Lok Sabha Election 2024 : बीजेपी ने समाजवादी पार्टी पर आचार संहिता उल्लंघन का लगाया आरोप, आयोग से शिकायत

Lok Sabha Election 2024 Phase1 Voting Live Updates यूपी की आठ लोकसभा सीटों पर वोटिंग शुरू हो गई. 1.44 कराड़ मतदाता इसमें अपने मतदान के अधिकार का इस्तेमाल करेंगे. आठ सीटों पर 80 प्रत्याशी मैदान में हैं.

Live Updates
6:15 PM. 19 Apr 24 6:15 PM. 19 Apr

बीजेपी ने सपा पर आचार संहिता उल्लंघन का लगाया आरोप, आयोग से शिकायत

बीजेपी ने समाजवादी पार्टी पर साइलेंट पीरियड में प्रचार करके आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया है. इस मामले में निर्वाचन आयोग से शिकायत भी की गई है. बीजेपी का कहना है कि 8 सीटों पर 17 अप्रैल की शाम 6 बजे प्रचार समाप्त हो गया है. लेकन सपा के एक्स एकाउंट से 19 अप्रैल दोपहर 1.34 बजे प्रथम चरण के प्रत्याशियों को जिताने की अपील की गई है. बीजेपी ने सपा के पदाधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है.

5:59 PM. 19 Apr 24 5:59 PM. 19 Apr

यूपी में 5 बजे तक 57.54 फीसदी मतदान, सहारनपुर में सबसे ज्यादा 63.29 प्रतिशत

सहारनपुर -63.29

कैराना -58.68

मुजफ्फरनगर-54.91

बिजनौर – 54.68

नगीना – 58.05

मुरादाबाद – 57.65

रामपुर -54.42

पीलीभीत – 60.23

5:44 PM. 19 Apr 24 5:44 PM. 19 Apr

मुरादाबाद में सपा सांसद के घर में घुसी पुलिस

मतदान के दौरान मुरादाबाद में सपा सांसद एसटी हसन के घर में पुलिस के घुसने की सूचना है. एक दरोगा और सिपाही उनके कार्यालय पहुंच गए और कंप्यूटर खोलने की कोशिश की. साथ ही दुर्व्यवहार भी किया. एसटी हसन ने इस मामले में चुनाव आयुक्त और संसद की विशेषाधिकार समिति से शिकायत करने की बात कही है.

4:10 PM. 19 Apr 24 4:10 PM. 19 Apr

समाजवादी पार्टी ने निर्वाचन आयोग से लगाई शिकायतों की झड़ी

समाजवादी पार्टी ने अपने अधिकृत एक्स एकाउंट से निर्वाचन आयोग को शिकायतों की झड़ी लगा दी है. इसमें वोट डालने से रोकने से लेकर ईवीएम की खराबी तक की शिकायतें शामिल हैं. समाजवादी पार्टी के अनुसार रामपुर लोकसभा के बूथ संख्या 164 पर बीजेपी के पोलिंग एजेंट मुस्लिम धर्म के लोगों को वोट डालने से रोक रहे. कैराना लोकसभा के थाना भवन के बूथ संख्या 26 पर ईवीएम मशीन खराब होने की सूचना है. मुजफ्फरनगर लोकसभा के बुढ़ाना के बूथ संख्या 310, 311 पर वोटिंग रोक दी गई है और प्रशासन द्वारा लोगों को परेशान किया जा रहा है. मुरादाबाद लोकसभा के मुरादाबाद ग्रामीण के बूथ संख्या 360 पर बीजेपी के कार्यकर्ता फर्जी वोटिंग करा रहे. कैराना लोकसभा के गंगोह में बूथ संख्या 226 पर धीमी गति से मतदान चलने की सूचना दी गई है. बिजनौर लोकसभा के चांदपुर में बूथ संख्या 293 पर प्रशासन जानबूझकर धीमी गति से मतदान कराने का आरोप लगाया गया है.

3:52 PM. 19 Apr 24 3:52 PM. 19 Apr

2.5 फीट के अजीम मंसूरी ने किया मतदान

उत्तर प्रदेश के शामली ज़िले की कैराना लोकसभा के 2.5 फीट के अजीम मंसूरी ने अपनी बेग़म बूसरा के साथ शादी के बाद पहली बार मतदान किया . उनको देखने के लिए पोलिंग बूथ पर भीड़ लग गई.

3:46 PM. 19 Apr 24 3:46 PM. 19 Apr

यूपी में 3 बजे तक 47.44 फीसदी मतदान

सहारनपुर -53.31

कैराना -48.92

मुजफ्फरनगर-45.18

बिजनौर – 45.70

नगीना – 48.15

मुरादाबाद – 46.28

रामपुर -42.77

पीलीभीत – 49.08

2:15 PM. 19 Apr 24 2:15 PM. 19 Apr

यूपी में दोपहर 1 बजे तक 36.96 फीसदी मतदान

सहारनपुर – 42.32

कैराना -37.92

मुजफ्फरनगर-34.51

बिजनौर – 36.08

नगीना – 38.28

मुरादाबाद – 35.25

रामपुर -32.86

पीलीभीत – 38.51

1:37 PM. 19 Apr 24 1:37 PM. 19 Apr

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कंट्रोल रूम से जानी वोटिंग की स्थिति

यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने प्रथम चरण के मतदेय स्थलों (पोलिंग बूथों) की सेंट्रल कमांड सेंटर/कंट्रोल रूम से वोटिंग का जायजा लिया. यूपी में 8 सीटों पर वोट डालें जा रहे हैं. अभी तक किसी भी जगह से अप्रिय घटना की शिकायत नहीं आई है. अधिकतर शिकायतें ईवीएम खराब होने की हैं. मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने वेबकास्टिंग से बूथ का जायजा लिया.

1:06 PM. 19 Apr 24 1:06 PM. 19 Apr

एक परिवार की तीन पीढ़ियों ने किया मतदान

लोक सभा चुनाव के प्रथम चरण में जनपद सहारनपुर से एक अद्भुत फोटो सामने आई है. यहां एक एक ही परिवार की तीन पीढ़ियों ने एक साथ अपने मताधिकार का प्रयोग किया.

12:00 PM. 19 Apr 24 12:00 PM. 19 Apr

यूपी में 11 बजे तक 25.20 फीसदी मतदान, सबसे अधिक 29.84 सहारनपुर में

सहारनपुर -29.84

कैराना -25.89

मुजफ्फरनगर-22.62

बिजनौर – 25.50

नगीना – 26.89

मुरादाबाद – 23.35

रामपुर -20.71

पीलीभीत – 26.94

12:00 PM. 19 Apr 24 12:00 PM. 19 Apr

पीलीभीत और रामपुर के गांवों में मतदान का बहिष्कार

यूपी में मतदान जारी है. उधर पीलीभीत के बीसलपुर के पुरौना गांव में देवहा नदी पर पुल न बनने से नाराज ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया है. इसी तरह रामपुर के निस्बा गांव की खराब सड़क को लेकर ग्रामीणों ने प्रर्दान किया और वोटिंग का बहिष्कार किया.

11:37 AM. 19 Apr 24 11:37 AM. 19 Apr

कैराना में पोलिंग बूथ पर मुस्लिम महिलाओं की जांच

कैराना में वोट डालने पहुंची मुस्लिम महिलाओं की पुलिस ने जांच की. महिला पुलिस कर्मियों ने एक एक महिला का नकाब हटाकर उनके वोटर आईडी कार्ड से चेहरे का मिलान किया.

10:08 AM. 19 Apr 24 10:08 AM. 19 Apr

यूपी की सहारनपुर में सबसे अधिक 16.9 फीसदी मतदान

यूपी की आठ लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है. पहले दो घंटे में सबसे अधिक सहारनपुर में मतदान हुआ है.

सहरानपुर- 16.49%

कैराना- 12.45%

मुजफ्फरनगर- 11.31%

बिजनौर- 12.37%

नगीना (अजा)- 13.91%

मुरादाबाद- 10.89%

रामपुर- 10.66%

पीलीभीत- 13.36 %

10:08 AM. 19 Apr 24 10:08 AM. 19 Apr

यूपी की नगीना में सबसे अधिक 13.9 फीसदी मतदान

यूपी की आठ लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है. पहले दो घंटे में सबसे अधिक सहारनपुर में मतदान हुआ है.

सहरानपुर- 16.49%

कैराना- 12.45%

मुजफ्फरनगर- 11.31%

बिजनौर- 12.37%

नगीना (अजा)- 13.91%

मुरादाबाद- 10.89%

रामपुर- 10.66%

पीलीभीत- 13.36 %

9:58 AM. 19 Apr 24 9:58 AM. 19 Apr

यूपी की सहारनपुर में सबसे अधिक 16.9 फीसदी मतदान

यूपी की आठ लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है. पहले दो घंटे में सबसे अधिक सहारनपुर में मतदान हुआ है.

सहरानपुर- 16.49%

कैराना- 12.45%

मुजफ्फरनगर- 11.31%

बिजनौर- 12.37%

नगीना (अजा)- 13.91%

मुरादाबाद- 10.89%

रामपुर- 10.66%

पीलीभीत- 13.36 %

9:28 AM. 19 Apr 24 9:28 AM. 19 Apr

जब दुल्हन वोट डालने पहुंची

यूपी के मुजफ्फरनगर में एक मतदान केंद्र पर दुल्हन वोट डालने पहुंची. दुल्हन को वोट डालते देखना चर्चा का विषय रहा. दुल्हन ने वोट सभी को डालना चाहिए. हमारा अधिकार है वोट डालना. वो अपने चाचा को सपोर्ट करने आई थी.

9:25 AM. 19 Apr 24 9:25 AM. 19 Apr

मुजफ्फरगर प्रत्याशी संजीव बालियान ने पत्नी संग डाला वोट

मुजफ्फरनगर से बीजेपी के प्रत्याशी संजीव बालियान ने पत्नी सुनीता बालियान के साथ कुतबी कुतबा पोलिंग बूथ पर वोट डाला.

9:20 AM. 19 Apr 24 9:20 AM. 19 Apr

मुजफ्फरगर प्रत्याशी संजीव बालियान ने पत्नी संग डाला वोट

मुजफ्फरनगर से बीजेपी के प्रत्याशी संजीव बालियान ने पत्नी सुनीता बालियान के साथ कुतबी कुतबा पोलिंग बूथ पर वोट डाला.

8:53 AM. 19 Apr 24 8:53 AM. 19 Apr

मुरादाबाद में ईवीएम खराब होने से देर शुरू हुई वोटिंग

मुरादाबाद में ईवीएम खराब होने से महाराजा हरिश्चंद्र डिग्री कॉलेज मतदान केंद्र पर एक बूथ की ईवीएम खराब हो गई. इसके चलते दूसरी ईवीएम की व्यवस्था में लगभग 40 से 45 मिनट लगे. इससे चलते वहां वोटिंग देर से शुरू हो पाई.

8:49 AM. 19 Apr 24 8:49 AM. 19 Apr

मुजफ्फरनगर में वोटिंग जारी, दिव्यांग वोटर ने भी किया मताधिकार का इस्तेमाल

मुजफ्फर नगर लोकसभा सीट पर वोटिंग जारी है. यहां दिव्यांग वोटर भी अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं. चुनाव आयोग ने दिव्यांग वोटर का वोट डालने के लिए विशेष सुविधाएं दी हैं.

8:45 AM. 19 Apr 24 8:45 AM. 19 Apr

यूपी आठ लोकसभा सीटों पर मतदान जारी, कई जगह ईवीएम हुई खराब

यूपी की आठ लोकसभा सीटों सहारनपुर, नगीना, बिजनौर, रामपुर, मुरादाबाद, पीलीभीत, बिजनौर, मुजफ्फरनगर में मतदान जारी है. रामपुर, मुरादाबाद और पीलीभीत के कई मतदान केंद्रों पर ईवीएम खराब होने की सूचना है.

Lok Sabha Election 2024 Phase1 Voting Live Updates यूपी लोकसभा चुनाव की शुरुआत पश्चिम उत्तर प्रदेश से हो रही है. यहां बीजेपी रालोद के साथ आने के बाद मजबूत दिख रही है. 2019 के चुनाव में सपा-बसपा-रालोद के गठबंधन ने बीजेपी की कड़ी परीक्षा ली थी. यहां पढ़ें मतदान से जुड़े लाइव अपडेट….

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amit Yadav

UP Head (Asst. Editor)

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >