UP परिवहन मंत्री के जिले में रोडवेज बस की छत से टपक रहा बरसात का पानी, परेशान यात्रियों ने बैलगाड़ी से की तुलना

बलिया को मुंबई बनाने वाले परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के जिले में रोडवेज बस के छत से पानी टपक रहा है. अगर आपको रोडवेज बस में यात्रा करनी है तो छाता लेकर जाना पड़ेगा. क्योंकि रोडवेज बस में बैठने वाले यात्रियों को बारिश से बचने की व्यवस्था खुद करनी होगी.

बलिया. आपने अक्सर झुग्गी झोपड़ी से बरसात के दिनों में पानी टपकते सुना होगा. लेकिन हद तो तब हो गई जब बलिया को मुंबई बनाने वाले परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के जिले में रोडवेज बस के छत से पानी टपक रहा है. जिससे यात्री परेशान है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बरसात में उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों की स्थिति उजागर हो गयी. परिवहन निगम की बस में सवार यात्रियों को उस समय घोर परेशानियों का सामना करना पड़ा. जब बस चलते समय बरसात होने लगी और बस की छत से बारिश का पानी यात्रियों के शरीर पर टप‌टप गिरने लगा.

परेशान यात्री बैलगाड़ी से की बस की तुलना

यही नहीं इस दौरान यात्रियों ने बस की तुलना बैलगाड़ी से कर डाला. क्योंकि बस धुक-धुक करके बेहद कम गति से झटके खाते हुए चल रही थी. इस सबका वीडियो किसी ने बना लिया. वीडियो बलिया से मऊ के लिए जा रही परिवहन निगम के बस का बताया जा रहा है. बलिया नगर से ही सूबे के परिवहन मंत्री दयायशंकर सिंह हैं. जिन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान बलिया को मुम्बई बनाने का दावा किया था. लेकिन उन्हीं के मंत्रालय के अधीन परिवहन निगम के बसों की यह स्थिति है. जिनकी स्थिति बेहद खराब है.

Also Read: यूपी के अलग-अलग जनपदों में 7 लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, घटना की वजह पता करने में जुटी पुलिस
जानें क्या बोले जिम्मेदार अधिकारी

वीडियो में देखा जा सकता है कि बस के छत से पानी अंदर टपक रहा है. बस में सवार यात्री भी बस की जर्जर स्थिति बस के अंदर पानी टपकने तथा ओवरलोडिंग बस की बात कहते नजर आए. ओवर लोडिंग बस में यात्रा करने वाले किसी यात्री जिसने वीडियो बनाया. उसके द्वारा बस के छत से पानी अंदर टपकने तथा ओवर लोडिंग के बाबत बस कंडक्टर से पूछा गया तो बस कंडक्टर का कहना था कि बस पुरानी है. बरसात हो रही है, हम किसको बस पर चढ़ने से मना कर सकते हैं. इस संबंध में एआरएम बलिया ने बताया कि हम चेक करवाते हैं कि यह बस बलिया डिपो की है. अथवा किसी अन्य डिपो की. क्योंकि यहां रोज सैकड़ों गाड़ियां आती है. चेक कराने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Radheshyam kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >