UP News: अयोध्या में रामलला के पुजारियों की सैलरी हुई दोगुनी, जानिए अब हर महीने कितनी मिलेगी तनख्‍वाह

अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण जोर शोर से चल रहा है. जल्द ही रामलला अपने भव्य मंदिर में विराजेंगे. इसके साथ ही रामलला के सेवकों के भी ठाठ बढ़ गए हैं. वहीं श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने सेवकों और कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी की है.

Lucknow : यूपी के अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण जोर शोर से चल रहा है. जल्द ही रामलला अपने भव्य मंदिर में विराजेंगे. इसके साथ ही रामलला के सेवकों के भी ठाठ बढ़ गए हैं. वहीं श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने सेवकों और कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी की है. रामलला के प्रधान पुजारी की सैलरी अब 25 हजार रुपये हो गई है तो वहीं रामलला के सहायक पुजारी को 20 हजार प्रति माह वेतन कर दी गई है.

पुजारियों में खुशी का माहौल

बता दें कि सहायक पुजारी इसके पहले 15 हजार प्रति माह वेतन पाते थे. यहां 4 सहायक पुजारी दिन रात रामलला की सेवा में लगे रहते हैं. वहीं कोठारी और भंडारी को भी अब 15 हजार रुपए मिलेंगे. इसी तरह पानवाला को अब 1 हजार की जगह 2100 जबकि माली को 1100 रुपए की जगह 2100 रुपए बतौर वेतन दिए जाएंगे. पहले पुजारियों की सैलरी इसकी लगभग आधी थी. सैलरी को अब लगभग दोगुना कर दिया गया है.

मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने ट्रस्ट को दिया धन्यवाद

रामलला के मुख्य पुजारी का नाम आचार्य सत्येंद्र दास है. उनका वेतन पहले 15 हजार था, जिसे ट्रस्ट ने बढ़ाकर 25 हजार प्रति माह कर दिया है.वहीं सैलरी बढ़ने से पुजारियों में खुशी का माहौल है. पुजारियों ने इसके लिए श्री राम जन्म भूमि ट्रस्ट को धन्यवाद दिया है. बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद जब श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट बनाया गया, तो सारी व्यवस्थाएं राम मंदिर ट्रस्ट के पास आ गईं.

ट्रस्ट की ओर से हुई वेतन बढ़ोतरी

मंदिर निर्माण के साथ उसी से जुड़ी हर व्यवस्था और चढ़ावे के साथ खर्च का हिसाब किताब भी ट्रस्ट रखने लगा. ऐसे में ट्रस्ट की ओर से वेतन बढ़ोतरी, रामलला के पुजारियों और कर्मचारियों के लिए किसी बड़े तोहफे से कम नहीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sandeep kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >