Badaun Sahaswan Vidhan Sabha Chunav: उत्तर प्रदेश की सहसवान विधानसभा का गठन 1957 में हुआ था. यह सीट सपा का गढ़ रही है. इस सीट से सपा के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव भी विधायक रह चुके हैं. यहां से भाजपा एक भी बार नहीं जीत पाई है. इस विधानसभा सीट पर दूसरे चरण में 14 फरवरी को मतदान होने वाला है. चुनावी नतीजों का ऐलान 10 मार्च को होगा.
सहसवान सीट का सियासी इतिहास
-
2017, 2012- ओमकार सिंह यादव – सपा
-
2007- धरम पाल यादव – आरपीडी
-
2002- ओमकार सिंह यादव – सपा
-
1996- मुलायम सिंह यादव – सपा
-
1993- मीर मजहर अली उर्फ नन्हे मिया – सपा
Also Read: Badaun Assembly Chunav: बिसौली सीट पर सपा और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला, इस बार किसे मिलेगा मतदाता का साथ?
सहसवान सीट के मौजूदा विधायक
-
विधायक ओमकार सिंह यादव चार बार विधायक चुने जा चुके हैं. वो पोस्ट ग्रेजुएट हैं. वो एक बार राज्यमंत्री रह चुके हैं.
जातिगत आंकड़े (अनुमानित)
-
यादव- 1.30 लाख
-
मुस्लिम- 1.10 लाख
-
दलित- 55 हजार
-
कश्यप- 22 हजार
-
मौर्य- 11 हजार
-
ब्राह्मण- 5 हजार
सहसवान सीट के मतदाता
-
कुल मतदाता- 4,25,856
-
पुरुष- 227675
-
महिला- 198159
-
थर्ड जेंडर- 22
सहसवान सीट के मुद्दे
सड़क, बिजली और पेयजल की समस्या है.
