UP News : सपा ने निकाय चुनाव से पहले संगठन में फेरबदल किया, बरेली - प्रतापगढ़ में जिला अध्यक्ष बदले

समाजवादी पार्टी ने निकाय चुनाव से पहले दो जिलों में पार्टी के संगठन में बदलाव किया है. प्रतापगढ़ और बरेली में नये जिला - महानगर अध्यक्ष बनाए गए हैं. प्रतापगढ़ में भी संगठन में बदलाव किया है.

लखनऊ. समाजवादी पार्टी ने बरेली- प्रतापगढ़ जिलों में नये जिला अध्यक्ष बनाए हैं . सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने सोमवार को नये पदाधिकारियों के नामों की घोषणा कर दी. छविनाथ सिंह यादव को प्रतापगढ़ का जिलाध्यक्ष बनाया गया है. शिव चरण कश्यप को बरेली का जिलाध्यक्ष बनाया गया है. बरेली को नया महानगर अध्यक्ष दिया गया है.

समीम खां सुल्तानी को बरेली का महानगर अध्यक्ष बनाया

समीम खां सुल्तानी को सपा का बरेली महानगर अध्यक्ष बनाया गया है. निकाय चुनाव में लाभ लेने के लिए पार्टी ने यह फेरबदल किया है. समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मंजूरी के बाद यह फेरबदल किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By अनुज शर्मा

Senior Correspondent

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >