PM Kisan Yojana 2023: पीएम किसान की 14वीं किस्त 15 जून तक आ सकती है? जानिए कैसे करें आवेदन

PM Kisan Yojana 2023: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की14वीं किस्त की तारीख का ऐलान हो गया है. आइए जानते हैं कब तक आ सकती है 14वीं किस्त. पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लिए आवेदन कैसे करें.

PM Kisan Yojana 2023: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को लेकर किसान काफी समय से इंतजार कर रहे हैं. अभी तक पीएम किसान की 14वीं किस्त नहीं आई है. इस बीच 14वीं किस्त की तारीख का ऐलान हो गया है. अगर आप किसान हैं तो आइए जानते हैं कब तक आ सकती है 14वीं किस्त. पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लिए आवेदन कैसे करें.

कब तक आ सकती है 14वीं किस्त

पीएम किसान सम्मान निधि की 14वीं किस्त अभी तक आई नहीं है. किसान भाई लंबे समय से प्रधानमंत्री किसान की 14वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं. आए दिन पीएम किसान निधि की 14वीं किस्त को लेकर नया-नया अपडेट आ रहे हैं. इस बीच किसानों के खाते में 14वीं किस्त भेजने के तिथि को निर्धारित कर दिया गया है. कृषि विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. देवेश चतुर्वेदी ने बताया इस साल15 जून 2023 के आसपास पीएम किसान सम्मान निधि की राशि भेजी जा सकेगी.

Also Read: PM Kisan 14th installment: कब आएगी 14वीं किस्त? यहां जानिए कैसे करें पीएम किसान निधि के लिए आवेदन
पीएम किसान निधि योजना के लिए आवेदन कैसे करें

अगर आप भी पीएम किसान निधि योजना का लाभ उठाना चाहते हैं और आवेदन करना चाहते हैं तो सबसे पहले प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की ऑफिसियल वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं. इसके बाद न्यू फार्मर रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें. यहां आपको आवेदन करने के लिए भाषा सेलेक्ट करना होगा. इसके बाद अगर आप शहरी क्षेत्र के किसान हैं तो Urban Farmer Registration को सेलेक्ट करना होगा. और अगर ग्रामीण हैं तो Rural Farmer Registration को सेलेक्ट करना होगा. इसके बाद आधार नंबर, फोन नंबर, राज्य को सेलेक्ट करना होगा. यहां अपनी जमीन का विवरण भरें. अपने सहायक दस्तावेज अपलोड करें और सेव कर से ऊपर क्लिक करें. फिर आपके सामने captcha कोड आएगा. जिसे भरना होगा. फिर Get OTP पर जाएं समिट करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shweta Pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >