PM Kisan Yojana: किस दिन आ सकती है 14वीं किस्त, यहां जानिए पीएम किसान के लिए कैसे करें आवेदन

PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना की 14वीं किस्त को लेकर लेटेस्ट अपडेट सामने आया है. जिसमें बताया गया है किस दिन पीएम किसान की 14वीं किस्त आ सकती है. आइए जानते हैं 14वीं किस्त के लिए किस तरह से आवेदन करें.

PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना की 14वीं किस्त का किसान भाई इंतजार कर रहे हैं. हाल ही में बताया गया था कि पीएम किसान योजना की 14वीं किस्त 15 जून को आएगी. लेकिन नहीं आई. इस बीच अब 14वीं किस्त को लेकर लेटेस्ट अपडेट सामने आया है. जिसमें बताया गया है किस दिन पीएम किसान की 14वीं किस्त आ सकती है. आइए जानते हैं 14वीं किस्त के लिए किस तरह से आवेदन करें.

14 वीं किस्त किस दिन आएगी

पीएम किसान की14वीं किस्त को लेकर काफी लंबे समय से इंतजार किया जा रहा है. अभी तक 13वीं किस्त के बाद 14वीं किस्त नहीं आई है. हालांकि बताया जा रहा है इसी महीने 14वीं किस्त आ सकती है. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो किसानों के खातों में 14वीं किस्त 23 जून 2023 के आसपास आ सकती है. हालांकि सरकार द्वारा पीएम किसान की 14वीं किस्त को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.

14वीं किस्त के लिए आवेदन कैसे करें

पीएम किसान निधि योजना गरीब किसानों के लिए हैं. अगर आप पीएम किसान योगने के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की ऑफिशियल वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर सबसे पहले जाए. यहां पर न्यू फार्मर रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें. फिर आवेदन करने के लिए भाषा सेलेक्ट करें. और आप शहरी क्षेत्र के किसान हैं तो Urban Farmer Registration को सेलेक्ट करें. और अगर ग्रामीण हैं तो Rural Farmer Registration को सेलेक्ट करें.  इसके बाद आधार नंबर, फोन नंबर, राज्य को सेलेक्ट करें. यहां अपनी जमीन का विवरण भरें. अपने सहायक दस्तावेज अपलोड करें और सेव कर से ऊपर क्लिक करें. फिर आपके सामने captcha कोड आएगा. जिसे भरना होगा. फिर Get OTP पर जाएं समिट करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shweta Pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >