Mohan Bhagwat: Lok Sabha Election से पहले RSS Chief का यूपी प्रवास, लखनऊ पहुंचे मोहन भागवत
RSS Chief Mohan Bhagwat: लखनऊ में शुक्रवार को तीन दिवसीय दौरे पर संघ प्रमुख मोहन भागवत पहुंचे. वह संघ कार्यालय भारती भवन और निराला नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में संघ के अवध प्रांत की कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होंगे.
By Rajneesh Yadav |
September 22, 2023 6:31 PM
RSS Chief Mohan Bhagwat: लखनऊ में शुक्रवार को तीन दिवसीय दौरे पर संघ प्रमुख मोहन भागवत पहुंचे। वह संघ कार्यालय भारती भवन और निराला नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में संघ के अवध प्रांत की कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होंगे. भागवत 24 सितंबर तक संघ के अवध प्रांत की कार्यकारिणी, अवध प्रांत के सात विभागों और संघ दृष्टि से 26 जिलों की कार्यकारिणी की बैठक में भाग लेंगे. भागवत अवध में संघ के विस्तार, राष्ट्रवाद के मुद्दों को धार और हिंदुत्व के मुद्दों पर मंथन करेंगे. लोकसभा चुनाव से पहले मोहन भागवत के इस बैठक को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. अवध प्रांत में 13 प्रशासनिक जिले, 26 संघ जिले, 174 खंड, 1819 मंडल हैं. वर्तमान में ग्रामीण क्षेत्रों में 1765 और शहरी क्षेत्रों में 442 से अधिक शाखाएं संचालित हैं.
...
ये भी पढ़ें...
December 13, 2025 6:33 PM
December 13, 2025 6:12 PM
December 13, 2025 5:57 PM
December 13, 2025 5:37 PM
December 13, 2025 5:32 PM
December 13, 2025 5:01 PM
December 13, 2025 5:00 PM
December 13, 2025 3:27 PM
December 13, 2025 3:27 PM
December 13, 2025 3:12 PM
