Lucknow News: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के ऊपर दिये बयान पर पूर्व मंत्री आई पी सिंह ने तंज कसा है. उन्होंने कहा कि केशव प्रसाद अपना नाम बदल कर ‘स्टूल प्रसाद’ क्यों नहीं रख लेते?
https://twitter.com/IPSinghSp/status/1461277648596832258
सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने आगरा एक्सप्रेसवे को लेकर भी बीजेपी पर हमला बोला. उन्होंने ट्वीट कर कहा, काश पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे ऐसा बना होता, पर विकास विरोधी तत्वों की नजर लग गई और सब चौपट कर डाला. दोनों की लागत 11200 करोड़ और 25700 करोड़ है.
https://twitter.com/IPSinghSp/status/1461260024676696066
दरअसल, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने एक बयान दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव को अपना नाम ‘अखिलेश अली जिन्ना’ और अपनी पार्टी का नाम ‘जिन्नावादी पार्टी’ में बदलना चाहिए लेकिन न तो (मुहम्मद अली) जिन्ना और न ही अतीक अहमद या (मुख्तार) अंसारी उन्हें इस चुनाव में जीतने में मदद कर सके.
डिप्टी सीएम ने आगे कहा कि आगामी चुनाव में प्रदेश की जनता कमल खिलाएगी. यहां गुंडागिरी थी, माफियागिरी थी, उसका अंत हुआ है. जनता बहुत सुकून महसूस कर रही है. हम चाहेंगे कि सबके जीवन में खुशहाली आए.
