मायावती ने कोरोना महामारी के बीच अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी पर जतायी चिंता

लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने मंगलवार को कोरोना माहमारी के बीच अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी का मुद्दा उठाते हुए केंद्र से तुरंत प्रभावी कदम उठाने की मांग की. बसपा नेता ने एक ट्वीट में कहा कि "देश में कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच इस महामारी के विरूद्ध जारी संघर्ष में पीपीई किट के बाद अब खासकर यूपी, बिहार व महाराष्ट्र आदि के अस्पतालों में आक्सीजन के कमी अति-चिंता की बात है. ऐसे में केंद्र तुरंत प्रभावी कदम उठाये ताकि कोरोना से होने वाली बढ़ती मौतों को रोका जा सके."

लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने मंगलवार को कोरोना माहमारी के बीच अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी का मुद्दा उठाते हुए केंद्र से तुरंत प्रभावी कदम उठाने की मांग की. बसपा नेता ने एक ट्वीट में कहा कि “देश में कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच इस महामारी के विरूद्ध जारी संघर्ष में पीपीई किट के बाद अब खासकर यूपी, बिहार व महाराष्ट्र आदि के अस्पतालों में आक्सीजन के कमी अति-चिंता की बात है. ऐसे में केंद्र तुरंत प्रभावी कदम उठाये ताकि कोरोना से होने वाली बढ़ती मौतों को रोका जा सके.”

इससे पहले बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने बीते दिनों कहा कि केन्द्र और राज्य सरकारें अपने शाही खर्चे में कटौती कर व्यापक जनहित में बच्चों की स्कूल फीस माफ करें. बसपा प्रमुख ने ट्वीट किया, ‘‘कोरोना लॉकडाउन से संक्रमित देश की आर्थिक मंदी से भीषण बेरोजगारी व जीवन में अभूतपूर्व संकट झेल रहे करोड़ों लोगों के सामने बच्चों के फीस जमा करने की समस्या संगीन होकर अब धरना-प्रदर्शन आदि के रूप में सामने आई है व उन्हें पुलिस के डंडे खाने पड़ रहे हैं, जो अति-दुःखद.”

वहीं अपने एक अन्य ट्वीट में मायावती ने कहा, ”ऐसे ‘एक्ट ऑफ गॉड’ के समय में संवैधानिक मंशा के अनुरूप सरकार की कल्याणकारी राज्य होने की भूमिका खास तौर से काफी बढ़ जाती है. केन्द्र व राज्य सरकारें अपने शाही खर्चे में कटौती करके सरकारी व प्राइवेट स्कूल फीस की प्रतिपूर्ति करें अर्थात व्यापक जनहित में बच्चों की स्कूल फीस माफ करें.”

Upload By Samir Kumar

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Agency

Published by: Prabhat Khabar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >