बलिया: बीकॉम के छात्र बादल पटेल की सोते समय चाकू से गोदकर हत्या

बलिया में 36 घंटे के अंदर दो हत्या से पुलिसिंग पर सवालिया निशान लग गया है. सोमवार तड़के युवती गुड़िया यादव (24) की उसके घर के आंगन में गोली मारकर तीन अज्ञात लोगों ने हत्याकर दी थी. मात्र 24 घंटे बाद ही मंगलवार रात को बीकॉम के छात्र बादले पटेल को अज्ञात हमलावरों ने चाकू से गोदकर मार दिया.

लखनऊ: बलिया के खेजुरी थाना क्षेत्र के करंबर गांव में मंगलवार रात को एक युवक की चाकू से गोदकर हत्याकर दी गयी. युवक बादल पटेल टाउन डिग्री कॉलेज में बीकॉम द्वितीय वर्ष का छात्र था. बताया जा रहा है कि वह अपने रिश्तेदार के घर के बाहर चारपाई पर सो रहा था. मंगलवार रात को लगभग 12.30 बजे अज्ञात हमलावरों ने सोते समय बादल पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया. बादल के चिल्लाने पर परिवारीजनों को घटना की जानकारी हुई. लेकिन तब तक हमलावर फरार हो गए.

चिल्लाने पर परिवारीजनों को हुई घटना की जानकारी

जानकारी के अनुसार बादल पटेल (19) के नए मकान का सोमवार को गृह प्रवेश था. घर का सामान उसके रिश्तेदार के घर में रखा था. वह भी वहीं घर के बार ही चारपाई पर सो गया. जबकि उसकी मां, मौसी व अन्य रिश्तेदार कुछ दूरी पर ही सो रहे थे. चाकू से हमले के बाद बादल पटेल के चिल्लाने पर परिवाजन घटनास्थल पर पहुंचे. इससे पहले ही हमलावर फरार हो गए. परिवारीजन घायल बादल को जिला अस्पताल ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी.

Also Read: Job Opportunity: आईटीआई लखनऊ में रोजगार मेला 1 सितंबर को, 28 कंपनियां होंगी शामिल


36 घंटे में दूसरी हत्या

बलिया पुलिस का कहना है कि हत्या के कारण का पता नहीं चला है. लोगों से पूछताछ की जा रही है. परिवारीजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. गौरतलब है कि सोमवार तड़के बलिया में युवती गुड़िया यादव (24) की उसके घर के आंगन में गोली मारकर तीन अज्ञात लोगों ने हत्याकर दी थी. मात्र 24 घंटे बाद ही मंगलवार रात को बीकॉम के छात्र को अज्ञात हमलावरों ने चाकू से गोदकर मार दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amit Yadav

UP Head (Asst. Editor)

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >