Indian Railways: दिवाली-छठ के लिए लखनऊ से पांच जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों में बुकिंग हुई शुरू, यहां देखें लिस्ट

Indian Railways: भारतीय रेलवे ने त्योहारों पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है, जिससे कन्फर्म टिकट मिलेगा. यह सभी ट्रेनें लखनऊ होकर आवागमन करेंगी.

Indian Railways: शारदीय नवरात्र, दशहरा, दिवाली, भइया दूज और छठ पर्व पर घर जाने वाले यात्रियों को ट्रेनों में अगर कन्फर्म टिकट नहीं मिला है तो निराश न हों. भारतीय रेलवे ने त्योहारों पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है, जिससे कन्फर्म टिकट मिलेगा. यह सभी ट्रेनें लखनऊ होकर आवागमन करेंगी. यूपी के लखनऊ से पांच जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों में सीट की बुकिंग शुरू हो गई है.

यहां देखें लिस्ट

  • 04646 जम्मूतवी-बरौनी एक्सप्रेस 19 अक्तूबर से 30 नवंबर तक हर गुरुवार को जम्मूतवी से सुबह 5:45 बजे चलकर दोपहर 12:10 बजे बरौनी पहुंचेगी. वहीं वापसी में 04645 बरौनी-जम्मूतवी 20 अक्तूबर से एक दिसंबर तक हर शुक्रवार को बरौनी से दोपहर 3:15 बजे चलेगी.

  • 04678 फिरोजपुर कैंट- पटना एक्सप्रेस 25 अक्तूबर से 29 नवंबर तक हर बुधवार को फिरोजपुर कैंट से दोपहर 1:25 बजे चलेगी. वहीं 04677 पटना से 26 अक्तूबर से 30 नवंबर तक हर गुरुवार को चलेगी.

  • 05005 गोरखपुर-अमृतसर एक्सप्रेस 20 अक्तूबर से एक दिसंबर तक हर शुक्रवार को गोरखपुर से दोपहर 2:40 बजे चलेगी. वहीं 21 अक्तूबर से 2 दिसंबर तक हर शनिवार को 05006 अमृतसर से चलेगी.

  • 04518 चंडीगढ़-गोरखपुर एक्सप्रेस 2 से 30 नवंबर तक हर गुरुवार को चंडीगढ़ से चलेगी. वहीं 04517 गोरखपुर से 3 नवंबर से एक दिसंबर तक हर शुक्रवार को चलेगी.

  • 04530 बठिंडा-बनारस एक्सप्रेस 5 से 29 नवंबर तक हर रविवार और बुधवार को रात में 8:55 बजे बठिंडा से चलेगी. वही 6 से 30 नवंबर तक हर सोमवार और गुरुवार को 04529 बनारस से रात में 20:40 बजे चलकर अगली शाम 7:10 बजे बठिंडा पहुंचेगी.

Also Read: नवरात्रि पर विंध्याचल आने वाले भक्तों को रेलवे ने दिया बड़ा तोहफा, इन ट्रेनों का रहेगा स्टॉपेज, देखें लिस्ट
इन रूट्स के बीच जल्द चलेगी जनसाधारण ट्रेन

भारतीय रेलवे जल्द ही लखनऊ से दिल्ली, बनारस और गोरखपुर के बीच तीन जनसाधारण एक्सप्रेस ट्रेनें चलाने जा रहा है. यह ट्रेनें स्लीपर व जनरल क्लास में यात्रा करने वाले यात्रियों को ध्यान में रखकर चलाया जाएगा. ताकि मध्यवर्ग के यात्री कम किराये में ट्रेन से सफर कर सकें. उम्मीद है कि रेलवे बोर्ड दीपावली से पहले इन ट्रेनों की घोषणा कर देगी. इसके पहले रेलवे के अधिकारी ट्रेनों के लिए समय सारणी और किराये को लेकर मंथन शुरू कर दिए है.

लखनऊ से तीन रेलखंड पर यात्रियों का दबाव काफी रहता है. इन रूटों पर वर्तमान में चल रही ट्रेनों में सीटों को लेकर मारामारी रहती है. इसी के मद्देनजर रेलवे की ओर से तीन रूटों को चिन्हित करते हुए जनसाधारण ट्रेन चलाने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा है. रेलवे बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया कि यात्रियों की मांग को ध्यान में रखते हुए जल्द ही जनसाधारण ट्रेनों को पटरी पर उतारा जाएगा, जिसकी तैयारियां की जा रही हैं. लखनऊ के हिस्से तीन जनसाधारण ट्रेनें आ सकती हैं, जिसमें लखनऊ से दिल्ली, लखनऊ से गोरखपुर व लखनऊ से वाराणसी रूट पर यात्रियों का सफर आसान हो जाएगा.

Also Read: PHOTOS: IRCTC का आगरा टूर पैकेज 16 अक्टूबर से होगा शुरू, सिर्फ 1 दिन में करें ताजमहल समेत इन जगहों का दीदार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sandeep kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >