UP Election 2022 : प्रत्याशियों की चुनाव खर्च की सीमा बढ़ी, बड़े राज्य में 40 और छोटे सूबों में 28 लाख तय

लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी 70 लाख के बजाय अब 95 लाख रुपये खर्च कर सकेंगे. चुनाव आयोग ने केंद्रीय कानून मंत्रालय की अधिसूचना के हवाले से यह जानकारी दी. सरकार का यह फैसला चुनाव पैनल की सिफारिशों पर आधारित है.

Lucknow News: पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर एक बड़ा फैसला किया है. उम्मीदवारों की चुनाव में खर्च करने की सीमा को बढ़ा दिया गया है. इसके तहत बड़े राज्यों में प्रत्याशी 40 और छोटे सूबों में 28 लाख रुपए तक खर्च कर सकते हैं.

वहीं, लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी 70 लाख के बजाय अब 95 लाख रुपये खर्च कर सकेंगे. चुनाव आयोग ने केंद्रीय कानून मंत्रालय की अधिसूचना के आधार पर यह जानकारी मीडिया को दी है. इसके तहत लोकसभा चुनाव के लिए बड़े राज्यों में प्रत्याशी 95 लाख और छोटे राज्यों में 75 लाख रुपये खर्च कर सकेंगे.

इससे पूर्व यह सीमा क्रमश: 70 लाख और 54 लाख रुपये थी. विधानसभा चुनाव के मामले में पुनरीक्षित खर्च बड़े राज्यों के लिए 28 लाख के बजाय 40 लाख होगा. छोटे राज्यों में अधिकतम खर्च सीमा 20 लाख से बढ़ाकर 28 लाख रुपये की गई है. चुनाव आयोग के मुताबिक, यह सीमा आने वाले सभी चुनावों में लागू होगी. यानी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर के प्रत्याशी अब ज्यादा खर्च कर सकेंगे. इन राज्यों में चुनाव की घोषणा कुछ ही दिन में होने की संभावना है.

Also Read: UP Election 2022: कृपया राजनीतिक दल ध्‍यान दें! प्रचार खर्च के नियम न मानने पर चुनाव आयोग चलाएगा ‘चाबुक’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >