International Yoga Day: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आज, सीएम योगी आदित्यनाथ ने किए योगासन, देखें Photos

आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस है. मुख्यमंत्री योगी ने इसी कड़ी में गोरखपुर में 9वें ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ के कार्यक्रम में हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने कई योगासन भी किए.

आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है. 21 जून को पूरे विश्व में योग दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है. इस खास अवसर पर लोगों को जागरूक करने के लिए पूरे यूपी में विभिन्न कार्यक्रम आयेाजित किए जा रहे हैं.

मुख्यमंत्री योगी ने इसी कड़ी में गोरखपुर में 9वें ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ के कार्यक्रम में हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने कई योगासन भी किए.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा और मार्गदर्शन में आज दुनिया के 200 देश अंतरराष्ट्रीय योग के अवसर पर योग के विभिन्न कार्यक्रमों के साथ जुड़े हैं. इस तरह वह योग की विभिन्न विधाओं के साथ जुड़कर भारत की ऋषि परंपरा के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त कर रहे हैं.

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा यह भारतीय मनीषा का विश्व मानवता के कल्याण के लिए दिया गया एक उपहार है. उन्होंने कहा कि हमारी परंपरा कहती है, ‘शरीर माध्यम खलु धर्म साधनम’ यानी शरीर के जितने भी साधन हैं, जीवन के जितने भी हमारे माध्यम हैं, वह स्वस्थ शरीर से ही संभव हो सकते हैं

इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि सामान्य स्वास्थ्य के लिए लोग कई तरह एक्सरसाइज करते हैं. लेकिन, स्वस्थ शरीर के साथ स्वस्थ मस्तिष्क केवल योग से ही संभव है. योग की विधा से ही ऐसा हो सकता है. भारतीय मनीषा के हजारों वर्षों की ये परंपरा हम सब की विरासत का हिस्सा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shweta pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >