Fuel Price Today: UP में पेट्रोल-डीजल के दाम में बड़ी राहत, जानें आपके शहर में तेल का भाव

तेल कंपनियों ने आज यानी रविवार के लिए पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं.

Petrol Diesel Price: भारतीय पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के रविवार, 26 दिसंबर के नए रेट जारी कर दिए हैं. यूपी वालों के लिए सबसे बड़ी राहत की बात ये है कि आज भी तेल के दाम में कोई वृद्धि नहीं की गई है, तेल के दाम रविवार को भी स्थिर बने हुए हैं. लखनऊ में आज पेट्रोल के दाम 95.28 रुपए, जबकि डीजल के दाम 86.80 रुपए प्रति लीटर दर्ज किए गए हैं.

यूपी के प्रमुख शहरों में तेल का भाव

नोएडा में प्रति लीटर पेट्रोल की कीमत 95.51 रुपए, जबकि डीजल के दाम 87.01 रुपए प्रति लीटर दर्ज किए गए हैं. इसके अलावा गाजियाबाद में पेट्रोल के दाम 95.29 और डीजल 86.80 रुपए प्रति लीटर दर्ज किए गए हैं. आगरा में पेट्रोल के दाम 95.05 और डीजल के दाम 86.56 रुपए प्रति लीटर दर्ज किए गए हैं. गोरखपुर में पेट्रोल के दाम 95.69 और डीजल के दाम 87.20 रुपए जबकि कानपुर में पेट्रोल के दाम 95.23 और डीजल के दाम 86.49 रुपए प्रति लीटर दर्ज किए गए हैं.

कैसे जाने पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट

अगर आप बिना पेट्रोल पंप जाए ही पेट्रोल डीजल के ताजा रेट जानना चाहते हैं, तो ये बहुत ही आसान प्रक्रिया है. दरअसल, एसएमएस द्वारा अपने शहर में तेल की कीमत का आसानी से जान सकते हैं. इसके लिए इंडियन ऑयल के ग्राहक RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर और एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर मैसेज भेजकर आसानी से जानकारी उपलब्ध कर सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >