UP Chunav 3rd Phase LIVE: मैनपुरी में भाजपा समर्थक को मारी गोली, वोटिंग को लेकर हुआ था विवाद

UP Chunav 3rd Phase Live Updates: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में यूपी के 16 जिलों की 59 विधानसभा सीटों पर मतदान शाम 6 बजे संपन्न हो गया. इस चरण में 2.16 करोड़ वोटर्स ने 627 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में बंद कर दिया है. यहां पढ़ें मतदान से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स...

Live Updates
9:32 PM. 20 Feb 22 9:32 PM. 20 Feb

मैनपुरी में भाजपा समर्थक को गोली मारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में मैनपुरी में भाजपा समर्थक को गोली मारने की खबर आई है. आरोप लगाया जा रहा है कि सपा कार्यकर्ता से वोट को लेकर विवाद हुआ था. इसके बाद भाजपा समर्थक के पेट में गोली मारी गई. घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है.

9:32 PM. 20 Feb 22 9:32 PM. 20 Feb

तीसरे चरण के मतदान के बाद हार-जीत के दावे

तीसरा चरण का चुनाव रविवार को संपन्न हो गया. इस चरण में भी कई जगहों से ईवीएम खराब होने की खबरें आई थी. कुल मिलाकर शाम 6 बजे शांतिपूर्ण तरीके से 16 जिलों की 58 सीटों पर वोटिंग संपन्न हो गई. तीसरे चरण में सबसे बड़े चेहरे अखिलेश यादव और शिवपाल सिंह यादव हैं. दोनों ने प्रचंड जीत का दावा किया है. वहीं, ईवीएम की सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

8:23 PM. 20 Feb 22 8:23 PM. 20 Feb

तीसरे चरण में कई हाई-प्रोफाइल चेहरे

  • अखिलेश यादव- करहल- सपा

  • एसपी सिंह बघेल- करहल- भाजपा

  • सतीश महाना- महाराजपुर- भाजपा

  • असीम अरुण- कनौज (सु)- भाजपा

  • लुइस खुर्शीद- फर्रुखाबाद- कांग्रेस

  • शिवपाल यादव- जसवंत नगर- सपा

  • रामवीर उपाध्याय- सादाबाद- भाजपा

  • हरिओम यादव- सिरसागंज- भाजपा

8:23 PM. 20 Feb 22 8:23 PM. 20 Feb

तीसरे चरण में 16 जिलों में मतदान संपन्न 

तीसरे चरण में पश्चिमी यूपी के पांच जिले एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, कासगंज और हाथरस में 19 सीट हैं. अवध में कानपुर शहर और देहात, औरैया, फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा के 6 जिले में 27 सीट हैं. बुंदेलखंड में झांसी, जालौन, ललितपुर, हमीरपुर, महोबा की 13 सीटों पर वोटिंग संपन्न हो गई. इसके नतीजे 10 मार्च को निकलेंगे.

8:23 PM. 20 Feb 22 8:23 PM. 20 Feb

फर्रुखाबाद के किराचीन बूथ पर फैली अफवाह

फर्रुखाबाद के किराचीन बूथ पर अफ‍वाह फैल हो गई. इसकी सूचना मिलने पर डीएम संजय कुमार सिंह ने मामले की जानकारी ली. उन्होंने कहा कि वीवीपैट में प्रत्याशी की फोटो नहीं होती है. एक वोटर के गलत बयान से असमंजस की स्थिति पैदा हो गई थी.

8:23 PM. 20 Feb 22 8:23 PM. 20 Feb

उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण का मतदान संपन्न

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान रविवार की शाम 6 बजे तक थम गया. तीसरे चरण में 2.16 करोड़ मतदाताओं ने कुल 627 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद कर दी है. अब, इनकी किस्मत का फैसला 10 मार्च को रिजल्ट डे को होगा.

8:23 PM. 20 Feb 22 8:23 PM. 20 Feb

तीसरे चरण में शाम 5 बजे तक मतदान का प्रतिशत

5:29 PM. 20 Feb 22 5:29 PM. 20 Feb

अखिलेश यादव की खुद की सीट फंसी हुई है: सतीश महाना

Kanpur News: उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री सतीश महाना ने मतदान करने के बाद मीडिया से हुई बातचीत में कहा, ‘इस बार सबसे आसान चुनाव है. समाजवादी पार्टी को अपनी सीट पर मुश्किलें हो रही हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को समर्थन के लिए अपने पिताजी को बुलाना पड़ा. उनकी खुद की सीट फंसी हुई है. वे पहले अपनी सीट बचा लें.’

5:20 PM. 20 Feb 22 5:20 PM. 20 Feb

हाथरस में बीजेपी युवा मोर्चा नेता को मारी गोली

हाथरस के सिकंदराराऊ के मोहल्ला गौसगंज में बीजेपी युवा मोर्चा के नेता को गोली मारे जाने से हड़कंप मच गया. पुलिस ने गंभीर हालत में घायल को अस्पताल पहुंचाया. मामले की जांच की जा रही है.

5:20 PM. 20 Feb 22 5:20 PM. 20 Feb

महाराजपुर में भिड़े सपा और बीजेपी कार्यकर्ता

महाराजपुर के यशोदा नगर स्थित पोलिंग बूथ पर जमकर हंगामा किया गया. कानपुर के महाराजपुर में सपा और बीजेपी कार्यकर्ताओं ने बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर चला. सपा ने आरोप लगाया वोटिंग लिस्ट, पर्चियां छीनकर बीजेपी कार्यकर्ता भाग गए. सपा कार्यकर्ताओं ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज करने की मांग की.

5:20 PM. 20 Feb 22 5:20 PM. 20 Feb

कानपुर नगर में हिजाब उतारने पर हंगामा 

कानपुर नगर के सिविल लाइंस के हडसन स्कूल में हिजाब उतारने को लेकर मुस्लिम मतदाताओं और चुनाव कर्मियों के बीच नोकझोंक का मामला सामने आया है. महिला मतदाताओं का आरोप है कि कर्मचारी नकाब उतारने के लिए जोर दे रहे थे. सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा है.

5:20 PM. 20 Feb 22 5:20 PM. 20 Feb

यूपी में एक ही गूंज, 2022 में फिर हराएंगे- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्नाव में एक जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि यूपी में आज हर तरफ एक ही गूंज है… 2017 में हराया था, 2022 में फिर हराएंगे, यूपी के लोग योगी जी को ही लाएंगे. उन्होंने कहा, आजकल मैं देख रहा हूं कि हमारे ये घोर परिवारवादी भी खूब ढींगे हाक रहे हैं. पहले दो चरण में चारों खाने चित्त होने के बाद भी ये लोग जब-जब सोते हैं, सपने देखते रहते है.

3:49 PM. 20 Feb 22 3:49 PM. 20 Feb

यूपी में दोपहर 3 बजे तक मतदान का प्रतिशत

  • हाथरस- 50.15

  • फिरोजाबाद- 51.23

  • कासगंज- 50.75

  • एटा- 53.23

  • मैनपुरी- 52.44

  • फर्रुखाबाद- 46.19

  • कन्नौज- 50.23

  • इटावा- 50.42

  • औरैया- 48.30

  • कानपुर देहात- 47.13

  • कानपुर नगर- 41.15

  • जालौन- 46.87

  • झांसी- 48.52

  • ललितपुर- 59.13

  • हमीरपुर- 50.74

  • महोबा- 51.72

3:49 PM. 20 Feb 22 3:49 PM. 20 Feb

तीसरे चरण में युवा मतदाता बेहद उत्साहित 

3:26 PM. 20 Feb 22 3:26 PM. 20 Feb

एडीएम सदर और मतदान अधिकारी में नोंकझोंक

ललितपुर के एसडीएम सदर और मतदान अधिकारी के बीच बूथ पर नोंकझोंक हुई है. बताया जाता है कि बिना पर्ची के वोट डालने को लेकर बहस हुई थी. एसडीएम के आदेश के बाद मतदान अधिकारी को हिरासत में ले लिया गया है. यह समूचा मामला पोलिंग बूथ रामनगर के खिरकापुरा से सामने आया है.

3:26 PM. 20 Feb 22 3:26 PM. 20 Feb

झांसी में दिव्यांग मतदाताओं के लिए खास सुविधाएं

3:26 PM. 20 Feb 22 3:26 PM. 20 Feb

यूपी की जनता दो बार होली मनाएगी- पीएम मोदी

उत्तर प्रदेश में 16 जिलों की 59 सीटों पर वोटिंग हो रही है. दूसरी तरफ पीएम मोदी ने हरदोई में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सपा-रालोद गठबंधन पर तंज कसा. पीएम मोदी ने कहा 10 मार्च को बीजेपी को जीत होगी. तीसरे चरण में भी बीजेपी को समर्थन मिल रहा है. लोगों ने होली खेलने की तैयारी कर ली है. पहली होली 10 मार्च और दूसरी होली 20 मार्च को होगी.

3:26 PM. 20 Feb 22 3:26 PM. 20 Feb

हरदोई में पीएम मोदी ने सभा को किया संबोधित

हरदोई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा में कहा कि इस साल लोगों ने दो बार होली खेलने का मन बनाया है. उन्होंने कहा कि देश में पहली बार ऐसा हो रहा है कि होली से पहले लोग 10 मार्च को बीजेपी की जीत की होली खेलेंगे.

1:59 PM. 20 Feb 22 1:59 PM. 20 Feb

यूपी में एक बजे तक 35.88 फीसदी मतदान

यूपी में दोपहर एक बजे तक 35.88 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाला. सबसे ज्यादा एटा में 42.3 फीसदी मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया.

1:59 PM. 20 Feb 22 1:59 PM. 20 Feb

शिकोहाबाद में एक फर्जी मतदाता गिरफ्तार

फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद में निरीक्षण के दौरान एक फर्जी मतदाता को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है. इस मामले की जांच की जा रही है.

1:59 PM. 20 Feb 22 1:59 PM. 20 Feb

बबीना में भी ईवीएम खराब होने की शिकायत

तीसरे चरण के लिए जारी मतदान के बीच सपा लगातार ईवीएम खराब होने की शिकायत चुनाव आयोग से कर रही है. सपा ने ट्वीट करके बताया है कि बबीना के रक्सा बूथ संख्या 236 पर ईवीएम खराब है. जिसके कारण मतदाताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

1:59 PM. 20 Feb 22 1:59 PM. 20 Feb

सपा की शिकायत- EVM में साइकिल चुनाव चिन्ह नहीं

सपा ने चुनाव आयोग से शिकायत की है कि फर्रुखाबाद सदर सीट के बूथ संख्या 38 पर ईवीएम में साइकिल चुनाव चिन्ह नहीं है. जिला प्रशासन और चुनाव आयोग से कार्रवाई की मांग की गई है.

1:59 PM. 20 Feb 22 1:59 PM. 20 Feb

UP Chunav: आर्य नगर में सपा-भाजपा में भिड़ंत

कानपुर नगर के आर्य नगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत घंटाघर गणेश मंदिर के पास सपा व भाजपा सर्मथक आप में भिडे़. स्थानीय लोगों ने काफी बीच-बचाव करके माहौल शांत कराया. आर्यनगर से बीजेपी के सुरेश अवस्थी की सपा के अमिताभ बाजेपई से मुकाबला है. बसपा ने डॉ. आदित्य और कांग्रेस ने प्रमोद जायसवाल को मैदान में उतारा है.

UP Chunav: कानपुर की मेयर प्रमिला पांडेय यूपी विधानसभा चुनाव में एक बार फिर चर्चा में, जानें अब क्या हुआ?

12:49 PM. 20 Feb 22 12:49 PM. 20 Feb

लखीमपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ कर रहे सपा पर वार

यूपी विधानसभा चुनाव में चुनाव प्रचार का सिलसिला आगे बढ़ाते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखीमपुर की जनता को रविवार को संबोधित किया. इस बीच उन्होंने सपा पर जमकर प्रहार किए.

12:00 PM. 20 Feb 22 12:00 PM. 20 Feb

सुबह 11 बजे तक मतदान का प्रतिशत

  • हाथरस- 22.67

  • फिरोजाबाद- 24.32

  • कासगंज- 22.54

  • एटा- 24.30

  • मैनपुरी- 24.46

  • फर्रुखाबाद- 19.64

  • कन्नौज- 22.00

  • इटावा- 19.84

  • औरैया- 18.53

  • कानपुर देहात- 19.86

  • कानपुर नगर- 16.79

  • जालौन- 21.66

  • झांसी- 19.11

  • ललितपुर- 25.80

  • हमीरपुर- 23.30

  • महोबा- 23.50

12:00 PM. 20 Feb 22 12:00 PM. 20 Feb

जसवंतनगर में मतदान करने पहुंचे मुलायम 

12:00 PM. 20 Feb 22 12:00 PM. 20 Feb

सैफई में अखिलेश और डिंपल ने की वोटिंग

यूपी चुनाव के तीसरे चरण में सैफई में अखिलेश यादव और डिंपल यादव ने भी वोटिंग की. मतदान के बाद अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर करारा जुबानी हमला किया. उन्होंने कहा कि अपराध के मामले पर सरकार खामोश है.

11:21 AM. 20 Feb 22 11:21 AM. 20 Feb

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव ने किया मतदान

उत्तर प्रदेश के बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र सिंह देव ने जालौन जिले के औराई विधानसभा सीट पर मतदान किया. उन्होंने कहा कि हमें विकास के लिए वोट करना चाहिए. हमें सक्षम नेतृत्व और कानून के लिए वोट करना चाहिए.

11:21 AM. 20 Feb 22 11:21 AM. 20 Feb

प्रसपा चीफ शिवपाल सिंह यादव ने किया मतदान

प्रगतिशील समाज पार्टी के चीफ शिवपाल सिंह यादव ने सैफई में मतदान किया. मतदान के बाद उन्होंने कहा कि मैंने लोकतंत्र के प्रति कर्तव्य पूरा किया. मेरा मत यूपी की तरक्की, खुशहाली के लिए है. मेरा मत नया यूपी बनाने के लिए है. यूपी के संपूर्ण विकास में दें योगदान, अधिक करें मतदान.

11:21 AM. 20 Feb 22 11:21 AM. 20 Feb

बुजुर्गों और दिव्यांगों में भी मतदान का उत्साह

1:59 PM. 20 Feb 22 1:59 PM. 20 Feb

कानपुर के जरौली में झड़प से हंगामा

कानपुर के जरौली में मंत्री सतीश महाना के सुरक्षा कर्मियों और मतदान कर्मियों में झड़प होने की सूचना मिल रही है. कानपुर में तीसरे चरण का मतदान जारी है.

11:21 AM. 20 Feb 22 11:21 AM. 20 Feb

फर्रुखाबाद में साइकिल चुनाव चिन्ह गायब

फर्रुखाबाद में अमृतपुर विधानसभा के किराचीन में अफसरों की बड़ी लापरवाही सामने आयी है. यहां ईवीएम से सपा का चुनाव चिन्ह साइकिल गायब हो गया है, जिसे लेकर मतदाताओं में काफी आक्रोश है.

9:58 AM. 20 Feb 22 9:58 AM. 20 Feb

सुबह 9 बजे तक कितने फीसदी मतदान

  • हाथरस- 7.62

  • फिरोजाबाद- 9.85

  • कासगंज- 9.53

  • एटा- 10.16

  • मैनपुरी- 11.02

  • फर्रुखाबाद- 5.88

  • कन्नौज- 10.11

  • इटावा- 6.83

  • औरैया- 7.74

  • कानपुर देहात- 6.18

  • कानपुर नगर- 5.66

  • जालौन- 9.53

  • झांसी- 7.69

  • ललितपुर- 9.36

  • हमीरपुर- 9.58

  • महोबा- 8.00

9:24 AM. 20 Feb 22 9:24 AM. 20 Feb

ससुराल जाने से पहले मतदान, लोगों ने की तारीफ

फिरोजाबाद की पॉलिंग बूथ 305 पर नई नवेली दुल्हन मतदान करने पहुंची. उसके साथ उनके पति भी थे. दुल्हन ने बताया कि उसकी शादी एक दिन पहले हुई थी. उसने विदाई से पहले मतदान करना नहीं छोड़ा.

9:20 AM. 20 Feb 22 9:20 AM. 20 Feb

कई बूथों पर ईवीएम खराब, सपा ने EC से की शिकायत

तीसरे चरण में भी कानपुर देहात, हाथरस, फर्रुखाबाद, जालौन, हमीरपुर, कासगंज, कन्नौत की कई बूथों पर ईवीएम खराब होने से मतदाता परेशान रहे. वहीं, सपा ने चुनाव आयोग ने कार्रवाई की मांग की है.

9:20 AM. 20 Feb 22 9:20 AM. 20 Feb

अखिलेश यादव का सीएम बनना तय- शिवपाल

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के चीफ शिवपाल सिंह यादव ने मतदान के बाद कहा कि अखिलेश यादव का यूपी का सीएम बनना तय है. यूपी चुनाव के नतीजों में सपा को 300 से ज्यादा विधानसभा सीटें मिलेंगी.

9:20 AM. 20 Feb 22 9:20 AM. 20 Feb

कोविड प्रोटोकॉल के बीच वोटर्स में उत्साह

9:20 AM. 20 Feb 22 9:20 AM. 20 Feb

किस जिले की किस सीट पर ईवीएम खराब

  • फर्रुखाबाद- गनीपुर जोगपुर

  • जालौन- आटा

  • जालौन- उरई

  • कानपुर देहात- भोगनीपुर

  • हमीरपुर- उमनिया

  • कासगंज- कन्या डिग्री कॉलेज

  • कन्नौत- तिर्वा

9:20 AM. 20 Feb 22 9:20 AM. 20 Feb

कैबिनेट मंत्री सतीश महाना ने डाला वोट

कानपुर शहर में कैबिनेट मंत्री सतीश महाना ने वोट डाला. इसके बाद उन्होंने दावा किया कि एक बार फिर से बीजेपी की सरकार बननी तय है.

9:20 AM. 20 Feb 22 9:20 AM. 20 Feb

मुलायम सिंह यादव के भाई ने डाला वोट

तीसरे चरण में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के भाई अभय राम यादव ने सैफई में मतदान किया. इसके बाद उन्होंने सपा की बड़ी जीत का दावा किया. वहीं, सपा सांसद रामगोपाल यादव ने पत्रकारों से कहा कि हमें चौथे चरण तक बहुमत मिलने जा रहा है. बाकी बचे तीन चरणों में सपा को अतिरिक्त सीटें मिलेगी.

8:20 AM. 20 Feb 22 8:20 AM. 20 Feb

कानपुर मेयर ने आयोग के निर्देश की उड़ाई धज्जियां

तीसरे चरण के मतदान के दौरान कानपुर मेयर प्रमिला पांडेय ने निर्वाचन आयोग के निर्देशों की धज्जियां उड़ा दी. प्रमिला पांडेय ने ईवीएम में वोट देते हुए फोटो शेयर कर दी. प्रमिला पांडेय ने कानपुर शहर की हडसन पोलिंग बूथ पर मतदान किया. बताते चलें कि मतदान के दौरान फोटो खींचना प्रतिबंधित है.

8:20 AM. 20 Feb 22 8:20 AM. 20 Feb

कानपुर में मंत्री नीलिमा कटियार ने किया मतदान

कानपुर शहर में राज्यमंत्री नीलिमा कटियार ने शारदा नगर स्थित वीरेंद्र स्वरूप स्कूल में मतदान किया. उन्होंने सभी मतदाताओं से वोटिंग की अपील की. पत्रकारों से बात करते हुए नीलिमा कटियार ने दावा किया कि भाजपा की सरकार बननी तय है.

8:20 AM. 20 Feb 22 8:20 AM. 20 Feb

युवा मतदाताओं में सेल्फी लेने की होड़

8:20 AM. 20 Feb 22 8:20 AM. 20 Feb

महिलाओं में मतदान का जबरदस्त उत्साह

फर्रुखाबाद सदर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी लुईस खुर्शीद ने मतदान किया. इसके बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि प्रियंका गांधी के कारण महिलाओं में मतदान के लिए जबरदस्त उत्साह है.

8:20 AM. 20 Feb 22 8:20 AM. 20 Feb

हाथरस के बूथ संख्या 322 पर ईवीएम खराब

तीसरे चरण में भी ईवीएम खराब होने की खबरें आ रही हैं. हाथरस के बूथ संख्या 322 पर 40 मिनट तक ईवीएम बंद रही. इस कारण मतदाताओं को वोट डालने के लिए इंतजार करना पड़ रहा है.

7:53 AM. 20 Feb 22 7:53 AM. 20 Feb

हाथरस की बूथ संख्या 322 पर ईवीएम खराब

हाथरस की बूथ संख्या 322 पर ईवीएम में खराबी की शिकायत मिलने के कारण वोटिंग की प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी है. मतदाताओं में इसे लेकर नाराजगी जताई जा रही है.

7:53 AM. 20 Feb 22 7:53 AM. 20 Feb

‘प्रदेश को परिवारवाद, जातिवाद और तुष्टीकरण से मुक्त करें’

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर संदेश दिया है, ‘मैं उत्तर प्रदेश के तीसरे चरण के मतदाताओं से अपील करता हूं कि प्रदेश को परिवारवाद, जातिवाद और तुष्टीकरण से मुक्त रखकर विकास को गति देने वाली सरकार को चुनने के लिए आपका एक-एक वोट अत्यंत महत्वपूर्ण है. इसलिए अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें.’

7:53 AM. 20 Feb 22 7:53 AM. 20 Feb

करहल में बड़े अंतर से जीतेगी सपा : धर्मेंद्र यादव

करहल में सपा नेता तेज प्रताप यादव ने दावा किया कि करहल में सपा सुप्रीमो की जीत होने वाली है. उन्होंने बीजेपी कैंडिडेट एसपी सिंह बघेल की जमानत जब्त होने की बात कही.

7:20 AM. 20 Feb 22 7:20 AM. 20 Feb

तीसरे चरण के लिए शिवपाल सिंह यादव की अपील

यूपी चुनाव के तीसरे चरण की वोटिंग के लिए शिवपाल सिंह यादव ने ट्वीट करके मतदान की अपील की. उन्होंने लिखा- मेरी आप सभी से अपील है कि तरक्की, खुशहाली व यूपी के सर्वांगीण विकास के लिए आज अपना वोट डालने जरूर जाएं और लोकतंत्र में भागीदार बनें. तर्क, सहिष्णुता, मानवता की उर्वर जमीन पर हमारे लोकतंत्र का पौधा फले-फूले, स्वतंत्रता व समानता के मूल्य इसकी जड़ों को उर्वरता दें, ऐसी मंगलकामना.

7:53 AM. 20 Feb 22 7:53 AM. 20 Feb

कन्नौज में सपा प्रत्याशी की कार रोकी

कन्नौज में सपा प्रत्याशी की कार रोकने की खबर आई है. वहीं, भाजपा नेताओं पर रुपए बांटने का आरोप भी लगा है. गुरसहायगंज क्षेत्र के तिर्वा रोड के इस मामले में सेक्टर मजिस्ट्रेट की जांच में रुपए नहीं मिले हैं.

7:20 AM. 20 Feb 22 7:20 AM. 20 Feb

बड़े भाई मुलायम से मिले शिवपाल सिंह यादव

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के चीफ शिवपाल सिंह यादव ने सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव से मुलाकात की. शिवपाल सिंह यादव इटावा की जसवंतनगर सीट से चुनावी मैदान में हैं.

7:20 AM. 20 Feb 22 7:20 AM. 20 Feb

यूपी चुनाव के तीसरे चरण में कई दिग्गज

  • अखिलेश यादव- करहल- सपा

  • एसपी सिंह बघेल- करहल- भाजपा

  • सतीश महाना- महाराजपुर- भाजपा

  • असीम अरुण- कनौज (सु)- भाजपा

  • लुइस खुर्शीद- फर्रुखाबाद- कांग्रेस

  • शिवपाल यादव- जसवंत नगर- सपा

  • रामवीर उपाध्याय- सादाबाद- भाजपा

  • हरिओम यादव- सिरसागंज- भाजपा

UP Election 2022: यूपी चुनाव के तीसरे चरण में 627 उम्मीदवार, यहां पढ़िए किस सीट से कौन हैं दावेदार?

7:02 AM. 20 Feb 22 7:02 AM. 20 Feb

16 जिलों की 59 सीटों पर मतदान शुरू

यूपी चुनाव के तीसरे चरण में 16 जिलों की 59 विधानसभा सीटों पर मतदान सुबह 7 बजे शुरू हो चुका है. मतदान को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. तीसरे चरण में 2.16 करोड़ मतदाता कुल 627 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे.

7:02 AM. 20 Feb 22 7:02 AM. 20 Feb

तीसरे फेज में कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर

तीसरे फेज में कैबिनेट मंत्री सतीश महाना कानपुर के महाराजपुर, मंत्री नीलिमा कटियार कल्याणपुर के शारदा नगर, मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री मैनपुरी और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह उरई में मतदान करेंगे. वहीं बूथों पर मॉक पोल भी किया गया.

6:44 AM. 20 Feb 22 6:44 AM. 20 Feb

सैफई में मुलायम यादव परिवार करेगा मतदान

सैफई में आज मुलायम परिवार के कई दिग्गज मतदान करेंगे. यहां के अभिनव कॉलेज में मुलायम परिवार वोट डालने पहुंचेंगे. इसमें अखिलेश यादव, डिंपल यादव, शिवपाल यादव, आदित्य यादव, प्रो. रामगोपाल यादव, अक्षय यादव, धर्मेंद्र यादव, तेज प्रताप यादव शामिल हैं.

6:44 AM. 20 Feb 22 6:44 AM. 20 Feb

सीएम योगी बोले- पहले मतदान, फिर जलपान

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान के पहले सीएम योगी ने ट्वीट किया. उन्होंने लिखा- भयमुक्त, दंगामुक्त, अपराधमुक्त प्रदेश के लिए, राष्ट्रवाद की विजय के लिए, आत्मनिर्भर एवं नए उत्तर प्रदेश के निर्माण के लिए और जन-जन के उत्थान के लिए, आप सभी मतदान अवश्य करें. पहले मतदान, फिर जलपान.

6:09 AM. 20 Feb 22 6:09 AM. 20 Feb

16 जिलों की इन 59 सीटों पर होगा मतदान

हाथरस (सु), सादाबाद, सिकन्दराराऊ, टुण्डला (सु), जसराना, फिरोजाबाद, शिकोहाबाद, सिरसागंज, कासगंज, अमांपुर, पटियाली, अलीगंज, एटा, मारहरा, जलेसर (सु), मैनपुरी, भोगांव, किशनी (सु), करहल, कायमगंज (सु), अमृतपुर, फर्रूखाबाद, भोजपुर, छिबरामऊ, तिर्वा, कन्नौज (सु), जसवंतनगर, इटावा, भरथना (सु), बिधूना, दिबियापुर, औरैया (सु), रसूलाबाद (सु), अकबरपुर-रनिया, सिकन्दरा, भोगनीपुर, बिल्हौर (सु), बिठूर, कल्याणपुर, गोविन्दनगर, सीसामऊ, आर्यनगर, किदवई नगर, कानपुर कैण्ट, महाराजपुर, घाटमपुर (सु), माधौगढ़, कालपी, उरई, बबीना, झांसी नगर, मऊरानीपुर (सु), गरौठा, ललितपुर, महरौनी (सु), हमीरपुर, राठ (सु), महोबा और चरखारी.

6:09 AM. 20 Feb 22 6:09 AM. 20 Feb

2017 में 59 सीटों पर चुनाव के नतीजे

  • कुल सीट- 59

  • भाजपा- 49

  • सपा- 9

  • कांग्रेस- 1

6:44 AM. 20 Feb 22 6:44 AM. 20 Feb

2017 में बीजेपी ने जीती थी 49 सीटें

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण की 59 सीटों की बात करें तो 2017 में बीजेपी ने 49 सीटों पर भगवा झंडा लहराया था. वहीं, सपा के हिस्से में 8 सीटें आई थीं. कांग्रेस और बसपा को सिर्फ एक-एक सीट मिली थी. इस बार बीजेपी के सामने बड़ी चुनौती है. वहीं, सपा समेत कांग्रेस और बसपा भी अपना-अपना दमखम आजमाने में जुटी हैं.

6:09 AM. 20 Feb 22 6:09 AM. 20 Feb

16 जिलों में तीसरे चरण का चुनाव

हाथरस, फिरोजाबाद, कासगंज, एटा, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, जालौन, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर और महोबा

6:09 AM. 20 Feb 22 6:09 AM. 20 Feb

मतदान स्थल से जुड़ी खास जानकारी

  • मतदान की तारीख- 20 फरवरी

  • कुल मतदेय स्थल- 25,794

  • कुल मतदान केंद्र- 15,557

  • एक बूथ पर अधिकतम मतदाता- 1,250

  • मतदेय स्थलों पर रैम्प, शौचालय और पीने के पानी की सुविधा

  • हर जिले की 50% मतदान केंद्र से वेब-कास्टिंग

  • आदर्श मतदान केंद्र- 641

  • पिंक बूथ- 129

6:09 AM. 20 Feb 22 6:09 AM. 20 Feb

तीसरे चरण में प्रत्याशियों की संख्या

  • कुल प्रत्याशी- 627

  • महिला- 97

6:09 AM. 20 Feb 22 6:09 AM. 20 Feb

तीसरे चरण में कई हाई-प्रोफाइल चेहरे

  • अखिलेश यादव- करहल- सपा

  • एसपी सिंह बघेल- करहल- भाजपा

  • सतीश महाना- महाराजपुर- भाजपा

  • असीम अरुण- कनौज (सु)- भाजपा

  • लुइस खुर्शीद- फर्रुखाबाद- कांग्रेस

  • शिवपाल यादव- जसवंत नगर- सपा

  • रामवीर उपाध्याय- सादाबाद- भाजपा

  • हरिओम यादव- सिरसागंज- भाजपा

6:09 AM. 20 Feb 22 6:09 AM. 20 Feb

तीसरे चरण के चुनाव की सबसे हॉट सीट

  • करहल

  • फर्रुखाबाद

  • कन्नौज

  • जसवंतनगर

  • इटावा

  • सादाबाद

6:09 AM. 20 Feb 22 6:09 AM. 20 Feb

यूपी चुनाव के तीसरे चरण में मतदाता

  • कुल मतदाता- 2.16 करोड़

  • पुरुष- 1.16 करोड़

  • महिला- 99 लाख

  • थर्ड जेंडर- 1060

6:09 AM. 20 Feb 22 6:09 AM. 20 Feb

तीसरे चरण में 16 जिले की 59 सीटें शामिल

तीसरे चरण में पश्चिमी यूपी के पांच जिले एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, कासगंज और हाथरस में 19 सीट हैं. अवध में कानपुर शहर और देहात, औरैया, फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा के 6 जिले में 27 सीट हैं. बुंदेलखंड में झांसी, जालौन, ललितपुर, हमीरपुर, महोबा की 13 सीटों पर मतदान है. इसके नतीजे 10 मार्च को निकलेंगे.

6:13 AM. 20 Feb 22 6:13 AM. 20 Feb

तीसरे चरण में 59 सीटों पर मतदान आज

UP Assembly Elections Third Phase Voting Live Updates: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के तीसरे चरण का मतदान आज (20 फरवरी) को होने जा रहा है. तीसरे चरण में उत्तर प्रदेश के 16 जिलों की 59 विधानसभा सीटों पर मतदान है. इस चरण में 2.16 करोड़ वोटर्स मैदान में उतरे 627 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे. तीसरे चरण में सुबह 7 से शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी. यहां पढ़िए तीसरे चरण के मतदान से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स.

मुख्य बातें

UP Chunav 3rd Phase Live Updates: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में यूपी के 16 जिलों की 59 विधानसभा सीटों पर मतदान शाम 6 बजे संपन्न हो गया. इस चरण में 2.16 करोड़ वोटर्स ने 627 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में बंद कर दिया है. यहां पढ़ें मतदान से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >