सीएम योगी ने अयोध्या में मांस-मदिरा की बिक्री पर रोक लगाने के दिये संकेत

UP Alcohol Ban: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने श्रीराम की नगरी अयोध्या में मांस-मदिरा की बिक्री पर रोक लगाने की संकेत दिये हैं. बुधवार को धर्मनगरी के दौरे पर पहुंचे सीएम योगी ने रामलला की जन्मभूमि अयोध्‍या में भी धार्मिक स्‍थलों के पास शराब और मीट बेचने पर बैन की बात कही है.

UP Alcohol Ban: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने श्रीराम की नगरी अयोध्या में मांस-मदिरा की बिक्री पर रोक लगाने की संकेत दिये हैं. बुधवार को धर्मनगरी के दौरे पर पहुंचे सीएम योगी ने रामलला की जन्मभूमि अयोध्‍या में भी धार्मिक स्‍थलों के पास शराब और मीट बेचने पर बैन की बात कही है. सीएम योगी ने कहा-अयोध्या धर्मनगरी है. ऐसे में जनभावनाओं का सम्मान करते हुए यहां मांस-मदिरा के उपयोग का निषेध होना चाहिए. बता दें कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो रहा है और इस शहर को भारत की धार्मिक राजधानी बनाने को लेकर योगी आदित्यनाथ हर कोशिश कर रहे हैं. ऐसे में अयोध्‍या में भी मांस और मदिरा के खरीद-बिक्री पर बैन लगना संभव है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >