क्या शिवपाल सिंह यादव की होगी घर वापसी ? अखिलेश ने याचिका लिया वापस...

समाजवादी पार्टी ने पूर्व मंत्री एवं दल के पूर्व नेता शिवपाल सिंह यादव की विधानसभा की सदस्यता रद्द करने को लेकर दायर की गई याचिका वापस ले ली है.

बलिया (उप्र) : समाजवादी पार्टी ने पूर्व मंत्री एवं दल के पूर्व नेता शिवपाल सिंह यादव की विधानसभा की सदस्यता रद्द करने को लेकर दायर की गई याचिका वापस ले ली है.

सपा के वरिष्ठ नेता एवं विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता राम गोविंद चौधरी ने गुरुवार को बताया कि उनके द्वारा विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर पूर्व मंत्री व दल के पूर्व नेता शिवपाल सिंह यादव की विधानसभा की सदस्यता रद्द करने को लेकर दायर की गई याचिका वापस ले ली गई है.

यह पूछे जाने पर कि क्या भविष्य में शिवपाल सपा में शामिल होंगे , चौधरी ने बताया कि राजनीति में कुछ भी सम्भव है. गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी (सपा) ने पिछले साल सितंबर में शिवपाल यादव की सदस्यता खत्म करने के लिए याचिका दायर की थी. सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल 20 17 के विधान सभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के टिकट पर जसवंत नगर विधानसभा सीट से चुनाव जीते थे.

बाद में उन्होंने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) बना ली थी और लोकसभा चुनाव में फिरोजाबाद सीट से अपनी पार्टी के चुनाव निशान पर चुनाव भी लडा था लेकिन वह चुनाव हार गए थे. बाद में चाचा शिवपाल और भतीजे अखिलेश के बीच संबंध काफी खराब हो गए थे.

बलिया जिले के बांसडीह क्षेत्र से विधायक चौधरी ने अपनी विधायक निधि से बीस लाख रुपये बलिया जिले में कोरोना महामारी से निपटने व इससे बचाव के लिए आवश्यक उपकरण खरीदने के लिए देने की घोषणा मुख्य विकास अधिकारी को पत्र लिखकर की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ArbindKumar Mishra

Published by: Prabhat Khabar

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >