Lucknow News: लखनऊ में किसान मोर्चा की महापंचायत आज, अब आगे की रणनीति पर होगा विचार

नए कृषि कानूनों की वापसी के बाद संयुक्त किसान मोर्चे की ओर से लखनऊ में सोमवार को महापंचायत बुलाई गई है. इसमें कृषि कानूनों की वापसी के बाद आगे की रणनीति तैयार की जाएगी.

Lucknow News: तीन कृषि कानूनों की वापसी के बाद संयुक्त किसान मोर्चे की ओर से आज लखनऊ के ईको गार्डन में महापंचायत बुलाई गई है. इसमें कृषि कानूनों की वापसी के बाद आगे की प्लानिंग तैयार की जाएगी. महापंचायत में आज भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत समेत अन्य किसान नेता शामिल होंगे.

आज किसानों की महापंचायत

लखनऊ रवाना होने से पहले किसान नेता राकेश टिकैत ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि, मैं लखनऊ जा रहा हूं, 22 तारीख को लखनऊ में महापंचायत है. कृषि क़ानून वापस हुए है. हमारे सारे मुद्दों में से केवल एक मुद्दा कम हुआ है, बाकी मुद्दे अभी बाकी है. किसानों पर दर्ज़ मुकदमें और जिन किसानों की मृत्यु हुई ये मुद्दे महत्वपूर्ण है.

29 नवंबर को संसद तक ट्रैक्टर मार्च

बता दें कि किसानों ने 22 नवंबर को लखनऊ में महापंचायत और 29 नवंबर को संसद तक ट्रैक्टर मार्च निकालने का फैसला किया है. लखनऊ के इकोगार्डंन (पुरानी जेल) बंगला बाजार में किसान महापंचायत का आयोजन होने जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >