ लखनऊ की रितु करिधाल हैं. ‘रॉकेट वुमेन’ रितु करिधाल का जन्म लखनऊ के राजाजीपुरम में हुआ था. शुरुआती पढ़ाई सेंट ऐगनिस पब्लिक स्कूल व नवयुग कन्या विद्यालय से की. मीनाबाद स्थित महिला विद्यालय डिग्री कॉलेज से बीएससी और लखनऊ विश्वविद्यालय से भौतिक विज्ञान में एमएससी और एलयू से भौतिक विज्ञान में पीएचडी करना शुरू किया. छह महिने में अपना पेपर पब्लिश भी करवा लिया. रितु ने एयरो साइंस इंजीनियरिंग में एमटेक किया. रितु ने एयरोस्पेस इंजीनियरिंग से एमटेक करने के लिए इंडियन इंस्टीट्यूज ऑफ साइंस बैंगलौर का रुख किया. बता दें कि रितु करिधाल ने वर्ष 1997 में इसरो जॉइन किया था. रितु करिधाल की पहली पोस्टिंग इसरों के यूआर राव सैटेलाइट सेंटर में दी गई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >