CoronaVirus UP Politics Latest Update : प्रियंका गांधी का आरोप, स्वास्थ्य सुविधाएं सुधारने में नहीं, हालात छिपाने में है योगी की दिलचस्पी

CoronaVirus UP Politics Latest Update Uttar Pradesh Chief minister yogi adityanath Priyanka Gandhi Covid-19 Crisis UP Latest News Update नयी दिल्ली : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से निपटने की तैयारियों को लेकर बृहस्पतिवार को राज्य की भाजपा सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार करने के बजाय स्थिति को छिपाने में दिलचस्पी ले रहे हैं.

प्रियंका गांधी वाड्रा ने महोबा जिले के एक अस्पताल में कथित तौर पर पानी भरने से जुड़ा एक वीडियो शेयर करते हुए ट्वीट किया, ‘‘कोरोना काल में स्वास्थ्य सुविधाएं चाकचौबंद होनी चाहिए. मगर महोबा के महिला अस्पताल का ये हाल है. आपने बरेली, गोरखपुर के अस्पतालों में भी अव्यवस्थाओं की दशा देखी.”

Also Read: बाबरी मामला : भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी ने दर्ज कराया बयान

कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी ने आरोप लगाया, ‘‘लखनऊ में स्वास्थ्य सुविधाओं के ऊपर बयान देने वाले मुख्यमंत्री की रुचि इन हालात को सुधारने में नहीं, इन्हें छिपाने में है.” उत्तर प्रदेश में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2308 नये मामले आने के साथ संक्रमित मरीजों की संख्या 55,558 पहुंच गयी. राज्य के अपर मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने बुधवार को पत्रकारों को बताया, ” उत्तरप्रदेश में कोविड-19 संक्रमण से 1263 रोगियों की मौत हो चुकी है.

Also Read: CoronaVirus in UP : ‘रैपिड एंटीजन टेस्ट’ बढाकर 50 हजार टेस्ट प्रतिदिन किये जाएं : योगी

Upload By Samir Kumar

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Agency

Published by: Prabhat Khabar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >