Lucknow News: राजधानी लखनऊ में जूनियर इंजीनियर ने परिवार समेत खा लिया जहर, पति-पत्नी और बेटी की मौत

Lucknow News: पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, नलकूप विभाग में जेई के पद पर तैनात शैलेंद्र कुमार (45 वर्षीय) ने अपनी पत्नी गीता (40 वर्षीय) और बेटी प्राची (17 वर्षीय) के साथ जहर खा लिया. आनन-फानन में तीनों को मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर में लाया गया.

Lucknow News: राजधानी लखनऊ के जानकीपुरम इलाके में एक जूनियर इंजीनियर ने परिवार के साथ जहर खा लिया. मौके पर पहुंची पुलिस परिवार को ट्रामा लेकर पहुंची तब तक देर हो चुकी थी. ट्रामा सेंटर पहुंचते ही परिवार के तीनों सदस्यों की मौत हो गयी थी. यह घटना लकनऊ के जानकीपुरम की है. जानकारी के मुताबिक आत्महत्या की वजह का अभी तक पता नहीं चल सका है, हांलाकि घर से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है.

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, नलकूप विभाग में जेई के पद पर तैनात शैलेंद्र कुमार (45 वर्षीय) ने अपनी पत्नी गीता (40 वर्षीय) और बेटी प्राची (17 वर्षीय) के साथ जहर खा लिया. आनन-फानन में तीनों को मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर में लाया गया. शैलेंद्र और प्राची को डॉक्टरों ने तुरंत मृत घोषित कर दिया. पूलिस मामले की छानबीन में जुटी है. घर पर फॉरेंसिक की टीम भी पहुंच गई है और घर की तलाशी ली जा रही है. फॉरेंसिक एक्सपर्ट को भी बुलाया गया है. पड़ोसियों से भी पूछताछ की जा रही है.

Also Read: UP: कांवड़ियों पर फूल बरसाने पर ओवैसी ने पूछा- एक से मोहब्‍बत दूसरे से नफरत? BJP नेता ने यूं दिया जवाब

राजधानी लखनऊ में एक ही परिवार तीन सदस्यों के खुदकुशी करने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है. पुलिस को घर में सुसाइड नोट मिला है. जिसके आधार पर कहा जा रहा है कि आत्महत्या का कारण लेन-देन है. मृतक शैलेंद्र नलकूप विभाग में जेई थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >