लखनऊ में साले ने की थी पीएसी इंस्पेक्टर की हत्या, पत्नी को थी जानकारी, पुलिस के खुलासे में सामने आया ये सच

इंस्पेक्टर सतीश कुमार सिंह के साले को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. सतीश सिंह की पत्नी भावना को भी हिरासत में लिया गया है. पुलिस के मुताबिक पत्नी को पति की हत्या की पूरी जानकारी थी. पुलिस ने नहर से 32 बोर के पिस्टल भी बरामद की है, जिससे सतीश सिंह के साले ने उन्हें गोली मारी थी.

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कृष्णानगर के मानस नगर में दिवाली की रात पीएसी इंस्पेक्टर सतीश कुमार सिंह की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है. मामले में सतीश कुमार सिंह के साले को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. सतीश सिंह की पत्नी भावना को भी हिरासत में लिया गया है. पुलिस के मुताबिक पत्नी को पति की हत्या की पूरी जानकारी थी. पुलिस ने नहर से 32 बोर के पिस्टल भी बरामद की है, जिससे सतीश सिंह के साले ने उन्हें गोली मारी थी. इस प्रकरण में पुलिस को पीएसी इंस्पेक्टर की पत्नी पर शुरुआत से शक था. घटना के दौरान पत्नी ने खुद के कार के पिछली सीट पर सोने की बात कही थी. पुलिस ने भावना की कॉल रिकार्डिंग खंगालने के साथ-साथ उससे पूछताछ भी की थी. कॉल रिकार्डिंग के आधार पर पुलिस को अहम जानकारी हाथ लगी थी. फायरिंग के 65 सेकेंड बाद कार से निकलने के सवाल पर भावना ने बयान दिया कि वह गहरी नींद में सो रही थी. आखिरी गोली की आवाज पर उसकी आंख खुली तो चीख-पुकार करते हुए बाहर निकली तो देखा काले रंग का कपड़ा पहनकर एक युवक भाग रहा है. वहीं भावना ने पति के दूसरी महिला से संबंध होने का आरोप लगाया था.

वारदात में इस्तेमाल की गई पिस्टल बरामद

इसके बाद लखनऊ की कृष्णानगर पुलिस ने इस दिशा में भी पड़ताल की, जिसमें युवती ने संबंध की बात कुबूल की थी. वहीं सुलतानपुर, बाराबंकी व प्रयागराज में टीम ने दबिश दी थी. घटना के बाद फारेंसिक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया था. टीम को वहां से तीन कारतूस व एक बुलेट मिली थी. अब बताया जा रहा है कि पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई पिस्टल बरामद कर ली है. दरअसल पुलिस की जांच में जो साक्ष्य सामने आए, वह शुरुआत से ही इंस्पेक्टर के रिश्तेदारों की तरफ इशारा कर रहे थे. छानबीन में सामने आया है कि वारदात के बाद हमलावर ने भोलाखेड़ा नहर में ही पिस्टल फेंकी थी. इसलिए पुलिस जानकारी के बाद से ही पिस्टल की तलाश में जुटी थी.

Also Read: लखनऊ में सनसनीखेज वारदात, दिवाली की रात पीएसी में तैनात इंस्पेक्टर की गोली मारकर हत्या
इंस्पेक्टर के संंबंधों को लेकर पत्नी से होता था विवाद

सूत्रों के मुताबिक जिस पिस्टल से इंस्पेक्टर की हत्या की गई उसे 70 हजार रुपए में खरीदा गया था. पिस्टल बेचने वाले के बारे में भी जानकारी सामने आई है. वारदात के बाद इंस्पेक्टर पर उनकी पत्नी ने कई गंभीर आरोप लगाए थे. सूत्रों के मुताबिक इसी वजह से दोनों के बीच विवाद होता था। इंस्पेक्टर के चाल चलन से परेशान होने की वजह से उनकी हत्या कराई गई, ऐसे तथ्य सामने आ रहे हैं.

इस तरह रची गई हत्या की साजिश

सूत्रों के मुताबिक हत्या के बाद कातिल साइकिल से चौक में चरक चौराहे पहुंचा. फिर वहां साइकिल छोड़कर ई रिक्शा से बालू अड्डा पहुंचा. इस ई रिक्शे का चालक भी पुलिस को मिल गया जिससे आरोपी के हुलिए के साथ ही अन्य जानकारी मिली. पता चला कि कातिल ने हत्या के दो दिन पहले साइकिल खरीदकर चारबाग में स्टैंड पर खड़ी कर दी थी. घटना के दिन यानी 12 नवंबर की रात वह स्टैंड से साइकिल लेकर निकला और मानस विहार कॉलोनी में इंस्पेक्टर की हत्या की. फिर वहां से इसी साइकिल से ही भागा था. पुलिस को यह सारी जानकारी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से मिली है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay singh

working in media since 2003. specialization in political stories, documentary script, feature writing.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >